ब्रेकिंग
1984 सिख-विरोधी दंगों के दोषी पूर्व कांग्रेस सांसद सज्जन कुमार का 80 साल की उम्र में निधन, तिहाड़ से... राजीव गांधी की जयंती पर PM मोदी ने दी श्रद्धांजलि, सोनिया-राहुल और खरगे ने 'वीर भूमि' पर अर्पित किए ... 'वंदे मातरम्' पर सियासी घमासान: अमित शाह बोले- 2 छंद गाने का कांग्रेस का फैसला देश विरोधी, वेणुगोपाल... तेलंगाना के सिद्दिपेट में भीषण सड़क हादसा: 20 फीट गहरे कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 4 लोगों की... उत्तराखंड में PMAY-U को मिली नई रफ्तार, दिसंबर तक 15 हजार परिवारों को मिलेगी पक्की छत प्रयागराज में भारी बारिश से हाहाकार: सड़कों पर भरा पानी, जलभराव पर इलाहाबाद हाई कोर्ट सख्त; DM और नग... हमीरपुर में फूड रेड के दौरान हड़कंप: SDM के कहने पर दुकानदार ने अपनी ही दुकान की मिठाई खाने से किया ... गोमतीनगर में दिल दहला देने वाला तिहरा हत्याकांड: पत्नी और बहन की हत्या के बाद मैनेजर ने की खुदकुशी दिल्ली मास्टर प्लान-2047 को केंद्र की मंजूरी: 40 लाख नए फ्लैट्स, नरेला एजुकेशन हब और मेट्रो विस्तार ... संसद में राष्ट्रपति चुनाव को लेकर मतदान, राजनीतिक समीकरणों पर चर्चा
देश

बेसिक समूह की तरफ से भारत ने जलवायु वित्त को लेकर चेताया

ग्लासगो। ‘बेसिक’ समूह की ओर से बोलते हुए सोमवार को भारत ने चेतावनी दी कि जलवायु वित्त के प्रति एक गंभीर रुख का अभाव जलवायु अनुकूलन और देशों के ‘नेट जीरो’ उत्सर्जन लक्ष्य को जोखिम में डाल देगा। ‘बेसिक’, चार देशों-ब्राजील, दक्षिण अफ्रीका, भारत और चीन-का समूह है।

भारत ने पिछले हफ्ते कहा था कि जलवायु वित्त 2009 के स्तर पर जारी नहीं रह सकता। उसने यह भी कहा था कि उसे उम्मीद है कि नई प्रतिबद्धताओं के मद्देनजर एक हजार अरब डालर (75 लाख करोड़ रुपये) के जलवायु वित्त को यथाशीघ्र पूरा किया जाएगा।भारत की तरफ से मुख्य वार्ताकार व पर्यावरण मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव रिचा शर्मा ने यहां 26 वें अंतरराष्ट्रीय जलवायु सम्मेलन में बेसिक समूह का बयान जारी करते हुए कहा कि नए वित्त के लक्ष्य को हासिल करने के लिए स्पष्ट समय सीमा और तीव्र गति की जरूरत है।

उन्होंने कहा, ‘बेसिक समूह आगाह करना चाहेगा कि जलवायु वित्त के प्रति गंभीर रुख के अभाव से जलवायु अनूकूलन और देशों का नेट जीरो उत्सर्जन लक्ष्य जोखिम में पड़ जाएगा।’

Related Articles

Back to top button