ब्रेकिंग
Ladakh Pashmina at Fashion Week: चांगथांग समुदाय की मेहनत और पश्मीना की अनूठी कला, दिल्ली के 'द ताज'... Ladakh New District Sankoo: केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख को मिला एक और नया जिला, सांकू बना आठवां जिला Mahua Moitra Circuit House Case: सुप्रीम कोर्ट ने TMC सांसद महुआ मोइत्रा को दी राहत, सर्किट हाउस में... CAQM Strict Guidelines Delhi NCR: दिल्ली-NCR की प्रदूषण फैलाने वाली फैक्टरियों पर शिकंजा, 30 नवंबर त... Amit Kashyap Murder Case: मेरठ के चर्चित अमित कश्यप हत्याकांड में पत्नी और उसके प्रेमी को फांसी की स... Muzaffarnagar Priest Murder Case: बेटा होने की भविष्यवाणी गलत साबित होने पर 81 वर्षीय पुजारी की गोली... Mumbai Goregaon News: मुंबई के गोरेगांव में 18 महीने की मासूम की छठी मंजिल से गिरकर मौत, 10 साल की प... बिहार की राजनीति में हलचल, विधायक अनंत सिंह बोले- जब नीतीश कुछ नहीं थे, तब हमने पार्टी के लिए कुर्बा... Lucknow Shiva Sharma Murder Case: लखनऊ के चर्चित शिवा मर्डर केस में बड़ा खुलासा, नेपाल से वीडियो जार... Naturopathy Treatment: प्राकृतिक चिकित्सा से रोगों का निदान, बिना दवा के स्वस्थ रहने की कला
मनोरंजन

शाह रुख खान के बेटे आर्यन खान को बॉम्बे हाई कोर्ट से मिली जमानत, जानिए किस बॉलीवुड सेलेब्रिटी ने क्या कहा!

नई दिल्ली। क्रूज ड्रग्स केस में शाह रुख खान के बेटे आर्यन खान को 25 दिनों बाद 28 अक्टूबर को बॉम्बे हाई कोर्ट से जमानत मिल गयी। शाह रुख का परिवार तो राहत महसूस कर ही रहा होगा, बॉलीवुड सेलेब्स भी आर्यन को जमानत मिलने से चैन की सांस ले रहे हैं। कई सेलेब्रिटीज ने जमानत मिलने की खबर बाहर आते ही अपनी प्रतिक्रिया सोशल मीडिया के जरिए सामने रखी। किसी ने आर्यन को मजबूत बने रहने की सलाह दी तो किसी ने कहा कि आज जश्न होगा।

आर्यन खान ड्रग्स केस में शुरू से शाह रुख का सपोर्ट करते रहे मीका ने जमानत मिलने पर दो तस्वीरें साझा कीं। एक शाह रुख और आर्यन की, दूसरी शाह रुख के साथ अपनी। इसके साथ मीका ने लिखा- आर्यन खान और दूसरे आरोपियों को जमानत मिलने पर बधाई। मैं बहुत खुश हूं, आखिरकार जमानत मिली। शाह रुख भाई भगवान के घर में देर है, अंधेर नहीं। आपने इस फ्रेटर्निटी के लिए बहुत कुछ किया है। ईश्वर आप और आपके परिवार का साथ दे।

वहीं, महीप कपूर ने गौरी खान के साथ आर्यन के बचपन की फोटो शेयर करके लव की इमोजी बनाकर प्रतिक्रिया दी। महीप, संजय कपूर की पत्नी हैं और गौरी की करीबी दोस्तों में शामिल हैं। अनिल कपूर की बेटी सोनम कपूर ने अपनी चाची महीप की पोस्ट को इंस्टाग्राम स्टोरी में पोस्ट करके लिखा- फाइनली।

आर माधवन ने लिखा कि एक पिता होने के नाते वो बहुत राहत महसूस कर रहे हैं। ईश्वर करे, सब अच्छा और सकारात्मक हो। निर्देशक संजय गुप्ता ने लिखा- आर्यन खान को बेल मिलने से मुझे बहुत खुशी हो रही है, लेकिन इस सिस्टम से भी नाराजगी है, जिसने एक नौजवान को ऐसे काम के लिए 25 दिन से अधिक जेल में रखा, जो उसने किया ही नहीं। यह बदलना चाहिए। भगवान तुम्हारी मदद करे। मजबूत बने रहना आर्यन। बता दें, संजय ने इससे पहले बॉलीवुड सेलेब्रिटीज को आर्यन केस में चुप्पी बरतने पर लताड़ भी लगयी थी।

शेखर सुमन ने लिखा- शाह रुख और गौरी माता-पिता के तौर पर आज राहत महसूस कर रहे होंगे। बिना किसी गलती के उन्होंने बहुत कुछ भुगता है। बेटे को जमानत मिलने पर बधाई। निश्चित रूप से उसने अपनी जिंदगी का सबसे कड़वा पाठ सीख लिया है और अपनी काबिलियत साबित करेगा। वहीं, सोनू सूद ने लिखा- समय जब न्याय करता है, तब गवाहों की जरूरत नहीं होती।

रईस निर्देशक राहुल ढोलकिया शुरू से आर्यन के पक्ष में सोशल मीडिया में लिखते रहे हैं। राहुल ने ट्वीट किया- आखिरकार। जमानत मिल गयी। राहुल के ट्वीट को रीट्वीट करके सुधीर मिश्रा ने लिखा- वाकई। भगवान का शुक्रिया। स्वरा भास्कर ने लिखा- अंंतत:। वहीं, हंसल मेहता ने एनसीबी की चुटकी लेते हुए लिखा- आज की रात में जश्न मनाऊंगा। इसके लिए उन्होंने ब्लास्ट शब्द का प्रयोग किया है, जो आर्यन खान की वॉट्सऐप चैट में कथित तौर पर शामिल था।

चित्रांगदा सिंह ने लिखा- कई बार चक्र धीरे-धीरे चलता है, मगर चलता जरूर है। शाह रुख के पक्ष में ट्वीट करते रहे केआरके ने लिखा- आखिरकार बॉम्बे हाई कोर्ट ने आर्यन खान के साथ न्याय किया। उसे याद रखना चाहिए कि जब भी कुछ बुरा होता है तो कुछ अच्छे के लिए होता है। 26 दिनों का यह बुरा अनुभव जीवन का सामना करने के लिए उसे और मजबूत करेगा। सिमी ग्रेवाल ने लिखा- कोई शब्द नहीं, सिर्फ आंसू। और एक क्रूर बदला।

बता दें, आर्यन खान को एनसीबी ने 2 अक्टूबर की रात को मुंबई से गोवा जा रहे क्रूज पर छापे के दौरान पकड़ा था। कुल आठ लोग हिरासत में लिये गये थे। अगले दिन सभी को गिरफ्तार कर लिया गया। आर्यन, अरबाज मर्चेंट और मुनमुन धमेचा को भी आज आर्यन के साथ जमानत मिली है। इन सभी को जमानत याचिकाएं निचली अदालतों ने खारिज कर दी थीं। आर्यन को 8 अक्टूबर को जेल में शिफ्ट किया गया था। वो 30 अक्टूबर तक न्यायिक हिरासत में थे।

Related Articles

Back to top button