ब्रेकिंग
Supreme Court Hearing on SIR: चुनाव आयोग के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) फैसलों पर टली सुप्रीम कोर्ट की... Greater Noida Robotics Park: उत्तर प्रदेश में बनेगा देश का पहला 'प्रगति' रोबोटिक्स पार्क, योगी सरकार... Delhi High Court Notice: कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन के दौरान दर्ज FIR पर दिल्ली HC का नोटिस, पत्... Diwali and Chhath Puja Health Tips: दिवाली और छठ की व्यस्तता में सेहत का ऐसे रखें ख्याल, थकान और तना... डिजिटल न्यूज पब्लिशर्स एसोसिएशन ने सुप्रीम कोर्ट में दी डेटा प्रोटेक्शन एक्ट को चुनौती, पत्रकारिता प... Delhi Ramlila Maidan Rally: दिल्ली में 1 नवंबर को होगी इंडिया गठबंधन की महारैली, 10 लाख लोगों के जुट... Flex-Fuel Vehicles in India: केंद्र सरकार का बड़ा कदम, 100% एथेनॉल से चलने वाले वाहनों को मंजूरी; नि... Jan Suraaj Digital Manager Death: प्रशांत किशोर की पार्टी जन सुराज को बड़ा झटका, डिजिटल मैनेजर देवपा... Ujjain News: सीएम डॉ. मोहन यादव ने किया सिंहस्थ 2028 की 539 करोड़ से अधिक की परियोजनाओं का भूमिपूजन,... Rajasthan Drought News: राजस्थान में सूखे की मार, 14 जिलों की 80 तहसीलें घोषित हुईं गंभीर और मध्यम स...
देश

केंद्र सरकार पर बारदाना देने, उसना चावल लेने का दबाव बनाएं भाजपा: कांग्रेस

 रायपुर। छत्तीसगढ़ में धान खरीदी को लेकर विपक्ष की बयानबाजी पर कांग्रेस ने निशाना साधा है। कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने भाजपा नेताओं पर आरोप लगाया कि वे सिर्फ गाल बजाने का काम करते हैं। केंद्र सरकार से जब किसानों के पक्ष में बात करने का समय आता है, तो बोलती बंद हो जाती है। भाजपा नेता केंद्र सरकार पर बारदाना देने और उसना चावल लेने के लिए दबाव बनाएं

धनंजय ने कहा कि धान खरीदी की तारीख पूछने वाले भाजपा नेता बताएं कि केंद्र सरकार ने छत्तीसगढ़ सरकार के द्वारा मांगी गई दो लाख 75 हजार गठान बारदाना में कटौती क्यों की? सेंट्रल पुल में 61.5 लाख मीट्रिक टन चावल लेने की सहमति पर नियम शर्ते क्यों लगाई गई? सेंट्रल पुल में छत्तीसगढ़ से उसना चावल लेने पर प्रतिबंध क्यों लगाया गया? केंद्र सरकार के किसानों विरोधी कृत्यों पर भाजपा सांसद मौन क्यों हैं?
छत्तीसगढ़ से उसना चावल लेने और मांग के अनुसार बारदाना देने के लिए भाजपा नेताओं और सांसदों ने क्या प्रयास किया? केंद्र सरकार को पत्र लिखकर भाजपा सांसद किसानों की बात क्यों नहीं रखते? छत्तीसगढ़ सरकार के द्वारा चावल से एथेनाल बनाने के लिए मांगी गई अनुमति केंद्र सरकार क्यों नहीं दे रही है?
धान खरीदी की तारीख घोषित नहीं करना किसानों के साथ छलावा: विष्णुदेव

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की तारीख तय नहीं करने को लेकर प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कृषि मंत्री रविंद्र चौबे से इस्तीफा मांगा है।
साय ने कहा कि प्रदेश में हर साल समर्थन मूल्य पर धान की सरकारी खरीद की तारीख को लेकर संशय बनाए रखने की बदनीयती के चलते लाखों किसान आशंकित हैं। कांग्रेस सरकार इस बार एक नवंबर से धान खरीदी का एलान तक नहीं कर सकी है। घोर किसान विरोधी चरित्र का परिचय देती प्रदेश सरकार किसानों का सबसे ज्यादा नुकसान करने पर आमादा है।

सरकार इस साल फिर बारदानों को लेकर रोना-धोना मचाने लगी है कि बारदानों की पर्याप्त आपूर्ति नहीं हुई है। जबकि जुलाई में ही भाजपा ने पत्र लिखकर प्रदेश सरकार को इसके लिए आगाह कर दिया था कि इस साल धान खरीदी में प्रदेश सरकार की कोई भी अड़ंगेबाजी और बहानेबाजी नहीं चलेगी। बारदाना समेत धान खरीदी के तमाम इंतजाम पुख्ता कर लें।

Related Articles

Back to top button