ब्रेकिंग
West Bengal Politics: टीएमसी छोड़ने के बाद कोयल मल्लिक को मिला बड़ा राजनीतिक तोहफा, बीजेपी ने दिया राज... दिल्ली में वायु प्रदूषण के खिलाफ सख्ती: ‘ऑपरेशन क्लीन एयर’ के तहत CAQM ने रिंग रोड पर चलाया विशेष नि... मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग पर दिल्ली में घमासान: इंडिया गेट पर AAP का विरोध मार्च, सौरभ भ... Amritsar Border Security: अमृतसर में पाकिस्तान के आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, एके-47 और हैंड ग्रेनेड ... Delhi VIP Theft News: राज्यसभा सांसद डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल के सरकारी आवास में चोरी, गटर का ढक्कन... मुजफ्फरपुर में पुलिस की शर्मनाक करतूत: अंतरजातीय विवाह से जुड़ी समस्या को लेकर पहुंची महिला को बाल प... Delhi High Court Notice: करोल बाग में मेट्रो निर्माण के लिए पेड़ काटने पर दिल्ली हाईकोर्ट सख्त, DDA ... पश्चिम बंगाल में समान नागरिक संहिता (UCC) का ऐलान: सीएम शुभेंदु अधिकारी ने मांगे 6 महीने, 'लव जिहाद'... Seoni Murder Case: मध्य प्रदेश के सिवनी में सनसनीखेज हत्याकांड, मां और मामा ने मिलकर की 22 वर्षीय यु... विपक्ष की रैली पर आशीष शेलार का तीखा हमला: मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन को बताया ‘लोमड़ियों ...
देश

25 बिस्तरों से हुई शुरुआत, 410 बिस्तरों के साथ भरोसा भी बढ़ा

रायपुर: 25 बिस्तरों के साथ एक छोटे से अस्पताल की शुरू हुई थी। 17 वर्षों में 130 आइसीयू समेत 410 बिस्तरों के साथ रामकृष्ण केयर हास्पिटल बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करा रहा है। अस्पताल के फाउंडर डा. संदीप दवे चिकित्सा ने बताया कि महानगर जैसी उच्च स्तरीय चिकित्सा सेवा, रायपुर में उपलब्ध कराकर, इसका लाभ पूरे मध्यभारत में पहुंचाने के उद्देश्य से इसकी शुरुआत हुई।

स्थापना के बाद 17 वर्षों अस्पताल में 410 बिस्तरों की सुविधा के साथ 28 विशेषज्ञ विभाग, 60 वेंटीलेटर, 30 डायलिसिस यूनिट्स, आठ आपरेशन थियेटर्स, 10 आइसीयू और 48 ओपीडी विभाग के इंफ्रास्ट्रक्चर्स के साथ मध्यभारत का सबसे बड़े अस्पताल में से एक बन गया है।

डा. संदीप ने बताया कि अस्पताल में हार्ट, किडनी, कैंसर व लिवर की गंभीर एवं जटिल बीमारियों का इलाज दक्षता पूर्वक किया जा रहा है, खासकर लिवर किडनी ट्रांसप्लांट एवं क्रिटिकल केयर में विशेषज्ञता के कारण रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल की प्रतिष्ठा पूरे देश में फैली है। यहां मध्यप्रदेश, उड़ीसा, झारखण्ड, महाराष्ट्र से भी जटिल बीमारियों के मरीज इलाज हेतु आते है। हाल ही में एक छ माह की बच्ची की लिवर ट्रांसप्लांट कर, रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल ने मध्यभारत में गौरवशाली उपलब्धि पाई है। अस्पताल में लिवर ट्रांसप्लांट की सुविधा है।

100 से अधिक अनुभवी चिकित्सक

डा. संदीप ने बताया कि क्रिटिकल केयर की विश्वस्तरीय सुविधा, 100 से अधिक अनुभवी विशेषज्ञ चिकित्सक की टीम, जनरल लेप्रोस्कोपिक से लेकर गेस्ट्रो, जीआइ तक हर सर्जरी की सुविधा है। पलमोनोलाजी यूरोलाजी, ईएनटी, मेडिसिन, प्लास्टिक सर्जरी, न्यूरो सर्जरी, नेफ्रोलाजी, आर्थोपेडिक, आंकोलाजी, इमरजेंसी, पीडिएट्रिक्स, गायनोकोलाजी, डर्मेटोलास्जिस्ट, कास्मेटिक ट्रीटमेंट कार्डियोलोजी, कार्डियक सर्जरी समेत तमाम स्वास्थ्य सेवाएं 24 घंटे उपलब्ध हैं।

Related Articles

Back to top button