ब्रेकिंग
Punjab High Court Notice to Govt: डीए/डीआर भुगतान में विफलता पर मुख्य सचिव तलब; तरुण चुग का मान सरका... Jalandhar BJP News: जालंधर में भाजपा बस्ती बावा खेल मंडल की नई टीम घोषित; मिशन 2027 को लेकर कार्यकर्... Punjab UDISE Survey 2026-27: यूडाइस सर्वे के काम में देरी पर शिक्षा विभाग सख्त; 30 सितंबर तक अल्टीमे... Punjab Crime News: गुरदासपुर केंद्रीय जेल में कैदियों में भिड़ंत; सायरन बजते ही इलाके में हड़कंप, 2 ... Jashpur Wildlife News: जशपुर में खेत के पास मिला नर दंतैल हाथी का शव; दुलदुला वन परिक्षेत्र में मची ... Jashpur Crime Action: जशपुर में गुंडागर्दी पर बड़ा एक्शन! हवाई फायर कर मोबाइल लूटने वाले BRCC की सेव... Baloda Bazar Ganesh Visarjan: बलौदा बाजार में गणेश विसर्जन से पहले पुलिस का फ्लैग मार्च; उपद्रवियों ... Chhattisgarh Infrastructure News: कवर्धा शहर को जाम से मिलेगी मुक्ति; ₹54 करोड़ की 4-लेन फोरलेन परिय... EC Voter List SIR Row: दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति पर छत्तीसगढ़ में सियासी घमासान; कांग्रेस बोली- 'ज... FJCCI Demand Ranchi: उद्घाटन के 3 साल बाद भी बंद पड़ा रांची ट्रांसपोर्ट नगर! FJCCI ने परिवहन सचिव रा...
देश

सांसों पर संकट: प्रदूषण को लेकर केजरीवाल सरकार का बड़ा फैसला

दिल्ली सरकार ने राष्ट्रीय राजधानी में प्रदूषण के बढ़ते स्तर को देखते हुए “रेड लाइट ऑन, गड्डी ऑफ” अभियान को और 15 दिन के लिए बढ़ाने का फैसला किया है। पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने मंगलवार को इसकी घोषणा की। “रेड लाइट ऑन, गाड़ी ऑफ” यानी लाल बत्ती पर गाड़ी का इंजन बंद करने की इस पहल को 18 नवंबर को समाप्त होना था। राय ने कहा, “सरकार ने अभियान को 19 नवंबर से तीन दिसंबर तक, 15 दिन और बढ़ाने का फैसला किया है।”
करीब 2,500 नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवकों को 100 चौराहों पर तैनात किया गया है जो लोगों को ट्रैफिक सिग्नल पर उनकी कार का इंजन बंद कर देने के महत्व के बारे में जागरूक बनाएंगे। स्वयंसेवक सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक और फिर दोपहर दो बजे से रात आठ बजे तक दो शिफ्ट में तैनात रहते हैं। मंत्री ने कहा, “लोग घरों से काम कर रहे हैं लेकिन फिर भी सड़कों पर गाड़ियां दिखती हैं। गाड़ी चलाते वक्त कोई व्यक्ति औसतन 10 से 12 चौराहे पार करता है और करीब 30 मिनट तक ईंधन बिना कारण जलता रहता है। हम इसे घटाने के लिए कदम उठा सकते हैं।”

Related Articles

Back to top button