ब्रेकिंग
Deoghar Police Crime Plan: देवघर में अपराध मुक्त माहौल के लिए पुलिस की खास रणनीति, जानें क्या है नया... दिल्ली ने झारखंड को फिर ठगा!" बजट 2026 पर झामुमो का तीखा प्रहार, विशेष पैकेज न मिलने पर जताई नाराजगी नवा रायपुर में इंटरनेशनल गोल्फ की गूंज! 'छत्तीसगढ़ ओपन' का आगाज, अरुण साव बोले- "खेलों का हब बनेगा र... सोशल मीडिया की 'शान' ने पहुंचाया जेल: मालकिन के जेवर पहनकर पोस्ट की फोटो, 20 लाख की चोरी के आरोप में... छत्तीसगढ़: दुर्ग में धर्म परिवर्तन का खेल उजागर, लालच देकर धर्मांतरण कराने के आरोप में 2 महिलाएं गिर... बलौदाबाजार ने रचा इतिहास: पीएम आवास योजना में बना छत्तीसगढ़ का नंबर-1 जिला, कई चरणों में हासिल किया ... बजट 2026 पर भड़के दीपक बैज: "दिल्ली ने फिर छीना छत्तीसगढ़ का हक, यह केवल उद्योगपतियों को खुश करने वा... माघ पूर्णिमा पर छत्तीसगढ़ में आस्था का सैलाब: बलौदाबाजार मेले के लिए CM ने बढ़ाया बजट, कबीरधाम में उ... बजट 2026 पर भड़के राकेश टिकैत: "यह किसानों-युवाओं के साथ धोखा है", बीकेयू ने बताया 'कॉरपोरेट का बजट Union Budget 2026: 'विकसित भारत का रोडमैप है यह बजट', डिप्टी सीएम अरुण साव ने की तारीफ; मंत्री लक्ष्...
देश

हफ्ते भर में 33 हजार से अधिक यात्रियों की हुई आवाजाही, उड़ानें भी बढ़ीं

रायपुर : कोरोना महामारी का प्रभाव कम होने के साथ ही त्योहारी सीजन शुरू होने के कारण अब हवाई यात्रियों की आवाजाही में भी बढ़ोतरी होने लगी है। रायपुर विमानतल से 11 से 17 अक्टूबर की अवधि में कुल 33746 हवाई यात्रियों की आवाजाही हुई, जो इसके पिछले हफ्ते की तुलना में दो फीसद अधिक है। इसी प्रकार 332 उड़ानों की आवाजाही हुई। उड़ानों की आवाजाही भी बीते हफ्ते की तुलना में छह फीसद अधिक रही है।

इस साल अप्रैल से लेकर सितंबर तक रायपुर विमानतल से कुल चार लाख 83 हजार 625 हवाई यात्रियों का आना जाना हुआ। जबकि पिछला साल 2020 में अप्रैल से लेकर सितंबर तक कुल एक लाख 97 हजार 534 यात्रियों की आवाजाही हुई थी। इस प्रकार से अब हवाई यात्रियों की संख्या में बढो़तरी हो रही है। इसे देखते हुए विमानन कंपनियां भी नए-नए शहरों के लिए उड़ानें शुरू कर रही है।

भोपाल के लिए उड़ान दो से

इंडिगो एयरलाइंस द्वारा अगले माह दो नवंबर से रायपुर से भोपाल के लिए नई उड़ान शुरू की जा रही है। इस उड़ान के शुरू होने के बाद हवाई यात्रियों को काफी मिलेगा। बताया जा रहा है कि कोरोना काल के पहले रायपुर से भोपाल फ्लाइट शुरू हुई थी, लेकिन कोरोना के दौरान बंद हो गई। ट्रैवल्स कारोबारियों द्वारा जयपुर व पटना फ्लाइट की भी मांग की जा रही है। ट्रैवल्स कारोबारी कीर्ति व्यास ने बताया कि जयपुर व पटना के लिए हवाई सेवा शुरू होने से यात्रियों को काफी फायदा होगा। माना जा रहा है कि जल्द ही इस सेवा को फिर से बहाल कर दिया जाएगा।

Related Articles

Back to top button