ब्रेकिंग
चुनाव आयोग का बड़ा फैसला: ऑनलाइन फॉर्म 6 से हटाई गई पूर्वजों से संबंधित अतिरिक्त घोषणा अक्टूबर आते ही दमघोंटू होने लगती है हवा: पॉल्यूशन बढ़ने से पहले ही दिल्ली-NCR में सिस्टम हुआ एक्टिव रबी सीजन 2027-28 के लिए 6 फसलों की MSP में बढ़ोतरी: किसानों को लागत पर मिलेगा 50% से 106% तक मुनाफा Gujarat Politics: पूर्व CM शंकर सिंह वाघेला की फिर होगी कांग्रेस में वापसी? नई पार्टी का ऐलान टाला; ... Jhalawar News: मां नेत्रहीन और पिता मूकबधिर, खेत से लापता 7 वर्षीय इकलौते बेटे का कुएं में मिला शव; ... Maharashtra Cannabis Bust: सोलापुर में गन्ने के खेत से ₹1.05 करोड़ का गांजा जब्त, 12 फीट ऊंचे 240 पौ... Bihar Flood Alert: नेपाल में बारिश से गंगा-गंडक उफान पर, सारण में तटबंध टूटने से दर्जनों गांव डूबे, ... Bareilly Cyber Crime News: बरेली में साइबर ठगों का बड़ा जाल, छह वारदातों में उड़ाए लाखों; टेलीग्राम ... UP Politics: 'नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ' वाले बयान पर घिरे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, बचाव में उतरे ओपी... अखिलेश यादव संग दिखे योगी के मंत्री राकेश सचान: राज्यसभा चुनाव के बीच तस्वीर ने बढ़ाई सियासी सरगर्मी
देश

पटना आने के बाद लालू का बड़ा बयान: राष्‍ट्रीय स्‍तर पर कांग्रेस ही विकल्‍प, बिहार में उसके नेता छुटभैये

पटना। राष्‍ट्रीय जनता दल (RJD) सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) ने पटना पहुंचने के बाद अपना पहला सार्वजनिक बयान दिया है। उन्‍होंने बिहार विधानसभा उपचुाव में आरजेडी के लिए प्रचार करने की घोषणा की है। लालू ने कहा है कि जनता के प्‍यार के कारण वे लंबे समय बाद बिहार आ सके हैं। लालू ने बिहार कांग्रेस के नेताओं को छुटभैया करार देते हुए यह भी कहा कि राष्‍ट्रीय स्‍तर पर कांग्रेस ही एकमात्र विकल्‍प है। विदित हो कि बिहार आने के ठीक पहले लालू ने रविवार को दिल्‍ली में बिहार कांग्रेस के प्रभारी भक्‍त चरण दास (Bhakta Charan Das) को स्‍थानीय भाषा में बेवकूफ (Stupid) करार देकर राजनीतिक बवंडर खड़ा कर दिया है। उन्‍होंने बिहार में बढ़ती महंगाई को लेकर भी सरकार की खिंचाई की।

जनता का प्‍यार उन्‍हें बिहार खींच लाया

समाचार एजेंसी एएनआइ के अनुसार लालू प्रसाद यादव ने कहा है कि वे लंबे समय तक बीमार रहे। जेल में भी रहे। हालांकि, अब जनता का प्‍यार उन्‍हें बिहार खींच लाया है। अब वे 30 अक्‍टूबर को होने जा रहे बिहार विधानसभा उपचुनाव क तारापुर व कुशेश्‍वरस्‍थान की सीटों के लिए प्रचार करेंगे।jagran

बिहार में कांग्रेस के नेता छूटभैये

लालू बिहार में कांग्रेस के प्रत्‍याशियों के खिलाफ प्रचार करते नजर आएंगे, लेकिन उनकी नजर में राष्‍ट्रीय स्‍तर पर कांग्रेस ही एकमात्र विकल्‍प है। पटना आने के पहले दिल्‍ली में बिहार कांग्रेस के प्रभारी भक्‍त चरण दास का भकचोन्‍हर (बेवकूफ) कह बवाल खड़ा क चुके लालू ने फिर पटना में कांग्रेस के स्‍थानीय नेताओं को छुटभैया करार दिया है। उन्‍हाेंने बिहार में कांग्रेस के नेताओं की औसित पर सवाल उठाते हुए राष्‍ट्रीय स्‍तर पर कांग्रेस को ही एकमात्र विकल्‍प बताया है। बिहार आने के बाद लालू का यह पहला राजनीतिक बयान है।

बुधवार को संबोधित करेंगे जनसभाएं

बिहार में कांग्रेस व आरजेडी विधानसभा उपचुनाव में अलग-अलग लड़ रहे हैं। दोनों दल एक-दूसरे पर हमलावर हैं। संकेत स्‍पष्‍ट हैं कि अब बिहार आने के बाद लालू भी कांग्रेस पर तीखे हमले करेंगे। लालू उपचुनाव की दोनों सीटों पर जीत का दावा पहले हीं कर चुके हैं। लालू उपचुनाव की दोनों सीटों के लिए बुधवार को जनसभाओं को संबोधित करेंगे।

Related Articles

Back to top button