ब्रेकिंग
Delhi News: शराब प्रेमियों के लिए खुशखबरी, ब्रिटेन से आने वाली इम्पोर्टेड शराब हुई सस्ती; आधी हुई कस... Nal-Jal Yojana Sheopur: बुनियादी सुविधाओं से वंचित ग्रामीण, कुएं से पानी लाने को मजबूर बुढ़ेरा गांव ... Madhya Pradesh Tourism News: उमरिया में जू विकसित करने की कवायद तेज, छातन कैंप में चिन्हित की गई जमी... MP Crime News: कटनी से सिंगरौली ट्रेन में शराब की तस्करी कर रहा युवक गिरफ्तार, 2 बड़े बैग से 89 बोतल... Sardar Khan Biopic: भोपाल के समाजसेवी के जीवन पर बनेगी फिल्म, 310 से अधिक दिव्यांग-अनाथ बच्चों की बद... Madhya Pradesh High Court: मुरैना में अवैध रूप से चल रही ब्लैक ऑइल इकाइयों पर घिरा प्रशासन, मांगा गय... Chhatarpur News: खजुराहो के आदिवर्त संग्रहालय में गूंज रहे बुंदेली और बघेली लोकगीत, मां काली के खप्प... CM Mohan Yadav Jabalpur Visit: बरेला के पास ढाबे पर रुके मुख्यमंत्री, फ्री कोचिंग देने वाले युवा को ... Bandhavgarh Tiger Reserve: उमरिया सामान्य वन मंडल में हाथी की एंट्री, वन विभाग की टीम लोकेशन ट्रेस क... कश्मीर में मौसम का अनोखा मिजाज: अक्टूबर में गर्मी ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, श्रीनगर और काजीगुंड में चढ़...
देश

बंगाल समेत पांच राज्‍यों के विधानसभा चुनाव प्रचार पर पार्टियों ने पानी की तरह बहाया पैसा, जानें- किसने कितने किए खर्चबंगाल समेत पांच राज्‍यों के विधानसभा चुनाव प्रचार पर पार्टियों ने पानी की तरह बहाया पैसा, जानें- किसने कितने किए खर्च

कोलकाता। इस साल की शुरुआत में बंगाल समेत पांच राज्‍यों के विधानसभा चुनाव में प्रचार पर पार्टियों ने पानी की तरह पैसा बहाया है। बंगाल में प्रचंड बहुमत के साथ सत्ता में लौटने वाली तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने प्रदेश में विधानसभा चुनाव में चुनाव प्रचार पर 154.28 करोड़ रुपये खर्च किए। वहीं, भाजपा ने पांचों राज्यों के विधानसभा चुनाव में प्रचार पर कुल 252 करोड़ रुपये खर्च किए। खास बात यह रही कि इस राशि का 60 प्रतिशत हिस्सा अकेले बंगाल में चुनाव प्रचार पर खर्च किया गया।

भाजपा ने चुनाव आयोग को चुनाव में किए गए खर्च का जो ब्यौरा सौंपा है, इसके मुताबिक खर्च किए गए 252,02,71,753 रुपये में से 151 करोड़ रुपये बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए खर्च किए गए थे। यह विधानसभा चुनावों में प्रचार पर खर्च की गई कुल रकम का आधे से भी ज़्यादा हिस्सा है। गौरतलब है कि यहां भाजपा ने ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस के खिलाफ़ अपनी पूरी ताकत झोंक दी थी।

पार्टी ने यहां 200 से ज़्यादा सीटें हासिल करने का लक्ष्य रखा था, लेकिन सिर्फ़ 77 सीटें ही जीत सकीं। वहीं, टीएमसी लगातार तीसरी बार बंगाल में सत्ता में वापसी की। भाजपा ने जो ब्यौरा दिया है उसके अनुसार बंगाल के अलावा पार्टी ने असम चुनाव में 43.81 करोड़ रुपये, पुडुचेरी में 4.79 करोड़ रुपये, तमिलनाडु में 22.97 करोड़ व केरल में 29.24 करोड़ रुपये चुनाव प्रचार पर खर्च किए थे।

Related Articles

Back to top button