ब्रेकिंग
भारत-बांग्लादेश सीमा पर बढ़ा तनाव, जलपाईगुड़ी से भारतीय किसान दीपांकर गोप को जबरन उठा ले गए बांग्लाद... Apple Pay की भारत में एंट्री: शुरुआती चरण में केवल वीजा और मास्टरकार्ड सपोर्ट, यूपीआई यूजर्स को करना... एलन मस्क की xAI ने लॉन्च किया 'इमेजिन इमेज 2.0': AI से फोटो जनरेट और एडिट करना हुआ आसान, OpenAI को म... बुंदेलखंड की पावन धरा पर स्थित झांसी का केदारेश्वर मंदिर, सावन में उमड़ा आस्था का अगाध सैलाब दिमाग को कंप्यूटर जैसा तेज और एक्टिव बनाएंगे ये 7 सुपरफूड्स, आज ही डाइट में करें शामिल बिहार में अनोखी शवयात्रा: ढोल-नगाड़ों और आर्केस्ट्रा डांस के साथ निकली बुजुर्ग की अंतिम यात्रा, बेटे... बरेली में बड़ा रेल हादसा टला: बंद फाटक तोड़कर ट्रैक पर पहुंचा ट्रैक्टर, गोरखपुर-इज्जतनगर एक्सप्रेस स... आंध्र प्रदेश: शक के चलते बीटेक छात्रा की निर्मम हत्या, प्रेमी ने सुनसान नहर किनारे दिया वारदात को अं... पूर्णिया के रेणु नगर में दिल दहला देने वाली वारदात, घरेलू विवाद में बैंक मैनेजर ने शिक्षिका पत्नी की... अयोध्या राम मंदिर के CEO पद के लिए आए 5300 आवेदन: संत समाज की मांग— 'रामानंदी परंपरा और मठ-मंदिर की ...
देश

शामली के कैराना में पलायन कर लौटै व्‍यापारी परिवार से सीएम योगी ने की मुलाकात

शामली। CM Yogi Kairana Visits मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को शामली जिले कैराना पहुंचे। करीब 12 बजे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव कैराना में व्यापारी विजय मित्तल के आवास पर पहुंचे। सीएम योगी ने व्‍यापारी से मुलाकात की। इसके पहले सुबह ही कैराना के मोहल्ला बेगमपुरा निवासी व्यापारी विजय मित्तल के आवास पर डीजीपी मुकुल गोयल एवं एडीजी राजीव सभरवाल पहुंच गए थे। इस दौरान अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। आज सीएम के दौरे के मद्देनजर कैराना में कड़ी सुरक्षा व्‍यवस्‍था की गई है। गौरतलब है कि पलायन कर जाने के बाद व्‍यापारी विजय मित्‍तल कैराना वापस लौट आए थे।

एक सप्‍ताह से तैयारियां

गौरतलब है कि शामली जिले में मुख्यमंत्री योगी आदित्‍नाथ के आगमन के मद्देनजर अफसर एक सप्ताह से तैयारियों में जुटे थे। रविवार देर रात तक अधिकारी, भाजपा नेता, पदाधिकारी व जनप्रतिनिधि लगातार कार्यक्रम की तैयारियों में लगे रहे। मुख्यमंत्री आज पीएसी कैंप के शिलान्यास के साथ ही आयुष्मान कार्ड, पीएम आवास चाबी वितरण व विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को चेक वितरित करेंगे। कैराना पलायन के बाद वापस लौट चुके परिवार से मुलाकात भी करेंगे। सीएम यहां पर पीएसी कैंप और फायरिंग रेंज की आधारशिला भी रखेंगे।

Related Articles

Back to top button