ब्रेकिंग
गणेशोत्सव में DJ और लाउडस्पीकर पर छिड़ा सियासी घमासान, AIMIM और शिंदे गुट आमने-सामने मथुरा का रहस्यमयी कोयले घाट, जहां वासुदेव ने कान्हा को टोकरी में रखकर पार की थी यमुना अरनिया में मिले 2 पाकिस्तानी कबूतर, पंजों में बंधी रिंग पर लिखे मिले पाक मोबाइल नंबर; सुरक्षा एजेंसि... पटना के गांधी घाट पर रिकॉर्ड स्तर छू सकती है गंगा, 8 जिलों में अलर्ट जारी; हेल्पलाइन 1070 सक्रिय अल्मोड़ा के सल्ट में 8 महीने बाद दहशत का अंत: 4 लोगों का शिकार करने वाला बाघ ट्रेंकुलाइज नशेड़ी बेटे ने मां और सास पर किया जानलेवा हमला, बच्ची को कमरे में किया बंद; पुलिस ने किया गिरफ्तार नीले ड्रम कांड की आरोपी मुस्कान की बेटी जेल में मनाएगी जन्माष्टमी, सांस्कृतिक कार्यक्रम में बनेगी रा... प्रयागराज कोर्ट में पेश नहीं हुए सांसद पप्पू यादव: अदालत ने दिया हाजिर होने का अंतिम अवसर ब्रिक्स समिट के चलते 11 सितंबर को दिल्ली में अवकाश: उपराज्यपाल ने जारी किया नोटिफिकेशन कनॉट प्लेस इनर सर्किल फिर होगा वाहनमुक्त? NDMC ने जनता से मांगे सुझाव, जानिए प्लान
देश

राष्ट्रीय सीनियर कायाकिंग एंड कैनोइंग चैंपियनशिप में छत्‍तीसगढ़ के नाम तीन पदक

रायपुर। 31वीं राष्ट्रीय कैनो स्प्रिंट सीनियर महिला एवं पुरुष प्रतियोगिता का आयोजन हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर शहर में किया गया। इसमें प्रदेश की कौशल नंदिनी ठाकुर ने तीन पदक अपने नाम किए। एक रजत एवं दो कांस्य पदक शामिल हैं।
    • – प्रतियोगिता में पदक विजेता खिलाड़ियों को संघ के अध्यक्ष ने पुरस्कृत किया
पदक विजेता खिलाड़ियों को बलदेव सिंह भाटिया अध्यक्ष छत्तीसगढ़ प्रदेश कायाकिंग एंड कैनोइंग संघ ने खिलाड़ी और कोच को शुभकामनाएं दी। साथ ही 11 हजार रुपये पदक विजेता कौशल नंदिनी ठाकुर को, 5100 अशोक साहू कोच व 5100 शिवांगी ठाकुर को देकर पुरस्कृत किया।
उन्होंने कहा वे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से निवेदन करके पदक विजेता खिलाड़ी और कोच को मिलवाने के लिए ले जाएंगे। रोहित काले कार्यकारी अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ प्रदेश कायाकिंग एंड कैनोइंग संघ, अभिजीत मिश्रा सचिव, छत्तीसगढ़ प्रदेश कायाकिंग एंड कैनोइंग संघ, प्रशांत सिंह रघुवंशी सह सचिव छत्तीसगढ़ प्रदेश कायकिंग एंड कैनोइंग एसोसिएशन ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी।

सुरेश अग्रवाल मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट दिसंबर में
इस साल सुरेश अग्रवाल मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन-12 दिसंबर पहले हफ्ते में आयोजित कर रहा है। इसका आयोजन हीरा ग्रुप स्पोटर्स एंड कल्चरल एसोसिएशन द्वारा किया जाएगा। यह टूर्नामेंट हीरा ग्रुप स्पोर्टस ग्राउंड,राम वाटिका के सामने, ऊर्जा पार्क के पास वीआइपी रोड में होगा।
इसमें कुल 32 टीमें भाग लेंगी।कोविड के कारण वर्ष 2020-21 के दौरान इसका आयोजन नहीं हो सका। यह टूर्नामेंट लाकआउट आधार पर होगा। इसमें लगी मैच 12 ओवर के होंगे और प्री क्वार्टर व क्वार्टर फाइनल मैच 15 ओवर के होंगे।इसके बाद सेमीफाइनल व फाइनल मैच 20 ओवर के होंगे।

Related Articles

Back to top button