ब्रेकिंग
Ladakh Pashmina at Fashion Week: चांगथांग समुदाय की मेहनत और पश्मीना की अनूठी कला, दिल्ली के 'द ताज'... Ladakh New District Sankoo: केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख को मिला एक और नया जिला, सांकू बना आठवां जिला Mahua Moitra Circuit House Case: सुप्रीम कोर्ट ने TMC सांसद महुआ मोइत्रा को दी राहत, सर्किट हाउस में... CAQM Strict Guidelines Delhi NCR: दिल्ली-NCR की प्रदूषण फैलाने वाली फैक्टरियों पर शिकंजा, 30 नवंबर त... Amit Kashyap Murder Case: मेरठ के चर्चित अमित कश्यप हत्याकांड में पत्नी और उसके प्रेमी को फांसी की स... Muzaffarnagar Priest Murder Case: बेटा होने की भविष्यवाणी गलत साबित होने पर 81 वर्षीय पुजारी की गोली... Mumbai Goregaon News: मुंबई के गोरेगांव में 18 महीने की मासूम की छठी मंजिल से गिरकर मौत, 10 साल की प... बिहार की राजनीति में हलचल, विधायक अनंत सिंह बोले- जब नीतीश कुछ नहीं थे, तब हमने पार्टी के लिए कुर्बा... Lucknow Shiva Sharma Murder Case: लखनऊ के चर्चित शिवा मर्डर केस में बड़ा खुलासा, नेपाल से वीडियो जार... Naturopathy Treatment: प्राकृतिक चिकित्सा से रोगों का निदान, बिना दवा के स्वस्थ रहने की कला
खेल

पूर्व दिग्गज बोले, खिलाड़ियों के साथ जो विराट कोहली ने किया वो गलत, ऐसा नहीं होना चाहिए

नई दिल्ली। आइसीसी टी20 विश्व कप से भारतीय क्रिकेट टीम लगातार दो मैच हारने के बाद अब लगभग बाहर हो चुकी है। अब टीम इंडिया का बाकी बचे तीनों मैच को जीतने के बाद भी सेमीफाइनल में जगह पक्की नहीं हो सकती। उनको बाकी की टीमों के नतीजों पर निर्भर रहना पड़ेगा। कप्तान विराट कोहली अपने फैसले को लेकर पहले भी आलोचना का शिकार होते रहे हैं लेकिन इस बात तो कुछ ऐसा कर दिया जिसके लिए उनके उपर जीवनभर बातें होती रहेगी

भारत को आइसीसी विश्व कप में पाकिस्तान के खिलाफ कभी हार नहीं मिली थी वो विराट की कप्तानी में मिल गई। भारतीय फैन इस चोट से उबरने की कोशिश में थे कि उनके न्यूजीलैंड के खिलाफ करो या मरो माने जा रहे मुकाबले में किए गए प्रयोग ने टीम का बंटाधार कर दिया। तमाम दिग्गजों का मानना है कि भारत को अपने प्लेइंग इलेवन में बदलाव नहीं करना चाहिए था। अगर कप्तान ने ऐसा किया फिर भी कम से ओपनिंग जोड़ी को इस बड़े मैच में नहीं बदलना चाहिए था।

पूर्व भारतीय आलराउंडर इरफान पठान ने भी हैरानी जाताई है। कोहली के फैसले को लेकर उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, “ऐसे बड़े टूर्नामेंट में आप इस तरह से प्लेइंग इलेवन के साथ बदलाव नहीं कर सकते हैं वो भी सिर्फ एक ही मैच खेलने के बाद, तब जबकि आपको मन के मुताबिक नतीजे चाहिए। खिलाड़ियों को स्थापित होने के लिए वक्त चाहिए होता है और मैं तो इस बात को लेकर भी हैरान हूं कि आपने यह फैसला कुछ बड़े नामों के लेकर किया।”

भारतीय कप्तान ने पाकिस्तान के खिलाफ मिली हार के बाद प्लेइंग इलेवन में दो बदलाव किए थे। सूर्यकुमार यादव की जगह इशान किशन को खिलाया गया था जबकि शार्दुल ठाकुर ने प्लेइंग इलेवन में भुवनेश्वर कुमार की जगह ली थी। ओपनिंग में रोहित शर्मा की जगह इशान को केएल राहुल के साथ भेजा गया था।

Related Articles

Back to top button