ब्रेकिंग
Police Action Chhindwara: सीसीटीवी फुटेज की मदद से तीन शातिर लुटेरे गिरफ्तार, 43 हजार रुपये बरामद Malva Nritya Mahotsav 2026: सेमी-क्लासिकल डांस में चमकी सौम्या, मिला प्रतिष्ठित 'मालवा नृत्य महोत्सव... STF Action in Bhopal: बौद्ध धर्म प्रचार के नाम पर फर्जी पासपोर्ट बनवाने का मामला, 70 संदिग्ध चिन्हित Municipal Corporation Sagar: एमआईसी के प्रस्तावों को लंबित रखने का आरोप, आयुक्त के कार्यप्रणाली के ख... Ramleela Chhindwara 2026: छोटी बाजार में सजी भगवान राम की लीला, कोरोना काल में भी नहीं रुका था मंचन ... Congress Protest Bhopal: चुनाव आयोग के बाहर कांग्रेस नेताओं का हंगामा, पूरे प्रदेश में आंदोलन का ऐला... Madhya Pradesh Politics: पटवारी बोले- 'जब प्रदेश के पटवारी ही सरकार की नहीं सुनते, तो सरकार खटारा है... Delhi Building Accident: नई बनी इमारत ढहने से हड़कंप, राहत और बचाव कार्य जारी, घायलों को अस्पताल में... Coal India PME Update: कोलकर्मियों की हर साल होगी स्वास्थ्य जांच? प्रस्तावित नई व्यवस्था के खिलाफ मु... Muslim Personal Law: नाबालिग बेटी की कस्टडी मामले में हाईकोर्ट का निर्देश, बच्चे का कल्याण सबसे सर्व...
देश

देश में कोरोना कहर से राहत! पिछले 24 घंटों में मिले 10,126 नए मामले, 332 मरीजों की मौत

नई दिल्ली: कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में लगातार गिरावट देखी जा रही है। पिछले 24 घंटों में कोरोना के 10 हजार 126 नए मामले सामने आए है वहीं, 332 मरीजों की मौत हुई। फिलहाल, देश में 1 लाख 40 हजार 638 मरीजों का इलाज जारी है। नए आंकड़ों को मिलाकर कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 3 करोड़ 43 लाख 77 हजार 113 पर पहुंच गई है। वहीं, अब तक 4 लाख 61 हजार 389 मरीज जान गंवा चुके हैं।

दिल्ली में कोरोना का हाल
वहीं राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की बात करें तो एक दिन में कोविड ​​​​-19 के 25 मामले दर्ज किए गए और इस अवधि में किसी मरीज की मौत नहीं हुई। इस दौरान पॉजिटिविटी दर 0.06 प्रतिशत थी। स्वास्थ्य विभाग ने सोमवार को यह जानकारी दी।अक्टूबर में दिल्ली में संक्रमण के कारण केवल चार मौतें दर्ज की गईं, जबकि सितंबर में पांच लोगों ने वायरल बीमारी से दम तोड़ दिया था।

नवंबर में शहर में अब तक किसी भी कोविड मौत की सूचना नहीं मिली है। नए मामलों के साथ, शहर में कोरोना वायरस संक्रमण मामलों की संख्या बढ़कर 14,40,143 हो गई, इसमें से 14.14 लाख से अधिक मरीज बीमारी से ठीक हो चुके हैं जबकि मरने वालों की संख्या 25,091 है।

Related Articles

Back to top button