ब्रेकिंग
अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद में वर्चस्व की लड़ाई तेज, असली संगठन बताने को लेकर आमने-सामने आए दोनों गुट LADC नीति के विरोध में गर्माया वकीलों का आंदोलन, 27 जुलाई को लुधियाना कोर्ट परिसर में 89 अधिवक्ता बै... महिला इंस्पेक्टर से दुष्कर्म के आरोपी SI साहिबमीत सिंह पर बड़ा खुलासा, दादा और पिता भी रह चुके हैं प... मानसा में 17 वर्षीय नाबालिग लड़की से गैंगरेप, परिजनों की शिकायत पर 5 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज बरनाला लाठीचार्ज के विरोध में 27 जुलाई को 'पंजाब बंद' का ऐलान, जालंधर में वाल्मीकि समाज का बड़ा फैसल... श्री माता वैष्णो देवी यात्रा पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, जयकारों के साथ भवन की ओर बढ़े भक्त पंजाब में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल जारी, बिजली मंत्री के साथ 6 घंटे की मीटिंग रही पूरी तरह बेनतीज... मालिक की फोटो लगाकर 2.50 करोड़ की साइबर ठगी, लुधियाना पुलिस ने जोधपुर से आरोपी को किया गिरफ्तार लुधियाना के फेस-5 फोकल पॉइंट में अज्ञात युवक का शव मिलने से फैली सनसनी, मौके पर पहुंची पुलिस लुधियाना के 100 फुटी रोड पर युवक पर जानलेवा हमला, बातचीत के बहाने बुलाकर तेजधार हथियारों से किया लहू...
देश

मणिपुर हमले में शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी का शव देर शाम पहुचेगा रायगढ, रखेंगे अंतिम दर्शन को

रायगढ़। मणिपुर राज्य के चुराचंदपुर जिले के ग्राम सियालसी के समीप हुए उग्रवादी हमले में रायगढ़ के वरिष्ठ पत्रकार सुभाष त्रिपाठी के पुत्र कर्नल विप्लव त्रिपाठी शहीद हो गए। वहीं उनकी बहू अनुजा त्रिपाठी व पांच वर्षीय पौत्र अबीर त्रिपाठी की भी मौत हो गई। घात लगाए उग्रवादियों ने एलईडी ब्लास्ट कर उनकी गाड़ी को उड़ा दिए थे। हादसे की खबर पाकर शहीद कर्नल के छोटे भाई लेफ्टिनेंट कर्नल अनेक त्रिपाठी शनिवार देर शाम झाड़सुगुड़ा एयरपोर्ट से विशेष विमान से रायपुर के लिए रवाना हुए थे। मणिपुर से देर शाम शहीद कर्नल परिवार का पार्थिव शरीर रायपुर विवेकानंद एयरपोर्ट पहुंचेगा, जहां मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एयरपोर्ट जाकर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। तत्पश्चात विशेष विमान से रायगढ़ जिंदल हेलीपैड में शव को लाने की बात कही जा रही है।

शहीद के पार्थिव शरीर को पहले घर लाया जाएगा इसके बाद लोगों के श्रद्धांजलि के लिए रामलीला मैदान म्युनिसिपल स्कूल में शहीद का शव दर्शन के लिए ग्राउंड में रखा जाएगा। हालांकि मणिपुर में शहीद विप्लव त्रिपाठी और उनके परिवार का शव कब तक रायगढ़ आ पायेगा इस पर अभी तक संशय बना हुआ है फिर भी यह तय किया गया है।

विदित है कि घटना के बाद शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी के पिता व माता से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, स्वास्थ मंत्री टीएस सिंहदेव व पूर्व मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह ने बात कर शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया है। सभी ने उनकी शहादत को नमन करते हुए इस शोक के समय उनके साथ खड़े होने की बात कही। फिलहाल सोमवार को सर्किट हाउस रोड मुक्तिधाम में शहीद का अंतिम संस्कार करने की बात सामने आ रही है। लेकिन करीबियों के मुताबिक कयाघाट मुक्तिधाम में अंत्योष्टि होना बता रहे हैं।

Related Articles

Back to top button