ब्रेकिंग
Kerala Politics: मुख्यमंत्री सतीशन और पीएम मोदी की बैठक; राज्य की प्राथमिकताओं और केंद्र से मदद पर र... Supreme Court Update: कानून के छात्रों की उपस्थिति पर SC का बड़ा फैसला; हाईकोर्ट के आदेश पर लगाई रोक Gurmeet Ram Rahim Parole: 16वीं बार जेल से बाहर आए गुरमीत राम रहीम; 30 दिन की पैरोल पर मचा सियासी बव... Amit Shah in Rajasthan: सीमा सुरक्षा हमारी प्राथमिकता; BSF जवानों के साहस और बलिदान को गृह मंत्री ने... Akhilesh Yadav Press Conference: यूपी में 'फर्जी एनकाउंटर' को लेकर अखिलेश यादव का बीजेपी पर बड़ा हमला Khagaria Encounter: बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई; 50 हजार का इनामी कुख्यात अपराधी मोहम्मद बुद्दिन ढे... Bulandshahr Double Murder: ससुर-बहू के अवैध संबंधों ने बिगाड़ा परिवार; बेटे ने पिता और पत्नी को उतार... Gurugram Crime News: लिव-इन पार्टनर के साथ मिलकर पति ने की पत्नी की हत्या; शव बाथरूम में मिला, आरोपी... Rajasthan Heatwave Alert: गर्मी के चलते राजस्थान सरकार का बड़ा फरमान; दोपहर में जानवरों से काम लेने प... Ramgarh Crime News: राहुल दुबे गैंग का बड़ा खुलासा; पतरातू में बड़ी वारदात की योजना बनाते 6 अपराधी गिर...
देश

चेन्नई में बारिश से बिगड़े हालात, महाराष्ट्र में येलो अलर्ट, इन राज्यों अगले 4 दिन तक भारी बारिश की संभावना

नई दिल्ली। उत्तर भारत के अधिकांश राज्यों में सर्दी बढ़ने लगी है और देश के कई अन्य क्षेत्रों में भी ठंड बढ़ रही है। वहीं चेन्नई और उपनगरीय इलाकों में रात भर भारी बारिश होने से हालत बिगड़ गई है। आज चेन्नई में बाढ़ की चेतावनी दी गई है। भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा महाराष्ट्र के दो जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम की भविष्यवाणी के अनुसार राज्य की राजधानी मुंबई सहित अन्य उपनगरों में हल्की बारिश होने के आसार हैं। चेन्नई और कांचीपुरम और तिरुवल्लूर जिलों के कई उपनगरों में शनिवार सुबह से रुक-रुक कर बारिश हुई और रात भर बारिश होती रही, जिससे कई इलाकों में पानी भर जाने से लोगों को परेशानी हुई

आईएमडी के मुताबिक बेमौसम बारिश पूर्वी अरब सागर के ऊपर एक कम दबाव के क्षेत्र के कारण हुई थी। अरब सागर के ऊपर कम दबाव के क्षेत्र के अलावा, सुमात्रा तट से दूर दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। इस कारण तटों से जुड़े राज्यों में बारिश की संभावना है।

11 नवंबर तक इन राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए आईएमडी अलर्ट

महाराष्ट्र के दो जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। पूर्वी अरब सागर के ऊपर 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार और 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार के साथ तेज मौसम की संभावना है, इस कारण महाराष्ट्र के तटों बाहरी क्षत्रों में सात नवंबर से 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से लेकर 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी। आईएमडी ने मछुआरों को इन क्षेत्रों में न जाने की सलाह दी है।

इन राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी

आईएमडी बुलेटिन के अनुसार, 11 से 12 नवंबर के बीच उत्तरी तटीय तमिलनाडु में कुछ स्थानों पर भारी से बहुत अधिक और अलग-अलग स्थानों पर अत्यधिक भारी वर्षा होने की संभावना है। दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश में 11 से 12 नवंबर के बीच कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है। भारी बारिश की संभावना को देखते हुए, मछुआरों को सलाह दी गई है कि वे 9 नवंबर से 10 नवंबर के बीच दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी में समुद्र की ओर न जाएं। साथ ही मुछआरों को 10 नवंबर से 11 के बीच तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश के तटों से दूर रहने और दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में इस तरह के किसी भी उद्यम को न करने की सलाह दी गई है। वहीं जो जो मछुआरे पहले से ही समुद्र में हैं, उन्हें 9 नवंबर तक तट पर लौटने को कहा गया है।

आईएमडी बुलेटिन ने बताया कि अरब सागर पर कम दबाव के कारण तमिलनाडु में भारी वर्षा की संभवाना है। वहीं अगले पांच दिनों के दौरान पुडुचेरी और कराईकल (पुडुचेरी का एक जिला) में बारिश होगी। आईएमडी ने 8 नवंबर को केरल और माहे (पुडुचेरी में) में भारी वर्षा की भी भविष्यवाणी की है। 8 और 9 नवंबर को तटीय आंध्र प्रदेश और यनम (आंध्र प्रदेश में) और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में 7 से 9 नवंबर के बीच भारी बारिश की भविष्यवाणी की है।

चेन्नई में बारिश से बिगड़े हालात, बाढ़ की चेतावनी जारी

चेन्नई और उपनगरीय इलाकों में रात भर भारी बारिश हुई, जो अब भी जारी है जिससे जगह-जगह जलजमाव हो गया है। इस बीच चेन्नई के दो जलाशयों से पानी छोड़े जाने की तैयारी के बीच अधिकारियों ने लोगों को बाढ़ की चेतावनी जारी की। अधिकारियों ने बताया कि चेन्नई शहर में पीने के पानी के महत्वपूर्ण स्रोत के रूप में काम करने वाले चेम्बरमबक्कम और पुझल जलाशयों में भरे बारिश के अतिरिक्त पानी को बाहर निकालने के लिए इन्हें खोला जाएगा।

शुरुआती बाढ़ की चेतावनी जारी करते हुए राज्य जल संसाधन अधिकारियों ने कांचीपुरम और तिरुवल्लूर के जिलाधिकारियों को निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को वहां से निकालकर उन्हें सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने की सलाह दी है।

Related Articles

Back to top button