ब्रेकिंग
Coal India PME Update: कोलकर्मियों की हर साल होगी स्वास्थ्य जांच? प्रस्तावित नई व्यवस्था के खिलाफ मु... Muslim Personal Law: नाबालिग बेटी की कस्टडी मामले में हाईकोर्ट का निर्देश, बच्चे का कल्याण सबसे सर्व... Chhotanagpur Zone Alert: पर्व-त्योहारों के मद्देनजर आईजी ने दिए सख्त निर्देश, अतिरिक्त पुलिस बल की ह... Dhanbad News: प्रधानमंत्री मोदी के 25 साल के सार्वजनिक जीवन पर धनबाद में निकली भव्य मशाल और बाइक रैल... Sahkar Se Samriddhi: छत्तीसगढ़ में सहकारिता और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देने के लिए विशेष कार्... GPM News: गौरेला पेंड्रा मरवाही के जिला अस्पताल में मिला नवजात का शव, सीसीटीवी खंगालने के बाद भी नही... Singapore India Network Forum: छत्तीसगढ़ में सेमीकंडक्टर और AI डाटा सेंटर का काम शुरू, निवेश के दिखन... Raipur News: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सिंगापुर यात्रा संपन्न, छत्तीसगढ़ को मिला ₹350 करोड़ का नय... Kanker News: अंतागढ़ को जिला बनाने की मांग ने पकड़ा जोर, क्षेत्रवासियों ने शुरू किया अनिश्चितकालीन ध... BMSICL Controversy: 307 करोड़ के मेडिकल टेंडर में धांधली का मामला, कोर्ट ने 19 नवंबर तक तलब किया जवा...
देश

तीन युवकों से छह से अधिक ने की लूट, पीछा करने गए तीनों पर हमला, एक गंभीर

रायपुर। छत्‍तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में तीन युवकों के साथ लूटपाट की घटना हो गई। घटना के बाद लुटेरों का पीछा करने पर उन्‍होंने युवकों को रोका और उनकी बुरी तरह की पिटाई कर दी। इतना ही नहीं ग्रेनाइट और पत्थरों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।

इस हमले के बाद एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसके अस्‍पताल में भर्ती कर उसका इलाज जारी है। घटना के दौरान बाइक में भी तोड़फोड़ कर तालाब में फेंक दिया। इस घटना वीडियो वायरल हो गया। पूरा मामला पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक बीती रात पुरानी बस्ती कुशलपुर क्षेत्र में सुरेंद्र गौतम और उसके दो भाई अमन गौतम और मोहित टेमरे के साथ छह से सात लड़को ने मिल कर लूट की वारदात को अंजाम दिया है। सुरेंद्र महामाया इंटरप्राइजेस में सुपरवाइजर है और अपना काम खत्म कर अपने घर इन्द्रप्रस्‍थ कालोनी जा रहा था।

इसी दौरान उनके साथ दूसरी गाड़ी में उसके भाई भी थे। कुशालपुर ब्रिज के पास कुछ लड़कों ने उनके साथ चाकू दिखा कर मारपीट कर उनसे मोबाइल और रकम लूट लिए। इस घटना के बाद सुरेंद्र और उसके भाई उनका पीछा करने लगे। तभी पुरानी बस्ती खो-खो तालाब वे पास उसके बाकी साथियों ने मिल कर उनके साथ मारपीट की।

इसकी वजह से मोहित टेमरे को गंभीर चोट आई है। वहीं घटना के दौरान आसपास के लोगो ने जब तक पुलिस को फोन किया, तब तक सारे आरोपित मौके से फरार हो गए थे। आरोपितों में विकास और अजय आदतन अपराधी हैं। वारदात के बाद से सभी अपरोपित खबर लिखे जाने तक तक फरार हैं।

Related Articles

Back to top button