ब्रेकिंग
Balod News: कबीरधाम में भारतीय किसान संघ का उग्र प्रदर्शन, 23 सूत्रीय मांगों को लेकर ट्रैक्टरों से क... Chhattisgarh Industrial Fire: भिलाई की फैक्ट्री में कैमिकल ड्रम फटने से लगी आग, बाल-बाल बचे मजदूर Raipur News: शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में भारत-जिम्बाब्वे महिला टी-20 सीरीज, प्रशासन ने पूरी की... Chhattisgarh News: तेलीबांधा चौक के नाम परिवर्तन को लेकर सीएम साय का बयान, 'सेवा ज्योति संकल्प' के त... Bastar Development News: सहकारिता मॉडल पर चर्चा के लिए बस्तर पहुंचे विभिन्न राज्यों के सहकारिता सचिव... Nana Patekar Demise: पद्म श्री पुरस्कार विजेता मशहूर अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन... Kisan Andolan Chhattisgarh: धान के बढ़े दाम और बकाया भुगतान की मांग को लेकर किसानों ने निकाली ट्रैक्... Dantewada News: दंतेश्वरी मंदिर में नवरात्रि दुकान आवंटन को लेकर व्यापारियों का विरोध, सड़क पर जगह म... Chhattisgarh Crime News: कमिश्नरेट पुलिस ने जब्त किया 1 क्विंटल 27 किलो गांजा, एनडीपीएस एक्ट के तहत ... Cyber Crime Ranchi: APK फाइल डाउनलोड कराकर बैंक खाता खाली करने वाला शातिर गिरोह सक्रिय, FIR दर्ज
देश

डोडा से ठाठरी जा रही मिनी बस खाई में लुढ़की, 10 लोगों की मौत, 13 घायल

जम्मू : जिला डोडा के ठाठरी इलाके में आज वीरवार सुबह हुए सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई जबकि 13 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि यह सड़क हादसा सुई गोवारी इलाके में पेश आया। ये सभी लोग मिनी बस में सवार थे। घायलों को उपचार के लिए डोडा जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अभी भी कइयों की हालत गंभीर बनाई हुई है। अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि घायलों का इलाज चल रहा है।वहीं भाजपा राष्ट्रीय प्रधान जेपी नड्डा सहित अन्य कई राजनीतिज्ञों ने इस हादसे पर शोक जताते हुए घायलों के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना की है

स्थानीय लोगों के अनुसार मिनी बस में सवार ये सभी यात्री डोडा से ठाठरी की ओर जा रहे थे। मिनी बस जब सुई गोवारी इलाके में पहुंची तो चालक वाहन पर से नियंत्रण खो बैठा और गाड़ी सीधा खाई में उतर गई। खाई में लुढ़कने के दौरान मिनीबस के टुकड़े-टुकड़े हो गए। उसमें सवार कई यात्री तो वाहन से निकल बाहर चट्टानों पर गिरे जिसकी वजह से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हालांकि इस हादसे के कुछ ही देर बाद सेना के जवान स्थानीय लोगों के साथ घटना स्थल पर पहुंच गए थे। स्थानीय लोगों का कहना है कि मिनी बस के परखचे उड़ गए थे। वहीं गाड़ी से इधर-उधर गिरे लोगों में आठ लोगों ने तो वहीं दम तोड़ दिया था।

घायलों की हालत भी काफी खराब थी। किसी केे सिर पर लगी थी तो कइयों की पसलियां तक टूट गई थी। फिर भी सेना के जवानों व लोगों ने सभी घायलों को मुख्य सड़क तक पहुंचाया और वहां से उन्हें डोडा जिला अस्पताल ले जाया गया। इस दौरान भी दो लोगों ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। वहीं अस्पताल प्रबंधन ने भी अभी तक दस लोगों के मरने की पुष्टि की है। उन्होंने यह भी कहा कि अभी भी कई घायल ऐसे हैं, जिनकी हालत काफी गंभीर है। ऐसे में मृतकों की संख्या बढ़ने की संभावना है। फिलहाल घायलों का इलाज चल रहा है।

Related Articles

Back to top button