ब्रेकिंग
Congress Election Result: अभिषेक चौधरी को मिले सबसे ज्यादा 6.15 लाख वोट, राजस्थान यूथ कांग्रेस अध्यक... Rajasthan Kinnar House Theft: पुरानी रंजिश की आशंका के तहत पुलिस कर रही जांच, अज्ञात आरोपियों की तला... Chimur Ashramshala Controversy: डैंड्रफ की समस्या के नाम पर छात्रों के साथ अजीब सलूक, वायरल तस्वीरों... BJP vs Shinde Sena: नागपुर में बीजेपी के सामने बागी पूर्व विधायक की चुनौती, सीटों के बंटवारे के बाद ... Ulhasnagar Mahayuti Crisis: महाराष्ट्र में महायुति में पड़ी फूट! बीजेपी ने शिंदे सेना से अलग होने का... CM Vishnu Deo Sai Singapore Visit: छत्तीसगढ़-सिंगापुर साझेदारी से खुलेंगे विकास के नए रास्ते, ग्रीन ... Chhattisgarh PMAY Success: छत्तीसगढ़ में बिना सरकारी खर्च के मिली 25,413 आवासों के लिए जमीन, केंद्र ... Kanker Divyang Camp: जगदलपुर में 7 अक्टूबर को लगेगा निःशुल्क दिव्यांग शिविर, कलेक्टर कुन्दन कुमार ने... Raipur Police Reshuffle: मुख्यमंत्री और राजभवन सुरक्षा में बदले गए अधिकारी, गृह विभाग ने जारी किया न... Sahibganj Murder Mystery Solved: साहिबगंज में गौरचंद्र बागती हत्याकांड का खुलासा, चचेरा भाई ही निकला...
मनोरंजन

इस महीने शादी करेंगे रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ? विराट कोहली और अनुष्का शर्मा जैसा है कपल का प्लान !

नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर और अभिनेत्री आलिया भट्ट को लेकर लंबे समय से ऐसी अफवाह है कि यह दोनों जल्द शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। इन दोनों कलाकारों के एक-दूसरे को डेट करने की भी खबरें हैं। इन दोनों के परिवार वालों भी एक-दूसरे से अक्सर मिलते रहते हैं। अब रणबीर कपूर और आलिया भट्ट कब शादी करने वालें हैं, इसको लेकर भी चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है।

अंग्रेजी वेबसाइट डेक्न क्रॉनिकल की खबर के अनुसार रणबीर कपूर और आलिया भट्ट इस साल दिसंबर महीने में शादी कर सकते हैं। दरअसल रणवीर सिंह जल्द निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म एनिमल की शूटिंग शुरू करने वाले थे, लेकिन अभिनेता ने अब इस फिल्म की शूटिंग के लिए अगले साल की डेट दे दी हैं। वहीं आलिया भट्ट ने अपने सभी प्रोटेक्ट्स की शूटिंग को खत्म कर लिया है

ऐसे में फिल्म इंडस्ट्री के करीबी सूत्रों ने बताया है कि रणबीर कपूर और आलिया भट्ट नवंबर के आखिरी तक अपना पूरा काम खत्म करना चाहते हैं। ताकि वह दिसंबर में फ्री हो सकें। सूत्र ने कहा कि रणबीर ने एनिमल की शूटिंग को 2022 तक के लिए आगे बढ़ा दिया है। इसके अलावा, उन्हें शमशेरा को प्रमोट करना है, जो मार्च 2022 में रिलीज होगी। चर्चा यह है कि दोनों दिसंबर में शादी करने वाले हैं। यही वजह है कि जो रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने अपने सभी प्रजेक्ट्स की डेट्स को खाली रखा है, जैसा कि विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने भी किया था।

शादी करने के लिए इटली जाने से पहले विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने शादी से इनकार किया, लेकिन उम्मीद है कि रणबीर कपूर की शादी की एक आधिकारिक घोषणा होगी, जैसा कि कपूर परिवार आमतौर करता आया है। गौरतलब है कि रणबीर कपूर और आलिया भट्ट को अपनी कई फिल्मों का प्रमोशन भी करना है, जिसको वह नवंबर में करके खत्म करना चाहते हैं। ताकि वह शादी की लिए पूरा तरह से फ्री हो सकें।

इससे पहले रणबीर कपूर और आलिया भट्ट जोधपुर जाने की वजह से भी चर्चा में थे। अभिनेता के जन्मदिन पर यह दोनों जोधपुर में थे। ऐसे में इस तरह की भी अफवाह सामने आई थी कि रणबीर कपूर और आलिया भट्ट अपनी शादी का वैन्यू देखने के लिए जोधपुर गए हैं। हालांकि वह किस वजह से जोधपुर गए थे इन दोनों कलाकारों ने कुछ नहीं बताया है। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट जल्द फिल्म ब्रह्मास्त्र में नजर आने वाले हैं।

Related Articles

Back to top button