ब्रेकिंग
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के अंबाला दौरे की तैयारियां पूरी, वायुसेना स्टेशन पर मुख्यमंत्री और मंत... पंचकूला के स्कूल में बच्ची से मारपीट मामला— जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड ने 8 वर्षीय आरोपी बच्चे को दी जमान... करनाल में अमित शाह का बड़ा ऐलान, सरकार एसआईआर पर संसद का विशेष सत्र बुलाने को तैयार— राहुल गांधी पर ... करनाल में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की पदयात्रा, राहुल गांधी की डिबेट चुनौती पर किया जोरदार पलटवा... हरियाणा में प्रशासनिक फेरबदल, सरकार ने 5 HCS अधिकारियों के किए तबादले— देखिए किसे क्या जिम्मेदारी मि... हांसी सीआईए-1 के पांच पुलिसकर्मी निलंबित, ओडिशा में मुख्य सप्लायर की आत्महत्या के मामले में एसपी ने ... हरियाणा के अंबाला छावनी में 1857 के स्वतंत्रता सेनानियों की याद में बना भव्य शहीदी स्मारक देश को समर... कोल्हापुर गोकुल डेयरी चुनाव विवाद पर राहुल गांधी का बीजेपी पर बड़ा हमला, बोले— 'दूध उत्पादकों के वोट... बेंगलुरु में ऑनलाइन शॉपिंग का रिफंड मांगना महिला को पड़ा भारी, कस्टमर केयर के चक्कर में गंवाए 1 लाख ... लखनऊ में सपा दफ्तर के बाहर लगे धीरेंद्र शास्त्री के विरोध में पोस्टर, '27 में कृष्ण आएंगे' का संदेश
देश

26 अक्टूबर को WHO की बैठक, Covaxin को आपात इस्तेमाल की मंजूरी देने पर होगा विचार

हैदराबादः विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) का तकनीकी सलाहकार समूह 26 अक्टूबर को भारत बायोटेक के कोविड​​-19 रोधी टीके कोवैक्सीन के आपातकालीन उपयोग पर विचार करने के लिए बैठक करेगा। वैश्विक स्वास्थ्य निकाय की प्रमुख वैज्ञानिक सौम्या स्वामीनाथन ने ट्वीट कर यह जानकारी दी।

PunjabKesari
स्वामीनाथन ने ट्वीट किया, ‘‘तकनीकी सलाहकार समूह की कोवैक्सीन के आपातकालीन उपयोग पर विचार करने के लिए 26 अक्टूबर को बैठक होगी। इसके लिए भारत बायोटेक के साथ मिलकर डब्ल्यूएचओ काम कर रहा है। हमारा लक्ष्य आपातकालीन उपयोग के लिए स्वीकृत टीकों की एक व्यापक सूची और हर जगह तक पहुंच का विस्तार करना है।”

टीकाकरण पर डब्ल्यूएचओ के विशेषज्ञों के रणनीतिक सलाहकार समूह ने अन्य मुद्दों के अलावा ईयूएल (आपातकालीन उपयोग सूची) के संबंध में कोवैक्सीन पर अपनी सिफारिशें करने के लिए छह अक्टूबर को एक बैठक की थी और कहा था कि वह एक सप्ताह में कोवैक्सीन को ईयूएल का दर्जा देने पर निर्णय लेगा।

कोवैक्सीन उन तीन टीकों में से एक है जिन्हें भारत के दवा नियामक से आपातकालीन उपयोग के लिए मंजूरी मिली है और इसका उपयोग राष्ट्रव्यापी टीकाकरण कार्यक्रम में कोविशील्ड और स्पूतनिक वी के साथ किया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button