ब्रेकिंग
एशियाई पैरा खेलों में ऐतिहासिक प्रदर्शन करने वाले भारतीय खिलाड़ियों से मिले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोद... कोलकाता का एसआरएफटीआई संस्थान 11 दिसंबर तक बंद, छात्रों और प्रशासन के बीच तनाव के बाद बड़ा फैसला सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा मामला, दिल्ली पुलिस ने अदालत में दाखिल की चार्जशीट— 6 लोगों को बनाया गया ... एनआईए की अपील पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, सचिन वाझे की जमानत हुई रद्द यूपी की वोटर लिस्ट में 2.4 करोड़ मतदाताओं का बड़ा अंतर, विधानसभा और पंचायत सूची में भारी विरोधाभास बिहार के दरभंगा में बदमाशों की गोली से ASI घायल, गश्ती के दौरान उजान गांव के पास हुआ हमला हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में 11,320 फीट की ऊंचाई पर बसा है बेहद खूबसूरत और शांत गांव चित्रकुल, ... रणबीर-यश की 'रामायण' में रावण के एक सिंहासन को बनाने में खर्च हुए 1 करोड़ रुपये, जानिए दिलचस्प बातें सिनेमाघरों में रिलीज हुई रणबीर कपूर, यश और साई पल्लवी की महात्वाकांक्षी फिल्म 'रामायण', रिलीज से पहल... यूरोप में बम की झूठी धमकियों से मचा हड़कंप, एक हफ्ते में दूसरी बार 12 से ज्यादा विमानों का बदला गया ...
टेक्नोलॉजी

64MP ट्रिपल कैमरे और 65W फास्ट चार्जिंग के साथ Honor Play5 Vitality Edition लॉन्च, जानें कीमत

नई दिल्ली। स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Honor ने Honor Play5 Vitality Edition को चीन में लॉन्च कर दिया है। इस स्मार्टफोन में FHD+ LCD डिस्प्ले है और इसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। इस डिवाइस में MediaTek Dimensity 900 चिपसेट, 2GB की वर्चुअल रैम और 64MP का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसके अलावा नए हैंडसेट में 66 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करने वाली 4,300mAh की बैटरी मिले

Honor Play5 Vitality Edition के फीचर्स

कंपनी ने Honor Play5 Vitality Edition में 6.67 इंच का फुल एचडी प्लस डिस्प्ले दिया है। इसका रिजॉल्यूशन 2376 × 1080 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 120Hz है। इस डिवाइस में पंच-होल सेल्फी कैमरा दिया गया है। इसके अलावा स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर Dimensity 900 चिपसेट, 8GB रैम और 128GB/256GB की इंटरनल स्टोरेज मिलेगी। वहीं, यह डिवाइस Android 11 आउट-ऑफ-द-बॉक्स आधारित Magic UI 4.2 पर काम करता है।

मिलेगा ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप

Honor Play5 Vitality Edition में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मौजूद है, जिसका प्राइमरी सेंसर 64MP का है। जबकि इसमें अन्य सेंसर के तौर पर 8MP का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 2MP का डेप्थ सेंसर दिया गया है। इसके अलावा स्मार्टफोन में 16MP का सेल्फी कैमरा मिलेगा।

मौजूद है 4,300mAh की बैटरी

Honor Play5 Vitality Edition में 4,300mAh की बैटरी दी गई है, जो 66 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। इस डिवाइस में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। इसके अलावा यूजर्स को फोन में डुअल-सिम स्लॉट, 5G SA/NSA, 4G VoLTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.1, जीपीएस, यूएसबी टाईप-सी पोर्ट और 3.5mm ऑडियो जैक मिलेगा।

Honor Play5 Vitality Edition की कीमत

Honor Play5 Vitality Edition स्मार्टफोन मिडनाइट ब्लैक और Aurora ब्लू कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। इस स्मार्टफोन के 8GB रैम + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,799 चीनी युआन (करीब 21,140 रुपये) और 8GB रैम + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,999 चीनी युआन (करीब 23,500 रुपये) रखी गई है।

Related Articles

Back to top button