ब्रेकिंग
Raxaul News: भारत-नेपाल सीमा पर संदिग्ध चीनी नागरिक गिरफ्तार, ई-रिक्शा से जा रहा था नेपाल, SSB ने दब... Telangana POCSO Case: पॉक्सो मामले में बंदी भगीरथ को झटका, हाईकोर्ट से राहत नहीं मिलने के बाद किया स... Bengal Politics: सॉल्ट लेक में टीएमसी दफ्तर से बरामद हुए कई आधार कार्ड, बीजेपी के ताला खोलने के बाद ... Ulhasnagar Crime News: उल्हासनगर में इंसानियत शर्मसार! मंदिर प्रवेश विवाद में महिलाओं के बाल काटे, च... Samba Narco Demolition: सांबा में ड्रग तस्करों के 'नार्को महलों' पर चला बुलडोजर, 60 करोड़ की 50 कनाल... Delhi Startup Scheme: दिल्ली में महिलाओं को स्टार्टअप के लिए मिलेगा ₹10 करोड़ का बिना गारंटी लोन, सी... Bharatmala Expressway Accident: बालोतरा में भारतमाला एक्सप्रेस-वे पर पलटी स्कॉर्पियो, गुजरात के 3 श्... केरल शपथ ग्रहण: सीएम वी डी सतीशन के साथ 20 मंत्री भी लेंगे शपथ; राहुल, प्रियंका और खरगे रहेंगे मौजूद CBSE 12th Result: सीबीएसई ऑन-स्क्रीन मार्किंग (OSM) विवाद पर शिक्षा सचिव संजय कुमार का बड़ा बयान, फी... Jamui Viral News: जमुई में बुढ़ापे के अकेलेपन से तंग आकर 65 के बुजुर्ग और 62 की महिला ने मंदिर में र...
खेल

वकार यूनिस ने भारत बनाम पाकिस्तान मैच के बाद दिया था भद्दा बयान, अब मांगी माफी

नई दिल्ली। पाकिस्तान टीम के पूर्व तेज गेंदबाज वकार यूनिस ने बुधवार को अपने उस बयान के लिए फैंस से माफी मांगी है, जो उन्होंने भारत बनाम पाकिस्तान मैच के बाद दिया था। वकार यूनिस ने टी20 विश्व कप 2021 के भारत बनाम पाकिस्तान मैच के बाद अपने खिलाड़ियों की तारीफ करते हुए ये बात कही थी कि मुहम्मद रिजवान ने हिंदू लोगों को बीच नमाज पढ़ी थी, जो सबसे बड़ी बात उनके लिए थी।

अब वकार यूनिस ने माफीनामा अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा है और कहा, “मौके की गर्मजोशी को देखते हुए मैंने कुछ ऐसा कह दिया था, जो कहने का मेरा मतलब नहीं था, जिससे कई लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंची है। मैं इसके लिए क्षमा चाहता हूं। मेरा ये बिल्कुल भी इरादा नहीं था, एक वास्तविक गलती थी। खेल जाति, रंग या धर्म की परवाह किए बिना लोगों को एकजुट करता है। क्षमा याचना।”

दरअसल, टी20 विश्व कप 2021 के आगाज मैच में भारत के खिलाफ पाकिस्तान टीम के ओपनर मुहम्मद रिजवान ने शानदार बल्लेबाजी की थी और अर्धशतक के बाद अपने घुटनों पर बैठकर खुदा का शुक्रिया अदा किया था। इसके अलावा ड्रिंक्स ब्रेक के दौरान रिजवान ने नमाज पढ़ी थी। इसी को लेकर वकार यूनिस ने कहा था कि उनको ये बात उनकी बल्लेबाजी से भी ज्यादा अच्छी लगी थी कि उन्होंने हिंदू लोगों के बीच नमाज पढ़ी थी

वकार यूनिस ने एआरवाइ न्यूज पर कहा था, “बाबर और रिजवान ने जिस तरह से बल्लेबाजी की, स्ट्राइक-रोटेशन, उनके चेहरों पर जो भाव था, वह अद्भुत था। सबसे अच्छी बात, रिजवान ने जो किया, माशाल्लाह, उसने हिंदुओं से घिरी जमीन पर नमाज अदा की, वह वास्तव में मेरे लिए बहुत खास था।” हालांकि, ये उनका बयान पाकिस्तान क्रिकेट फैंस के अलावा दुनिया भर के क्रिकेट फैंस को अच्छी नहीं लगी, जिसके लिए उनकी आलोचन भी हुई।

Related Articles

Back to top button