ब्रेकिंग
IMD Weather Forecast: यूपी, बिहार और राजस्थान समेत इन राज्यों में झमाझम बारिश, 70 किमी की रफ्तार से ... Rahul Gandhi on CEC: 'ज्ञानेश कुमार को जाना ही होगा, PM करवाएंगे इस्तीफा', CWC बैठक में राहुल गांधी ... 'मुसलमानों को निशाना बनाने की साजिश', धर्मवार आंकड़े मांगने पर भड़के ओवैसी Delhi Pollution GRAP 2026: सर्दियों से पहले CAQM का बड़ा फैसला, BS-III पेट्रोल और BS-IV डीजल गाड़ियो... चुनाव प्रक्रिया पर फिर उठे गंभीर सवाल: महाराष्ट्र के मुख्य निर्वाचन अधिकारी की चिट्ठी से मचा सियासी ... BJP State Incharges Meeting: बीजेपी मुख्यालय में 4 घंटे चली मैराथन बैठक, नितिन नबीन ने प्रभारियों को... Smriti Irani on Congress: हार की बौखलाहट में चुनाव आयोग पर हमला कर रही कांग्रेस, स्मृति ईरानी का तीख... Delhi Police Drug Bust: लेडी डॉन पार्वती के घर से सोना, नकदी और 4 संपत्तियों के कागजात जब्त; अंतरराज... Ketan Agarwal Murder Case: पुणे में रूह कंपाने वाली साजिश, 5,053 पन्नों की चार्जशीट में 'डेथ कैप मशर... Agra-Lucknow Expressway Accident: फिरोजाबाद में भीषण सड़क हादसा, इटावा DFO विकास नायक और उनके ड्राइव...
देश

राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य प्रतियोगिता के लिए तीन दलों का चयन

बिलासपुर। गौरेला में राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल द्वारा जिला स्तर पर तीन दलों का चयन किया गया।
राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य प्रतियोगिता के लिए निर्णायक मंडल ने तीन दलों का चयन की है। उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आगामी 28, 29 एवं 30 अक्टूबर को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव में भाग लेने के लिए ब्लाक, जिला एवं संभाग स्तर पर उत्कृष्ठ दलों का चयन किया जा रहा है। इसी क्रम में विकासखंड स्तर पर चयनित सात दलों की प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल द्वारा तीन दलों का चयन संभाग स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया है। जिले के गुरुकुल विद्यालय के जिमनास्टिक हाल में जिला स्तरीय आदिवासी नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन विधायक डॉ. केके ध्रुव के मुख्य आतिथ्य में किया गया।
अध्यक्षता कलेक्टर नम्रता गांधी ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग की सदस्य अर्चना पोर्ते , छत्तीसगढ़ राज्य युवा आयोग के सदस्य उत्तम वासुदेव , सामाजिक संस्था के संचालक नीरज जैन ने की। प्रतियोगिता में कुल सात दलों ने अपने नृत्य गान कला का प्रदर्शन किया। निर्णायक मंडल से प्राप्त परिणाम के आधार पर प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर डंडा नृत्य, दल प्रभारी अजीत लहरी का रहा। गेंड़ी नृत्य दल प्रभारी सुमित्रा रौतेल को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ एवं अशोक मसराम दल प्रभारी बार नृत्य को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।

प्रतियोगिता में सभी नृत्य दलों का प्रदर्शन भी मनमोहक एवं सराहनीय रहा। इस अवसर पर विधायक डा. ध्रुव ने आदिवासी संस्कृति एवं परंपरा को सहेज कर रखने तथा आदिवासी रीति- रिवाज के साथ आगे बढ़ने की बात कही गई। अर्चना पोते ने आदिवासी समाज की विकास एवं अपने अधिकारों के प्रति जागरूकता एवं क्षेत्रीय संस्कृति को बढ़ावा देने की बात कही। मंच से उत्तम वासुदेव तथा नीरज जैन के द्वारा भी आदिवासी संस्कृति के संबंध में सारगर्भित ढंग से बात रखी गई।
परियोजना प्रशासक केएस मसराम ने आभार प्रदर्शन किया। उन्होंने संबोधन में आदिवासी समाज की विकास , परंपरा, संस्कृति के बारे में विस्तृत ढंग से बताया। कार्यक्रम का मंच संचालन आरएन चंद्रा, मानव जयसवाल के द्वारा किया गया। चयनित दल 20 अक्टूबर को बिलासपुर में आयोजित संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेगी।
कार्यक्रम को सफल बनाने में आयोजन समिति के अध्यक्ष अनिल वर्मा प्राचार्य एकलव्य डोंगरिया ,विष्णु कुर्रे सचिव प्राचार्य एकलव्य वियालय लाटा ,अशोक मसराम, शिवशंकर पैकरा, गनेशिया ओट्टी ,तुलसी महिलांगे एवं मंडल संयोजक नम्रता शर्मा , वैशाली सिंह का सराहनीय योगदान रहा।

Related Articles

Back to top button