ब्रेकिंग
पीथमपुर में स्थापित हुआ आधुनिक ईवी प्लांट: सालाना बनेंगी 5000 इलेक्ट्रिक बसें भोपाल के जेपी अस्पताल में हज-2027 की तैयारियां तेज: मेडिकल स्क्रीनिंग और फिटनेस जांच शुरू सागर जहरीली शराब कांड पर पूर्व सीएम का तीखा हमला: मंत्री गोविंद राजपूत पर लगाए गंभीर आरोप अनाज के दानों से विदेशी मेहमानों का अनोखा स्वागत: नर्मदापुरम के किसान ने दिखाई अनूठी कला MP Barrier Free Tolling: देवास-भोपाल कॉरिडोर पर पायलट प्रोजेक्ट शुरू, FASTag और कैमरों से ऑटोमैटिक क... Ladli Behna Yojana 40th Installment: 13 सितंबर को आगर-मालवा से 40वीं किस्त जारी करेंगे सीएम मोहन याद... Indore Police Bravery: इंदौर में धू-धू कर जली कार, ट्रैफिक पुलिस टीम ने कांच तोड़कर चालक को निकाला; ... Jabalpur News: 4 साल पहले तोड़ा स्कूल भवन, आज तक नहीं बनी छत; पेड़ के नीचे और आंगनबाड़ी में पढ़ने को... Jabalpur News: कीचड़ भरे रास्ते पर तड़पकर हुई डिलीवरी, गुस्साए पूरे गांव ने फावड़ा उठाकर खुद बना डाल... जबलपुर में बेलगाम डंपर का कहर: मंदिर से घर लौट रही महिला शिक्षिका को कुचला, इलाज के दौरान मौत
देश

जेवीसी बेमिना अस्पताल के बाहर आतंकी हमला, सुरक्षाबलाें ने चलाया तलाशी अभियान

श्रीनगर : श्रीनगर में आतंकवादियों ने एक बार फिर सुरक्षाबलों को निशाना बनाने का प्रयास किया। यह हमला बेमिना स्थित स्किम्स अस्पताल के साथ लगते जेवीसी अस्पताल के बाहर तैनात सुरक्षाकर्मियों पर किया गया। आतंकवादी अचानक से आए और उन्होंने अस्पताल के बाहर नाके पर तैनात सुरक्षाबलों पर गोलियां बरसाना शुरू कर दी। इस हमले में फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। अलबत्ता सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी कर आतंकवादियों की तलाश शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को भी खंगाला जा रहा है

पुलिस का कहना है कि गोलियों की आवाज गूंजते ही क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल व्याप्त हो गया। इस बीच मौका पाकर आतंकी वहां से फरार होने में सफल रहे। सुरक्षाबलों पर हमला करने वाले कितने आतंकवादी थे, इस बात का भी पता नहीं चल पाया है। इसकी जानकारी लेने के लिए घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज को खंगाला जा रहा है। फिलहाल जेवीसी अस्पताल के आसपास के इलाकों की घेराबंदी कर दी गई है।

सुरक्षबलों का कहना है कि हमलावर आसपास ही कहीं छिपे होंगे, उन्हें ढूंढने के लिए पुलिस, सीआरपीएफ और सेना के जवानों ने संयुक्त रूप से सर्च ऑपरेशन चला रखा है। अभी किसी आतंकी संगठन की ओर से इस हमले की जिम्मेदारी भी नहीं ली गई है। अभी अन्य जानकारियां प्रतीरक्षारत हैं।

Related Articles

Back to top button