ब्रेकिंग
HCL मलाजखंड और आईआईटी कानपुर की SATHEE पहल ने मलाजखंड में आयोजित किया करियर काउंसलिंग एवं जागरूकता स... गाजियाबाद में निषाद पार्टी का कार्यक्रम, काफी संख्या में कार्यकर्ता हुए शामिल कवर्धा में फर्जी डिजिटल पेमेंट का भंडाफोड़: फर्जी रिसीविंग दिखाकर नकद राशि ऐंठने वाले गिरोह पर एक्शन Bhilai News: भिलाई सेक्टर-2 में गटर की सफाई के दौरान मिला नवजात का शव, इलाके में सनसनी; जांच में जुट... Barwani News: बिजासन घाट में शिमला मिर्च से भरे मिनी ट्रक में लगी भीषण आग, कूदकर बची ड्राइवर की जान;... लाठीचार्ज के बाद भड़के डॉक्टर्स, सीनियर रेजिडेंट्स ने किया OPD का बहिष्कार; JDA का समर्थन MP High Court on Dacoity Act: जब प्रदेश में डकैत ही नहीं तो 45 साल पुराना एक्ट क्यों? हाईकोर्ट ने DG... भोपाल में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर अड़े इंटर्न डॉक्टर: कमला पार्क में धरना जारी, मिला कांग्रेस का... रतलाम में मॉडिफाइड साइलेंसरों पर गरजा पुलिस का बुलडोजर: 108 साइलेंसर कुचले, ₹1 लाख का जुर्माना वसूला Gwalior Achaleshwar Mandir: अचलेश्वर महादेव मंदिर की दानपेटी से निकली अनोखी चिट्ठियां, भक्त बोला- 'क...
देश

दूसरों के घर सामने पटाखा फोड़ने से मना किया तो दो युवक पर चाकू से वार कर किया घायल

रायपुर। छत्‍तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आए दिन कहीं न कहीं चाकूबाजी की घटना सामने आ रही है। शहर में चाकूबाजी की घटना का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। त्‍योहारी सीजन के दौरान पांच दिनों में नौ चाकूबाजी की घटनाएं हुई। इस चाकूबाजी की घटना में दो की मौत हो गई। वहीं आठ लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। बीती देर रात भी शहर के कंकालीपारा इलाके में एक हिस्ट्रीशीटर बदमाश गौरव हैपट उर्फ तांडी ने इंजीनियर भाईयों को कई बार चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया।

बताया जा रहा है कि आरोपित गौरव हैपट अपने कई साथियों के साथ इलाके में जाकर दूसरों के घर के सामने पटाखे फोड़ रहा था, तभी पेशे से इंजीनियर तिलक ताम्रकार और कारोबारी आशीष ताम्रकार ने मना किया तो आरोपित गौरव हैपट और उसके साथियो ने ताम्रकार बंधुओं पर ताबडतोड़ चाकू से वार कर गंभीर रूप से घायल हो गए। इस घटना के बाद ताम्रकार बंधुओं के स्‍वजनों ने पुलिस को कई बार काल किया, लेकिन पुलिस मौके पर नहीं पहुंची।

समय पर पुलिस के नहीं पहुंचने का फायदा उठाकर आरोपित और साथी मौके से फरार हो गए। बताया जा रहा है कि गौरव हैपट बुढ़ापारा इलाके में रहता है और कोतवाली, सिविल लाइन और राजेन्द्र नगर समेत कई थानों में हत्या के प्रयास मारपीट, जुआ एक्ट समेत कई गंभीर धाराओ के तहत कई संगीन मामले दर्ज हैंं। फिलहाल आजाद चौक थाना पुलिस ने मामला दर्जकर फरार आरोपित की तलाश में जुटी है। खबर लिखे जाने तक आरोपित को पुलिस नहीं पकड़ सकी है।

Related Articles

Back to top button