ब्रेकिंग
Virat Kohli False Claim Clarification: विराट कोहली ने प्रेमानंद महाराज से मिलने के नाम पर पैसे लेने ... मोहाली के चार स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी: ईमेल मिलने के बाद मचा हड़कंप, पुलिस और डॉग स्क्वायड न... मोहाली पुडा भवन में ईडी की कार्रवाई के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंची पंजाब सरकार और GMADA, आज होगी सुनवाई Delhi Intercity Express Stone Pelting: लुधियाना के पास दिल्ली-अमृतसर एक्सप्रेस पर पथराव, तीन खिड़किय... Ludhiana Kidnapping Case: नाबालिग लड़की को जबरन अगवा करने के मामले में अकाली नेता जसकरण सिंह देओल पर... Ludhiana Industrial Theft: साहनेवाल की गणपति इंडस्ट्रियल एस्टेट में बड़ी चोरी, गोदाम से 1240 किलो एल... Zirakpur Mystery Death: जीरकपुर की सोसायटी में संदिग्ध हालात में मिला डीएवी छात्र का शव, सीने पर मिल... जालंधर में अस्थायी पटाखा मार्केट का रास्ता साफ: राओवाली में 5.5 एकड़ जमीन पर लगेगी मंडी, प्रशासन ने ... गुरदासपुर में बुजुर्ग महिला से झपटमारी के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार: मोबाइल और मोटरसाइकिल बरामद Ludhiana Crime News: श्मशान घाट पर चिता सजने के ऐन वक्त पर रोका अंतिम संस्कार, परिजनों ने लगाया गला ...
देश

साइड में चलने के लिए कहा तो नशे में युवक ने ट्रैफिक सिपाही को डंडा टूटने तक मारा, नहीं किया पलटवार

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार में सड़क पर नशे की हालत में चल रहे युवक को यातायात विभाग के ट्रैफिक पुलिस ने रोका तो नशे में धुत युवक ने ट्रैफिक पुलिस पर डंडे से मारने लगा, इतना मारा कि डंडा ही टूट गया। खास बात यह है कि इस युवक के डंडे से मारने के बावजूद टैफिक पुलिसकर्मी ने उस पर पलटवार नहीं किया।

गालियां देते हुए युवक कहता रहा कि उसे रोकने की हिम्मत कैसे हुई। यहां सिपाही ने धैर्य से काम लेते हुए मामला संभाले रखा। नशे में धुत युवक को सिपाही काफी समझाता रहा और उसे मना करता रहा। बावजूद इसके बदमाश अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। घटना शुक्रवार की बताई जा रही है। फिलहाल युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। वहीं एसपी ने सिपाही के धैर्य से काम लेने और युवक पर पलटवार नहीं करने पर उन्‍हें इनाम दिया।

जानकारी के मुताबिक बलौदाबाजार के सिटी कोतवाली क्षेत्र के आंबेडकर चौक पर ट्रैफिक सिपाही मंजेश सिंह की ड्यूटी लगी थी। इस बीच सिपाही ने देखा कि नशे में धुत निगरानी बदमाश अनीश खान हाथ में डंडा लेकर बीच सड़क पर घूम रहा है। अनीश को इस तरह से सड़क पर घूमता देख याताया‍त सिपाही मंजेश सिंह ने टोका और साइड में चलने के लिए कहा तो इतना सुनते ही आरोपित अनीश खान भड़क गया और उसने सिपाही को कहा कि उसे रोकने की हिम्मत कैसे हुई।

सिपाही ने अनीश को मना किया तो आरोपित ने डंडे से उसे पीटना शुरू कर दिया। सिपाही को इतना मारा कि डंडा तक टूट गया। इसके बाद भी सिपाही ने उसे पलट कर कुछ नहीं कहा। इस दौरान इस पूरी घटना का किसी ने वीडियो बना लिया। सिपाही के हाथ, पैर और सिर पर चोटें आई हैं।

एसपी इंदिरा कल्याण एलेसेला के पास वीडियो पहुंचा तो उन्‍होंने सिपाही को बुलाकर पूछा कि आपने पलटकर कोई जवाब क्यों नहीं दिया। इस पर सिपाही मंजेश ने एक घटना का हवाला देते हुए कहा कि बलौदाबाजार इलाके में यातायात कार्रवाई के दौरान नशे में एक सिख युवक को पकड़कर बैठाया था, लेकिन उसकी मौत हो गई थी। इस मामले में करीब 16 पुलिसकर्मियों को जेल जाना पड़ था। इस घटना के बाद सिपाही ने धैर्य रखा। सिपाही ने कहा कि पलट कर वह भी जवाब देता या मारपीट करता तो मामला बिगड़ सकता था।

सिपाही के धैर्य को देखते हुए उसे एसपी ने 500 रुपये देकर उनका उत्‍साहवर्धन किया। इतना ही नहीं उन्‍हें मनचाही पोस्टिंग पर भेज दिया गया है।

Related Articles

Back to top button