ब्रेकिंग
Bollywood News: टाइगर श्रॉफ ने 9 करोड़ में बेचा अपना लग्जरी फ्लैट, हाल ही में हुई फायरिंग की घटना के... Kerala Accident News: एर्नाकुलम में तेज रफ्तार मर्सिडीज का कहर, जज के नाबालिग बेटे की टक्कर से बाइक ... Delhi School Bomb Threat: स्कूल में छुट्टी पाने के लिए छात्रा ने ही दी थी बम की झूठी धमकी, दिल्ली पु... Air India Flight Cancellations: मध्यपूर्व तनाव के चलते एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस ने बढ़ाईं ... Amit Shah Delhi Meeting: गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली पुलिस और सीएम के साथ की उच्चस्तरीय बैठक, कानू... Mumbai Protest News: शिवाजी पार्क में आदिवासियों का GenZ जनआक्रोश मोर्चा आज, मंत्रियों के इस्तीफे और... Pakistan Cricket News: सलमान अली आगा की वापसी, मोहम्मद रिजवान बाहर; श्रीलंका के खिलाफ 14 सदस्यीय टेस... Mobile Market Trends India: मेमोरी चिप महंगी होने से कम हुए सस्ते फोन, लावा और एआई+ जैसे देसी ब्रांड... SIM Binding Rules in India: WhatsApp और Telegram के लिए नया नियम, सिम कार्ड हटाने पर बंद हो जाएंगे म... Sharad Purnima 2026: आज मनाई जा रही है शरद पूर्णिमा, जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और संपूर्ण पौराणिक...
खेल

एक नवंबर को फिर बढ़े पेट्रोल और डीजल के दाम, आज कीमत पर मिल रहा है ईंधन

नई दिल्ली। सोमवार को एक बार फिर से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी देखने को मिली। तेल की कीमतों में लगातार छठे दिन बढ़ोतरी से, ईंधन के दाम सर्वकालिक उच्चतम स्तर पर पहुंच गए हैं।

राज्य के स्वामित्व वाले ईंधन खुदरा विक्रेताओं की मूल्य अधिसूचना के अनुसार, पेट्रोल और डीजल की कीमतों में फिर से 35 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है। कीमतों में बढ़ोतरी के बाद राजधानी दिल्ली में, पेट्रोल की कीमत 109.69 रुपए प्रति लीटर हो गई है, वहीं डीजल की कीमत 98.42 रुपए प्रति लीटर हो गई है। वहीं, मुंबई में आज एक लीटर पेट्रोल 115.50 रुपए, जबकि एक लीटर डीजल 106.62 रुपए में बेचा जा रहा है।

चेन्नई में आज पेट्रोल 110.15 रुपए और डीजल 101.56 रुपए प्रति लीटर के हिसाब से बिक रहा है। जबकि, कोलकाता में एक लीटर पेट्रोल के लिए आपको 106.35 रुपए और एक लीटर डीजल के लिए 102.59 रुपए खर्च करने होंगे। वहीं, अगर बैंगलुरू की बात की जाय तो आज वहां पर एक लीटर पेट्रोल की कीमत 113.56 रुपए और एक लीटर डीजल की कीमत 104.50 रुपए है। जबकि, हैदराबाद में एक लीटर पेट्रोल आज 114.12 रुपए प्रति लीटर और एक लीटर डीजल 107.40 प्रति लीटर के हिसाब से बेचा जा रहा है।

स्थानीय करों और परिवहन की लागत के आधार पर कीमतें एक राज्य से दूसरे राज्य में भिन्न होती हैं। मध्य प्रदेश के पन्ना, सतना, रीवा, शहडोल, छिंदवाड़ा और बालाघाट जैसे स्थानों पर पेट्रोल 120 रुपये प्रति लीटर से भी अधिक की कीमत पर बिक रहा है। राजस्थान के दो सीमावर्ती शहरों गंगानगर और हनुमानगढ़ में भी ईंधन लगभग इसी कीमत पर बिक रहा है।

देश में प्रति लीटर के हिसाब से ईंधन की सबसे ज्यादा कीमत राजस्थान के गंगानगर के सीमावर्ती शहर में है। जहां पर पेट्रोल 122.32 रुपए प्रति लीटर और डीजल 113.21 रुपए प्रति लीटर के हिसाब से बिक रहा है।

Related Articles

Back to top button