ब्रेकिंग
पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने जारी किया 10वीं-12वीं परीक्षा 2027 का शेड्यूल: जानें फॉर्म भरने और फीस ज... Sonari Police Station Case: पूनम अरोड़ा, सन्नी और सक्षम अरोड़ा के खिलाफ प्राथमिकी, व्हाट्सएप चैट और ... Singrauli Collector Initiative: एलन और आदित्य बिड़ला ग्रुप के सहयोग से छात्रों को मिलेगी सौगात, दूरद... Rahul Gandhi vs ECI: वोट चोरी के मुद्दे पर चुनाव आयोग जाने से रोके गए राहुल गांधी, पुलिस ने कई नेताओ... Prayagraj Poster Politics: दलित-पिछड़ा साथ चलेगा और फिर बनेगी योगी-मोदी की सरकार, चुनाव से पहले शहर ... Moradabad Police Action: आरोपी अरबाज खान गिरफ्तार और जेल भेजा गया, युवती को गांव के बाहर छोड़कर हुआ ... Allahabad HC Verdict: मां के साथ नहीं रहना चाहती थी बेटी, कोर्ट ने बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका को किया... Ruchi Vira on Yogi Adityanath: अखिलेश यादव के विकास कार्यों पर मांगे जाएंगे वोट, ओवैसी और संजय निषाद... Vikram Patna Crime Update: आपसी नोकझोंक के बाद सनसनीखेज वारदात, एफएसएल टीम ने घटनास्थल से जुटाए साक्... Nainital Ramnagar News: तेज रफ्तार कार का कहर, बाइक सवार को टक्कर मारने के बाद शोक में बैठे पांच लोग...
देश

यूपी के अधिकतर इलाकों में हवा हुई जानलेवा, दिल्‍ली, पंजाब और बिहार में पहले से सुधार

नई दिल्‍ली। उत्‍तर भारत के राज्‍यों में प्रदूषण का स्‍तर लगातार बढ़ रहा है। हालांकि यदि पिछले दो दिनों के मुकाबले यदि देखा जाए तो इसमें कुछ गिरावट जरूर दर्ज की गई है। इसके बाद भी बुधवार सुबह आठ बजे एक्‍यूआई का स्‍तर अधिकतर शहरों में खराब से गंभीर स्‍तर पर ही रिकार्ड किया गया है।  दिल्‍ली के विभिन्‍न इलाकों में सुबह से ही एक्‍यूआई लेवल गंभीर से बेहद खराब स्‍तर पर रिकार्ड किया गया है।

सेंट्रल पाल्‍यूशन कंट्रोल बोर्ड के ताजा आंकड़ों के मुताबिक आज सुबह आठ बजे दिल्‍ली के आनंद विहार के इलाके में एक्‍यूआई लेवल 438 दर्ज किया गया है। इसी तरह से जहांगीरपुरी में 433, बवाना में 405, सीआरआरआई मथुरा रोड का भी एक्‍यूआई लेवल 371, चांदनी चौक 363, आईजीआई एयरपोर्ट 353, इभास दिलशाद गार्डन 363, आईटीओ 379, जवाहरलाल नेहरू स्‍टेडियम 372 दर्ज किया गया है।

इसी तरह से दिल्‍ली से सटे हरियाणा में अंबाला में एक्‍यूआई का स्‍तर 234 दर्ज किया गया है, जो खराब स्‍तर माना जाता है। बहादुरगढ़ में 321, भिवानी में 338, चरखी दादरी 332, बल्‍लभगढ़ 366, फरीदाबाद 375-445, गुरुग्राम 313-367, पानीपत 389, जिंद में 399 रिकार्ड किया गया।

उत्‍तर प्रदेश की बात करें तो यहां के अधिकतर इलाकों में हवा का प्रदूषण स्‍तर काफी अधिक रहा। आगरा में ही अलग अलग जगहों पर इसका स्‍तर 357 से 457 के बीच रिकार्ड किया गया। बागपत में 404, बुलंदशहर में 401, फिरोजाबाद में 430, गाजियाबाद 411-453 के बीच, हापुड़ 409, नेहरू नगर कानपुर में 363-463, लखनऊ 169-352, ग्रेटर नोयडा में 365-400, मेरठ 344-379, व्रंदावन में 382, नोयडा में 372-392 तक एक्‍यूआई का स्‍तर रिकार्ड किया गया है।

बिहार के गया में 108-240, हाजीपुर में 250, पटना में 187-318 और मुजफ्फपुर में 243 रिकार्ड किया गया है।

पंजाब के अमृतसर में 296, भठिंड 183, जालंधर में 222, खन्‍ना 267, लुधियाना 258, पटियाला 308, रूपनगर में 17 रिकार्ड किया गया है।

नोट:-  खबर में दर्शाए सभी आंकड़े 10 नवंबर 2021 की सुबह आठ बजे के हैं

Related Articles

Back to top button