ब्रेकिंग
एशियाई पैरा खेलों में ऐतिहासिक प्रदर्शन करने वाले भारतीय खिलाड़ियों से मिले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोद... कोलकाता का एसआरएफटीआई संस्थान 11 दिसंबर तक बंद, छात्रों और प्रशासन के बीच तनाव के बाद बड़ा फैसला सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा मामला, दिल्ली पुलिस ने अदालत में दाखिल की चार्जशीट— 6 लोगों को बनाया गया ... एनआईए की अपील पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, सचिन वाझे की जमानत हुई रद्द यूपी की वोटर लिस्ट में 2.4 करोड़ मतदाताओं का बड़ा अंतर, विधानसभा और पंचायत सूची में भारी विरोधाभास बिहार के दरभंगा में बदमाशों की गोली से ASI घायल, गश्ती के दौरान उजान गांव के पास हुआ हमला हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में 11,320 फीट की ऊंचाई पर बसा है बेहद खूबसूरत और शांत गांव चित्रकुल, ... रणबीर-यश की 'रामायण' में रावण के एक सिंहासन को बनाने में खर्च हुए 1 करोड़ रुपये, जानिए दिलचस्प बातें सिनेमाघरों में रिलीज हुई रणबीर कपूर, यश और साई पल्लवी की महात्वाकांक्षी फिल्म 'रामायण', रिलीज से पहल... यूरोप में बम की झूठी धमकियों से मचा हड़कंप, एक हफ्ते में दूसरी बार 12 से ज्यादा विमानों का बदला गया ...
देश

सिद्धरमैया ने बिटक्वाइन घोटाले को लेकर प्रधानमंत्री से पूछे सवाल

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सिद्धरमैया ने शुक्रवार को जानना चाहा कि क्या प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए कर्नाटक के मुख्यमंत्री को यह कहना ‘सही’ है कि वह राज्य में कथित बिटक्वाइन घोटाले के संबंध में आरोपों को नजरअंदाज करें। विधानसभा में विपक्ष के नेता ने अपने ट्वीट में इस मामले की निष्पक्ष जांच एवं दोषियों को दंडित करने की मांग की। उन्होंने सवाल किया, ‘‘कर्नाटक के मुख्यमंत्री को मामले की जांच कराने एवं बेगुनाही साबित करने के लिए कहने के बजाय, प्रधानमंत्री के लिए यह कहना कैसे सही है कि वह इन आरोपों की अनदेखी करें। क्या प्रधानमंत्री एकतरफा तय कर सकते हैं कि वह क्या चाहते हैं।”

सिद्धरमैया ने कहा कि केंद्रीय एवं राज्य की एजेंसियां इस बिटक्वाइन घोटाले की जांच कर रही हैं। उन्होंने कहा, ‘‘ बोम्मई वर्तमान मुख्यमंत्री हैं तथा वह पिछली बी एस येदियुरप्पा सरकार में गृह मंत्री थे। जांच के इस चरण में मुख्यमंत्री से आरोपों को नजरअंदाज करने की सलाह देकर क्या प्रधानमंत्री उनसे जांच रोक देने को कह रहे हैं?” उन्होंने सवाल किया, ‘‘ हमें नहीं पता है कि बोम्मई इस बिटक्वाइन घोटाले में शामिल हैं या नहीं। हम जो कह रहे हैं, वह यह है कि इसकी उपयुक्त जांच की जाए एवं दोषियों को दंडित किया जाए। नरेंद्र मोदी मुख्यमंत्री से इसकी अनदेखी करने को क्यों कह रहे हैं?”

नई दिल्ली में बृहस्पतिवार को मोदी से भेंट करने के बाद बोम्मई ने कहा था कि प्रधानमंत्री ने उन्हें इस मुद्दे की परवाह नहीं करने और पूरे समर्पण एवं ईमानदारी से काम करने की सलाह दी है। बोम्मई ने कहा था, ‘‘ इस पर (बिटक्वाइन मुद्दे) पर बिल्कुल चर्चा नहीं हुई। वैसे जब मैंने इसे उठाने की कोशिश की, तब उन्होंने (मेादी ने) इस मुद्दे की परवाह नहीं करने और लोगों के लिए पूरे त्याग एवं समर्पण से काम करने की सलाह दी।”

पत्रकारों ने मुख्यमंत्री से सवाल किया था कि क्या प्रधानमंत्री के साथ भेंट के दौरान बिटक्वाइन मुद्दे पर चर्चा हुई। पिछले कुछ समय से इस घोटाले में राजनीतिक रूप से कुछ प्रभावी लोगों के शामिल होने की अटकलें सामने आ रही हैं। सीसीसबी ने शहर के हैकर श्रीकृष्णा उर्फ श्रीकी से नौ करोड़ रूपये के बिटक्वाइन जब्त किये हैं। श्रीकृष्णा पर सरकारी पोर्टलों की हैकिंग करने, डार्कनेट के जरिए मादक पदार्थ मंगाने और क्रिप्टोकरेंसी के माध्यम से उसका भुगतान करने का भी आराप है। सत्तारूढ़ भाजपा एवं विपक्षी कांग्रेस ने एक-दूसरे के नेताओं पर इसमें शामिल होने के आरोप लगाये हैं।

Related Articles

Back to top button