ब्रेकिंग
गोलाबारी और घुसपैठ का दौर खत्म, अब पर्यटन की नई पहचान बन रहे जम्मू-कश्मीर के LoC से सटे सीमावर्ती गा... Kinner Kailash Yatra 2026 Registration Date: किन्नर कैलाश यात्रा 30 जुलाई से शुरू! ऑनलाइन रजिस्ट्रेश... हरियाणा में भर्ती परीक्षाओं के 'पेपर लीक' पर छिड़ा सियासी संग्राम, AAP नेता अनुराग ढांडा ने बीजेपी क... भोजपुर के भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में फिर गरमाई सियासत, परिजनों ने प्रशांत किशोर पर लगाए गंभीर आरो... NEET पेपर लीक मामले में बनी फास्ट ट्रैक कोर्ट की पहली सुनवाई टली, सीबीआई वकील के न पहुंचने पर मिली 3... जंतर-मंतर प्रदर्शन के दौरान PM मोदी के खिलाफ बने आपत्तिजनक वीडियो पर दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, सोश... जंतर-मंतर पर छात्र प्रदर्शन के बाद देश की सियासत में बड़ा बदलाव, Gen Z को साधने में जुटे PM मोदी और ... इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे धर्मेंद्र प्रधान, मकर द्वार पर NDA सांसदों ने लगाए 'प्रधान जिंदाबाद' के न... PoK में भारी तनाव और हिंसा के बीच 27 जुलाई से विधानसभा चुनाव शुरू, 3 चरणों में होगी वोटिंग बिहार बंद के दौरान सिवान में AK-47 से फायरिंग करने वाला SIT जवान सस्पेंड, विभागीय जांच शुरू
खेल

देश के इन 22 राज्यों ने घटाए पेट्रोल-डीजल के दाम, गैर-भाजपा शासित राज्यों ने अब तक नहीं की कटौती; यहां देखें पूरी लिस्ट

नई दिल्ली। दिवाली के मौके पर देश के 22 राज्यों ने अपनी जनता को शानदार तोहफा देते हुए पेट्रोल-डीजल की कीमतों कों कम कर दिया। पेट्रोल और डीजल पर केंद्र की मोदी सरकार के उत्पाद शुल्क यानी वैट कम करने के फैसले के बाद कई राज्यों ने भी अपने यहां वैट में कटौती की है। हालांकि, इसके बावजूद भी कई राज्य ऐसे हैं जहां सरकारों ने कोई कटौती नहीं की है। इन राज्यों में गैर-भाजपा शासित सरकारें हैं। इसके बाद पेट्रोल-डीजल की कीमतों को लेकर एक बार फिर राजनीति में उबाल देखने को मिल रहा है। इस बार

हमेशा कीमत में उछाल के लिए निशाने पर रहने वाली भाजपा, विपक्षी पार्टियों पर हावी नजर आ रही है। आइए आपको बताते हैं कि आखिर किन 22 राज्यों ने पेट्रोल-डीजल की कीमत कम की है और आखिर वे कौन से गैर-भाजपा शासित राज्य हैं जहां पेट्रोल-डीजल की कीमतों में जनता को कोई राहत अब तक नहीं मिली है..

इन 22 राज्यों ने घटाए दाम

पेट्रोलियम उत्पादों पर केंद्रीय उत्पाद शुल्क घटने के बाद कई राज्यों ने स्थानीय वैट कम करने का फैसला लिया। स्थानीय वैट शुल्क न सिर्फ पेट्रोल-डीजल की आधार कीमतों बल्कि केंद्रीय उत्पाद शुल्क पर भी निर्भर करता है। इस वजह से पेट्रोल एवं डीजल पर उत्पाद शुल्क कम करने के फैसले का विभिन्न राज्यों में प्रभावी असर अलग-अलग रहा। जिन राज्यों में

पेट्रोल-डीजल पर ज्यादा वैट वसूला जाता था, वहां पर यह असर कहीं ज्यादा रहा। ये हैं वो 22 राज्य जिन्होंने अपने यहां स्थानीय वैट शुल्क घटाने का फैसला लिया।

1. उत्तर प्रदेश

2. बिहार

3. मध्य प्रदेश

4. गुजरात

5. हरियाणा

6. हिमाचल प्रदेश

7. जम्मू कश्मीर

8. कर्नाटक

9. उत्तराखंड

10. लद्दाख

11. चंडीगढ़

12. गोवा

13. असम

14. अरुणाचल प्रदेश

15. सिक्किम

16. त्रिपुरा

17. मणिपुर

18. नगालैंड

19. मिजोरम

20. पुडुचेरी

21. दादर एवं नगर हवेली

22. दमन एवं दीव

गैर-भाजपा शासित राज्यों में कम नहीं हुए दाम

महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल और दिल्ली जैसे कई गैर-भाजपा शासित राज्यों ने स्थानीय शुल्क(वैट) में अभी तक कटौती नहीं की है। इन राज्यों में अभी भी पेट्रोल सबसे महंगा बिक रह

है। आइए आपको बताते हैं कि ये राज्य कौन-कौन से हैं..

1. दिल्ली

2. पंजाब

3. राजस्थान

4. छत्तीसगढ़

5. महाराष्ट्र

6. झारखंड

7. तमिलनाडु

8. पश्चिम बंगाल

9. केरल

10. ओडिशा

11. तेलंगाना

12. आंध्र प्रदेश

इन राज्यों ने अभी तक अपने राज्य में तेल कीमतों को लेकर वैट कम नहीं किए हैं।

केंद्र सरकार ने बीते बुधवार को पेट्रोल-डीजल लागू उत्पाद शुल्क यानी वैट में कटौती की घोषणा की थी। इस फैसले के मुताबिक, पेट्रोल पर लागू उत्पाद शुल्क में 5 रुपये प्रति लीटर और डीजल पर लागू शुल्क में 10 रुपये प्रति लीटर की कटौती की गई। उसके फौरन बाद भाजपा-शासित राज्यों ने भी स्थानीय वैट की दरों में कटौती कर दी। लेकिन गैर-भाजपा शासित राज्यों में हालात अभी भी वैसे ही हैं। उम्मीद की जानी चाहिए कि यहां भी जल्द जनता को राहत मिलेगी।

Related Articles

Back to top button