ब्रेकिंग
मणिपुर प्रशासनिक फेरबदल: कुकी-नागा तनाव के बीच IAS राजीव सिंह ठाकुर संभाल सकते हैं कमान, ACC ने दी म... जम्मू-कश्मीर में आतंकियों का नया पैंतरा: सर्विलांस से बचने के लिए अश्लील साइट्स और Tor आधारित सीक्रे... हल्द्वानी में खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी: 'पीएम मोदी सच में संविधान मानते हैं... दिल्ली में BRICS समिट ने बढ़ाई होटलों की डिमांड: 25% तक बढ़े एवरेज रूम रेट्स, टूरिस्ट्स और बिजनेस ट्... तुकाराम मुंढे के एक्शन पर बॉम्बे हाईकोर्ट सख्त: 'अधिकारी न कानून जानते हैं, न नियम'; 11 मामलों में F... शिवपुरी रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन में चढ़ते समय फिसली महिला: प्लेटफॉर्म गैप में फंसी, RPF के ASI ने... 'दिल्लीवालों पर ही महंगा बोझ क्यों?'; CNG की कीमतों में भारी उछाल पर कांग्रेस का हमला, तत्काल रोलबैक... 'अहंकार, भ्रष्टाचार, चोरी और धोखा'; जयंत चौधरी का विपक्ष पर तीखा हमला, बोले- कुछ लोग फैला रहे जातिगत... लखनऊ में हिंदू युवा वाहिनी के मंडल प्रभारी धीरेन्द्र प्रताप सिंह की हत्या: दुबग्गा नहर से मिला शव, S... गर्लफ्रेंड के शौक के लिए बरेली में दो भाइयों ने लूटा ऑटो: सिर पर 2 किलो का बाट मारकर किया लहूलुहान
देश

एक दिन मंत्री मंडल के जगह Board of Directors और प्रधान मंत्री की जगह CEO होगा- जयंत चौधरी

नई दिल्ली:  राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी ने पीएम नरेंद्र मोदी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने सरकारी संपत्ति बेचे जाने और उनका निजीकरण करने को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी पर हमला बोलाते हुए कहा कि अगर ऐसे ही तेजी से सरकारी संपत्ति का निजीकरण होता रहा तो एक दिन संसद की जगह कॉर्पोरेट हेडक्वार्टर और पीएम की जगह CEO मिलेगा।

ट्वीट के जरिए जयंत चौधरी ने कहा कि जिस रफ्तार से सरकारी संपत्ति का निजीकरण हो रहा है, एक दिन मंत्री मंडल की जगह बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स, संसद की जगह कॉर्पोरेट हेडक्वार्टर्स, प्रधानमंत्री की जगह CEO, राष्ट्रपति के स्थान पर चेयरमैन,  और इलेक्शन कमीशन (EC) की जगह SEBI मिलेंगे!

जिस रफ़्तार से सरकारी संपत्ति का निजीकरण हो रहा है, एक दिन मंत्री मंडल के जगह Board of Directors, संसद के जगह Corporate Headquarters, प्रधान मंत्री की जगह CEO, राष्ट्रपति के स्थान पर Chairman, EC के जगह SEBI मिलेंगे!

इससे पहले बुधवार को मांट विधानसभा क्षेत्र में एक जनसभा को संबोधित करते हुए भी जयंत चौधरी ने मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा था कि नरेंद्र मोदी किसानों को साल भर में मात्र 6 हजार रुपए देकर कहते हैं कि हमने किसानों पर इतना पैसा खर्च कर दिया। जबकि महंगाई उनके सत्ता में आने के बाद से अब तक कई गुना बढ़ चुकी है और किसानों की आय दोगुनी होने के बजाए आधी रह गई है। इस पर भी डीजल-पेट्रोल की कीमत में प्रतिदिन 35 पैसे का इजाफा हो रहा है।

Related Articles

Back to top button