ब्रेकिंग
Jantar Mantar Protest: दिल्ली में SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ MCIM का बड़ा प्रदर्शन, कई सांसद होंगे श... BJP News: 'सार्वजनिक जीवन में रखें शुचिता', पार्टी नेताओं को महंगे तोहफों से बचने की सलाह; चुनावी रा... Hyderabad Crime: मणिकोंडा के फ्लोटिला अपार्टमेंट में 'चड्डी गैंग' का धावा, महिला पर हमला कर लाखों की... Mumbai Illegal Construction: मुंबई में 14 फीट से ऊपर बने मकानों पर घमासान, कांग्रेस और शिवसेना UBT न... Kanpur Flood News: पांडु नदी के उफान में फंसा गर्भवती महिला का परिवार, 25 मिनट में NDRF ने किया सुरक... UP Politics: यूपी में राज्यसभा की 10 सीटों का सियासी गणित, 8 वोटों की खातिर क्या फिर होगी क्रॉस वोटि... Agra News: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के पैतृक घर पर कांग्रेस का हंगामा, दीवार पर पोती कालिख; ... Traffic Challan Recovery: नहीं भरा ट्रैफिक चालान तो कट जाएगी बिजली! सुप्रीम कोर्ट का बिजली बिल से जो... Barapullah Phase 3 Inauguration: दिल्ली को मिली बड़ी सौगात, अमित शाह कल करेंगे बारापुला फेज-3 का उद्... UP Crime News: फतेहपुर के मलवां कस्बे में भीषण सिलेंडर विस्फोट, मकान मलबे में तब्दील; सीएमओ ने की 4 ...
देश

‘यूपी की महिलाएं हर दिन जूझ रहीं’, बढ़ते अपराध पर प्रियंका गांधी वाड्रा ने अमित शाह को घेरा

नई दिल्ली। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) की उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने शनिवार को राज्य में बढ़ती स्नैचिंग की घटनाओं को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री पर निशाना साधा। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, ‘देश के गृहमंत्री जी ‘गहने लादकर निकलने’ वाला जुमला देते हैं, लेकिन ये तो उप्र की महिलाओं को ही पता है कि उन्हें रोज किस तरह की चीजों से जूझना पड़ता है। इसलिए ‘लड़की हूं लड़ सकती हूं’ जरूरी है। ताकि राजनीति में व सुरक्षा से जुड़ी नीतियां बनाने में महिलाओं की भागीदारी बढ़े।’

उन्होंने अपने ट्वीट के साथ एक समाचार की रिपोर्ट को भी लगाया, जिसमें उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में हाल ही में हुई अपराध की घटनाओं की सूचना दी गई थी। बता दें कि पिछले महीने लखनऊ में शाह ने उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था की स्थिति की तारीफ की थी और कहा था कि आज 16 साल की लड़की भी रात के 12 बजे आभूषण पहनकर घूम सकती है और अपनी सुरक्षा के लिए डरने की जरूरत नहीं है।

उत्तरप्रदेश विधान सभा की 403 सीटों पर 2022 की शुरुआत में चुनाव होना है। 2017 के चुनावों में भाजपा ने 39.67 फीसदी वोट शेयर के साथ 312 सीटें जीती थीं। इसके बाद 2019 के लोकसभा चुनावों में एक मजबूत चुनावी प्रदर्शन देखने को मिला जब भाजपा ने राज्य के 80 संसदीय क्षेत्रों में से 62 पर जीत हासिल की।

Related Articles

Back to top button