ब्रेकिंग
Ajay Devgn Highest Grossing Films: 'दृश्यम 3' की ताबड़तोड़ कमाई, क्या अजय देवगन की ये फिल्म तोड़ पाए... सऊदी अरब पर हूती हमलों के बीच रियाद में अहम बैठक: मक्का डिफेंस पैक्ट एक्टिवेट, पाकिस्तान और तुर्की क... Food Inflation India: खाने-पीने की चीजों की महंगाई पर आरबीआई और अर्थशास्त्रियों की चेतावनी, क्या और ... WhatsApp Scam Alert Feature: वॉट्सऐप लाने जा रहा है स्कैम अलर्ट फीचर, अनजान नंबरों के फ्रॉड से बचाएग... Pitru Visarjan Amavasya 2026: पूर्वजों को समर्पित सर्वपितृ अमावस्या पर इस विधि से करें श्राद्ध और तर... Coloured Cities of India: भारत के इन 5 खूबसूरत शहरों को क्यों कहा जाता है रंगों के नाम से, जानिए इसक... Delhi Police ACP Promotion Controversy: जंतर-मंतर प्रदर्शन मामले में घिरे विवेक भगत, दिल्ली सरकार ने... Harmanpreet Kaur Resigns: हरमनप्रीत कौर ने छोड़ी भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तानी, तीनों फॉर्मेट ... Justice Nitin Sambre Appointed: जस्टिस डीके उपाध्याय के सुप्रीम कोर्ट में प्रमोट होने के बाद जस्टिस ... West Bengal By-Election: नंदीग्राम और रेजीनगर पर महासंग्राम, बंगाल में बीजेपी के पहले राजनीतिक परीक्...
देश

100 Crore Dose : कांग्रेस नेता शशि थरूर ने दी बधाई, कहा- आइए इसका सरकार को श्रेय दें

नई दिल्ली। भारत ने कोरोना वैक्सीन की 100 करोड़ डोज लगाने के आंकड़े को पार कर दुनिया के सामने मिसाल पेश कर दी है। बता दें कि भारत में कोरोना टीकाकरण की रफ्तार कई विकसित देशों से भी ज्यादा है। 100 करोड़ डोज का लक्ष्य पूरा करने पर तमाम नेताओं की तरफ से प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। इस मौके पर विपक्ष ने भी सरकार की तारीफ की है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने कहा, यह सभी भारतीयों के लिए गर्व की बात है। इसका श्रेय सरकार को दिया जाना चाहिए। दूसरी लहर के कुप्रबंधन और टीकाकरण में गड़बड़ी के बाद, जिसे रोका जा सकता था। सरकार ने अब आंशिक रूप से खुद को संभाल लिया है। सरकार अपनी पहले की विफलताओं के प्रति अभी भी जवाबदेह है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस मौके पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि देश ने इतिहास रच दिया है। इसके साथ ही उन्होंने डाक्टरों, और नर्सों का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, भारत ने इतिहास रच दिया है। भारतीय विज्ञान, उद्यम और सामूहिक भावना की विजय के हम 130 करोड़ भारतीय साक्षी हैं। 100 करोड़ टीकाकरण का लक्ष्य पार करने पर भारत को बधाई। हमारे डाक्टरों, नर्सों और इस उपलब्धि को हासिल करने के लिए काम करने वाले सभी लोगों का आभार।

केंद्रीय गृह मंत्री ने भी दी बधाई

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर पूरे देश को बधाई देता हूं। अनेकों चुनौतियों को पार कर इस महायज्ञ में अपना योगदान देने वाले सभी वैज्ञानिकों, शोधकर्ताओं व स्वास्थ्यकर्मियों का आभार व हर व्यक्ति की सुरक्षा व स्वास्थ्य हेतु संकल्पित मोदी जी का अभिनन्दन करता हूं।’

यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, ‘मैं उन सभी को बधाई देता हूं जो कोरोना की वैक्सीन लेकर प्रधानमंत्री मोदी के संकल्प के साथ जुड़े और भारत को कोरोना मुक्त होने की परिकल्पना को साकार करने में मदद की।’

100 करोड़ वैक्सीनेशन का आंकड़ा पार करने में देशवासियों ने की मदद : भूपेंद्र यादव

केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने भी इस मौके पर ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा, ‘महामारी के इस दौर में जिस तरह से लोगों ने अनुशासन रखा, कोरोना के सारे दिशा-निर्देशों का पालन किया और अपनी इच्छाशक्ति, आत्मशक्ति और अपने विश्वास को बनाए रखा उसी का परिणाम है कि आज देश ने 100 करोड़ कोविड-19 वैक्सीनेशन का आंकड़ा पार किया है।’

रेलवे कर्मचारियों ने भी निभाई अहम भूमिका : अश्विनी वैष्णव

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा, यह एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। इस मुकाम को हासिल करने में रेलवे के कर्मचारियों ने भी अहम भूमिका निभाई है। हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि लोगों को पूर्ण टीकाकरण मिले। लोगों से अपील है कि वो COVID-19 वैक्सीन को लेकर हिचकिचाहट दूर कर दें।

स्वास्थ्य मंत्री ने बांटी मिठाई

स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने दिल्ली के कोविड-19 वार रूम में स्टाफ से मुलाकात की और 100 करोड़ टीकाकरण का लक्ष्य पूरा होने पर मिठाई बांटी। इस दौरान स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण भी मौजूद थे।

डा. वीके पाल ने दी बधाई

नीति आयोग के स्वास्थ्य सदस्य डा. वीके पाल ने 100 करोड़ टीकाकरण का लक्ष्य पार करने पर बधाई दी है। उन्होंने कहा, भारत के लोगों और स्वास्थ्य कर्मियों को बधाई। भारत में टीकाकरण कार्यक्रम शुरू होने के बाद से केवल नौ महीनों में एक करोड़ खुराक के लक्ष्य तक पहुंचना एक बड़ी उपलब्धि है। यह किसी भी राष्ट्र के लिए  उल्लेखनीय है

jagran

पीएम के समर्थ नेतृत्व का यह प्रतिफल है : मनसुख मांडविया

स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने इस मौके पर कहा कि पीएम मोदी के समर्थ नेतृत्व का यह प्रतिफल है। उन्होंने 100 करोड़ टीकाकरण का लक्ष्य पूरा होने पर देशवासियों को बधाई दी है।

jagran

Related Articles

Back to top button