ब्रेकिंग
एमपी के जंगलों की सुरक्षा में लगेगा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, सीएम मोहन यादव ने लॉन्च किया 'पेंच एडवां... इंदौर में बैंककर्मी पलक मर्डर केस का खौफनाक खुलासा! शादी के दबाव से तंग आकर प्रेमी ने घोंटा गला, फिर... रायसेन में राकेश लोधी हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा! मौसेरे भाई की रंजिश में गलतफहमी का शिकार हुआ बेक... मध्य प्रदेश में मूंग खरीदी आंदोलन के बीच कृषि मंत्री ऐदल सिंह कंसाना ने की किसानों से मुलाकात, दिया ... रीवा में कांग्रेस नेता अमित कोल की चाकू घोंपकर निर्मम हत्या! घर के बाहर टहलते समय हुआ हमला, इलाके मे... भोपाल में किसानों का बड़ा आंदोलन! कृषि मंत्री से बातचीत बेनतीजा, सड़कों पर रात भर डटे रहे किसान; कई ... शाजापुर में शादी के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा! 25 दिन बाद खुला दुल्हन का सच, महिला नहीं किन्नर निकली गाजियाबाद के निवाड़ी में भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की आमने-सामने की टक्कर में 3 की मौत व कई घा... अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट में चंदा विवाद के बाद बड़ा बदलाव, IITian जगदीश आफले बने पहले सचिव NEET पेपर लीक मामले में CBI का बड़ा एक्शन, स्पेशल फास्ट ट्रैक कोर्ट में 13 आरोपियों के खिलाफ 20 हजार...
देश

क्रूज ड्रग मामले में NCB ने प्रभाकर सैल से घंटों चली पूछताछ

मुंबई। क्रूज ड्रग मामले में प्रभाकर सैल (Prabhakar Sail) से NCB ने सोमवार को पूछताछ की जो घंटों तक चली। एनसीबी के डिप्‍टी डायरेक्‍टर जनरल ज्ञानेश्‍वर सिंह ने बताया क‍ि एनसीबी ने सोमवार दोपहर दो बजे पूछताछ का सिलसिला शुरू किया जो देर रात तक चलता रहा और 12.20 बजे खत्‍म हो गया।

कार्डेलिया क्रूज ड्रग्स पार्टी मामले में स्वतंत्र गवाह प्रभाकर सैल सोमवार को एनसीबी दिल्ली की सतर्कता टीम के सामने पूछताछ के लिए पेश हुए। एनसीबी ने रविवार को प्रभाकर सैल को समन भेजा था। एजेंसी ने उनसे सतर्कता टीम के सामने बयान दर्ज कराने के लिए हाजिर होने का निर्देश दिया था। प्रभाकर सैल अपने वकील के साथ पुलिस सुरक्षा में दो बजे बांद्रा उपनगरीय इलाके में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) मेस में पहुंचे। एनसीबी की सतर्कता टीम के सामने उनकी यह पहली हाजिरी थी।

सतर्कता टीम क्रूज ड्रग्स मामले में रिश्वत के आरोपों की जांच कर रही है। एनसीबी की सतर्कता टीम उप महानिदेशक (उत्तरी क्षेत्र) ज्ञानेश्वर सिंह के नेतृत्व में सोमवार सुबह ही दिल्ली से मुंबई पहुंची थी। सैल ने पिछले महीने दावा किया था कि उन्होंने आर्यन की गिरफ्तारी के बाद केपी गोसावी को 25 करोड़ रुपये में डील होने की बात करते सुना था।

एनसीबी की एसआइटी ने किया कार्डेलिया क्रूज शिप का दौर

ड्रग्स मामले की जांच अपने हाथों में लेने के बाद एनसीबी के विशेष जांच दल (एसआइटी) ने सोमवार को कार्डेलिया क्रूज शिप का दौरा किया, जहां कथित तौर पर ड्रग्स पार्टी हुई थी। एनसीबी के अनुसार, उप महानिदेशक संजय कुमार सिंह के नेतृत्व में अधिकारियों ने क्रूज शिप का दौरा किया। इस दौरान एनसीबी के क्षेत्रीय निदेशक समीर वानखेड़े भी अपनी टीम के साथ मौजूद थे। वानखेड़े ने मामले से संबंधित दस्तावेज और अन्य जब्त सामान भी सिंह को सौंपा। आइएएनएस के अनुसार, एसआइटी ने सात आरोपितों या गवाहों को समन भी जारी किया है।

Related Articles

Back to top button