ब्रेकिंग
छतरपुर: उद्घाटन से पहले ही केन नदी पर बने पुल में पड़ी दरारें, निर्माण की गुणवत्ता पर उठे गंभीर सवाल इंदौर से भोपाल तक कांग्रेस की 'युवा स्वाभिमान यात्रा': जीतू पटवारी ने सरकार पर साधा निशाना, शुरू की ... शहडोल स्वास्थ्य व्यवस्था पर फिर उठे सवाल: 108 एंबुलेंस के इंतजार में महिला की मौत, रास्ते में दिया ब... श्योपुर कलेक्टर शीला दाहिमा का सुरीला अंदाज: सावन सांस्कृतिक संध्या में लाइव सिंगिंग ने जीता लोगों क... सीधी: रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़े गए जिला अभियोजन अधिकारी, लोकायुक्त टीम को देख सड़क पर फेंके नोट रतलाम: खेत सीमांकन विवाद से परेशान किसान चढ़ा पानी की टंकी पर, 'शोले' के वीरू जैसा दिखा नजारा Ujjain News: स्कूल कैंपस से निकले छात्र और तालाब में डूबे, जवाहर नवोदय विद्यालय प्रबंधन की लापरवाही ... Jabalpur News: बरसाती नालों और खेतों में निकल रहे मगरमच्छ, वाइल्डलाइफ एक्सपर्ट ने लोगों को दी सतर्क ... Weather Update: दिल्ली में बारिश पर ब्रेक, यूपी-बिहार समेत इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट इंदौर मर्डर केस: सहायक डाक अधीक्षक उर्मिला सैनी की हत्या के 48 घंटे बाद भी आरोपी पति फरार, परिजनों क...
देश

रायपुर के सिविल लाइन में 10 लाख रुपये का हुक्का पाट और सामग्री जब्त

रायपुर। छत्‍तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के सिविल लाइन थाना पुलिस ने हुक्का पाट और सामग्री के साथ एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। आरोपित के पास से लाखों रुपये के हुक्का से संबंधित सामग्रियों का जखीरा बरामद किया गया है। आरोपित सुहेल एहसान उर्फ बाबी के खिलाफ कोटपा एक्ट के तहत अपराध कायम कर अग्रिम कार्रवाई की गई। आरोपित ने थाना सिविल लाइन क्षेत्रांतर्गत नई बस्ती राजातालाब स्थित अपने मकान में हुक्का से संबंधित सामग्रियों भंडारण कर रखा था। पुलिस ने आरोपित के कब्जे से विभिन्न प्रकार के हुक्का पोर्ट, चिलम पाइप, निकोटिन युक्त हुक्का फ्लेवर्स और अन्य सामग्री जब्त किया गया। जब्त मशरूका की कीमत लगभग 10 लाख रुपये आंकी गई है
राजेंद्र नगर से गोदाम में पकड़ा गया बड़ा जखीरा
राजधानी रायपुर में 24 घंटे में नशे के खिलाफ पुलिस की तीसरी बड़ी कार्रवाई राजेंद्र नगर इलाके में की। अवैध रूप से हुक्के से संबंधित सामान के गोदाम में पुलिस ने दबिश दी। जहां हुक्के से जुड़े पाट, पाइप समेत फ्लेवर जब्त किया गया। पुलिस से कारोबारी विमल जैन के ठिकाने पर दबिश दी। पुलिस ने कारोबारी को किया गिरफ्तार कर अग्रिम कार्रवाई की। जब्त सामान की कीमत करीब 25 लाख रुपये बताई जा रही।
गांजा बिक्री करते आरोपित गिरफ्तार
आजाद चौक थाना पुलिस ने गांजा बिक्री करते राजकुमार वर्मा गिरफ्तार किया है। आरोपित के पास से एक किलो 400 ग्राम गांजा बरामद किया गया। पुलिस को सूचना मिली कि घोराई तालाब रामकुंड के पास एक व्यक्ति गांजा बिक्री कर रहा है। पुलिस ने आरोपित को पकड़कर उसकी तलाशी ली तो उसके पास से एक किलो 400 ग्राम मादक पदार्थ जब्त किया गया।
खुले में अवैध शराब पिलाते मैनेजर गिरफ्तार
अवैध शराब रूप से शराब पिलाने वालों के खिलाफ पुलिस का अभियान जारी है। बुधवार रात विधानसभा थाना पुलिस ने एक होटल में बड़ी छापामार कार्रवाई करते हुए मैनेजर संचालक शक्ति पांडेय को गिरफ्तार किया है। विधानसभा रोड स्थिति होटल रायल क्रिस्टल में खुले रूप से शराब पिला रहे संचालक को गिरफ्तार किया है। होटल से काफी मात्राा में शराब बरामद की गई है।

Related Articles

Back to top button