ब्रेकिंग
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से मिले अलंकार अग्निहोत्री; दिल्ली कूच की दी बड़ी चेतावनी, जानें क्या ह... Bihar News: औरंगाबाद में पांच सहेलियों ने उठाया खौफनाक कदम; 4 की जान गई, एक की हालत गंभीर, आत्महत्या... Delhi-UP Weather Update: दिल्ली-यूपी में बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी का अलर्ट, IMD ने अगले 3 दिनों ... Jalandhar Crime: जालंधर में दिन-दिहाड़े ज्वैलर पर खूनी हमला, दुकान में घुसकर बदमाशों ने मचाया तांडव;... Punjab Road Accident: पंजाब में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराकर कार के उड़े परखच्चे; चालक की मौके पर... नशे का 'ग्लोबल नेटवर्क' ध्वस्त! विदेशों में होनी थी अफीम की सप्लाई, पुलिस ने ऐसे बेनकाब किया अंतरराष... PM मोदी ने डेरा सचखंड बल्लां में टेका मत्था; संत निरंजन दास जी से लिया आशीर्वाद, रविदास जयंती पर बड़... PM मोदी की यात्रा रविदासिया समाज के प्रति सम्मान और विश्वास का संदेश: सुखमिंदरपाल सिंह ग्रेवाल PM और FM दोनों ने पंजाब को किया निराश"; बजट पर भड़के कांग्रेस नेता आशु, केंद्र सरकार पर लगाए पक्षपात... AI के जरिए अश्लील वीडियो बनाकर मांग रहा था पैसे; साइबर पुलिस ने ब्लैकमेलर को किया गिरफ्तार, जानें पू...
देश

मनी लॉन्ड्रिंग मामला: वाड्रा की जमानत रद्द कराने के लिए हाई कोर्ट पहुंची ED

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के पति रॉबर्ट वाड्रा की मुश्किलें बढ़ती ही जा रही है। प्रवर्तन निदेशालय ने मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में उनकी जमानत रद्द करने के लिए दिल्ली हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। दरअसल वाड्रा ने विदेश जाने की अनुमति लेने के लिए मंगलवार को दिल्ली की एक अदालत में अग्रिम जमानत के लिए याचिका डाली थी जिसका ईडी ने विरोध किया है।

बता दें कि दिल्ली की एक अदालत में वाड्रा के वकील ने अनुरोध किया था कि उनकी सुरक्षा के चलते यात्रा कार्यक्रम किसी से साझा न किया जाए क्योंकि यह उनकी सुरक्षा का मामला है। वकील ने विशेष न्यायाधीश अरविंद कुमार से यह भी अनुरोध किया कि इस पर सुनवाई के लिए उनकी अर्जी 24 मई को ली जाए, क्योंकि प्रमुख अधिवक्ता आज दलीलों के लिए उपलब्ध नहीं हैं।

गौरतलब है कि वाड्रा मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले में जांच का सामना कर रहे हैं। उन्हे गत एक अप्रैल को निर्देश दिया गया था कि वह यहां की उस अदालत की पूर्व अनुमति के बिना देश छोड़कर नहीं जाएं जिसने उन पर कई शर्तें लगाते हुए उन्हें अग्रिम जमानत प्रदान की थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button