ब्रेकिंग
Punjab High Court Notice to Govt: डीए/डीआर भुगतान में विफलता पर मुख्य सचिव तलब; तरुण चुग का मान सरका... Jalandhar BJP News: जालंधर में भाजपा बस्ती बावा खेल मंडल की नई टीम घोषित; मिशन 2027 को लेकर कार्यकर्... Punjab UDISE Survey 2026-27: यूडाइस सर्वे के काम में देरी पर शिक्षा विभाग सख्त; 30 सितंबर तक अल्टीमे... Punjab Crime News: गुरदासपुर केंद्रीय जेल में कैदियों में भिड़ंत; सायरन बजते ही इलाके में हड़कंप, 2 ... Jashpur Wildlife News: जशपुर में खेत के पास मिला नर दंतैल हाथी का शव; दुलदुला वन परिक्षेत्र में मची ... Jashpur Crime Action: जशपुर में गुंडागर्दी पर बड़ा एक्शन! हवाई फायर कर मोबाइल लूटने वाले BRCC की सेव... Baloda Bazar Ganesh Visarjan: बलौदा बाजार में गणेश विसर्जन से पहले पुलिस का फ्लैग मार्च; उपद्रवियों ... Chhattisgarh Infrastructure News: कवर्धा शहर को जाम से मिलेगी मुक्ति; ₹54 करोड़ की 4-लेन फोरलेन परिय... EC Voter List SIR Row: दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति पर छत्तीसगढ़ में सियासी घमासान; कांग्रेस बोली- 'ज... FJCCI Demand Ranchi: उद्घाटन के 3 साल बाद भी बंद पड़ा रांची ट्रांसपोर्ट नगर! FJCCI ने परिवहन सचिव रा...
खेल

युवराज सिंह की क्रिकेट के मैदान पर होने जा रही है वापसी, खुद किया ऐलान कब से खेलेंगे मैच

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व आल राउंडर युवराज सिह ने एक बार फिर से मैदान पर अपना जलवा बिखेरने की तैयारी कर ली है। मंगलवार 2 नवंबर को उन्होंने अपने चाहने वालों के लिए यह खुशी की खबर शेयर की। सिक्सर किंग के छक्के को देखने के लिए तैयार उनके फैंस इस जानकारी के सामने आने के बाद से ही उत्साहित हैं।

इन दिनों भारतीय क्रिकेट टीम के आइसीसी टी20 विश्व कप में खेल रही है। टीम इंडिया का प्रदर्शन टूर्नामेंट के दोनों ही मुकाबले में निराशाजनक रहा है। ऐसे में अपने सुपर स्टार युवराज की वापसी की खबर यकीनन उनके लिए खुशी ही है। हालांकि इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह चुके युवी लीग क्रिकेट में ही वापसी करने जा रहे हैं। कौन से टूर्नामेंट में वह खेलेंगे इसका खुलासा तो नहीं किया है लेकिन फरवरी में वह मैदान उतरने वाले हैं इसकी जानकारी फैंस को दी है।

39 साल के हो चुके पूर्व आलराउंडर ने मंगलवार को इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर करते हुए इस बात की जानकारी दी। उन्होंने लिखा, ईश्वर आपकी तकदीर का फैसला करता है। पब्लिक डिमांड पर मैं एक बार फिर से पिच पर वापसी करने जा रहा हूं। उम्मीद करता हूं कि मैं फरवरी में मैदान पर उतरूंगा। सच बताऊं तो इससे बेहतर मेरे लिए कुछ भी नहीं हो सकता है।

आगे उन्होंने फैंस को शुक्रिया कहा और भारतीय टीम साथ बने रहना की बात लिखी, आप सभी की शुभकामनाएं और प्यार के लिए बहुत बहुत शुक्रिया। यह मेरे लिए बहुत ज्यादा मायने रखती हैं। आप अपना समर्थन ऐसे ही बनाए रखिए यह हमारी ही टीम है। एक असली फैन वही होता है जो बुरे वक्त में टीम के साथ होता है।

Related Articles

Back to top button