ब्रेकिंग
RBI Bank Holiday List: अगले हफ्ते अलग-अलग राज्यों में कई दिन बंद रहेंगे बैंक, चेक करें पूरी छुट्टियो... TRAI New Rules on Spam Calls: स्पैम और फर्जी कॉल्स से मिलेगी राहत, ट्राई ने बनाए बेहद सख्त नियम Parsva Ekadashi 2026: भाद्रपद शुक्ल पक्ष की परिवर्तिनी एकादशी की तिथि, मुहूर्त और धार्मिक मान्यता Cesarean Delivery Care Tips: सी-सेक्शन के बाद टांके ठीक होने में कितना समय लगता है? जानें महिलाओं की... Jashpur News: जशपुर के ऐतिहासिक रानीसती (डोंगा) तालाब का बदलेगा स्वरूप; ₹4.17 करोड़ से होगा जीर्णोद्... Raipur Minor Rescued: चलती ट्रेन में मिला मौदहापारा का लापता नाबालिग जीशान; रायपुर पुलिस और RPF का ब... Korba Fertilizer Crisis: दावों की खुली पोल! कोरबा में DAP और NPK खाद की भारी किल्लत, लक्ष्य से आधा भ... Dhamtari Elephant Alert: पैरी नदी पार कर धमतरी पहुँचा चंदा दल का दंतैल हाथी; भालू की मौजूदगी से ग्रा... Kawardha News: कवर्धा में शराबियों और चखना सेंटरों पर गाज; सिटी कोतवाली इलाके में दर्ज हुए आबकारी के... Balodabazar News: बलौदाबाजार में मीडिया से विवाद और शराबी शिक्षक मामले में बड़ी कार्रवाई; प्राचार्या...
देश

मुख्यमंत्री के पिता की तबीयत बिगडी,हेलीकाप्टर से रायपुर भेजे गए

बैकुंठपुर। प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पिता नंद कुमार बघेल की तबीयत सोमवार की रात अचानक बिगड गई जिसके बाद उन्हे बैकुंठपुर के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि वे एक समाजिक कार्यक्रम में हिस्सा मध्य प्रदेश जा रहे थे। इसी दौरान उनके पिता की तबीयत खराब हो गयी, उन्हें आनन-फानन में जिला अस्पताल लाया गया। उन्हें हेलीकाप्टर सुबह लगभग 9:30 बजे रायपुर ले जाया गया। इस दौरान चिकित्सको ने उनकी स्थिति को सामान्य बताया।

कोरिया सीएमएचओ रामेश्वर शर्मा ने बताया कि सोमवार की रात कुछ खाने के बाद उन्हें उल्टी हुआ था। जिसके बाद तत्काल अस्पताल में दाखिल कराया गया। इसके साथ ही उनका शुगर लेवल भी बढ़ा हुआ है। फिलहाल वह पूरी तरह स्वस्थ हैं। पूरी रात डाक्टरों की निगरानी में लगातार इलाज किया गया।
बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री के पिता नंदकुमार बघेल कुर्मी समाज के कार्यक्रम में शामिल होने बाय रोड मध्य प्रदेश जा रहे थे । इस दौरान अंबिकापुर से बैकुन्ठपुर के मध्य उनकी तबियत बिगडने के बाद उन्हे नजदीकी अस्पताल बैकुन्ठपुर में भर्ती कराया गया
इस संबंध में बैकुंठपुर जिला अस्पताल के अस्पताल अधीक्षक डा. सुनील कुमार गुप्ता ने बताया कि नंदकुमार पटेल को बीती रात लगभग 10.15 बजे के आसपास जिला अस्पताल बैकुंठपुर में बदहजमी होने की शिकायत पर भर्ती कराया गया। जिसके उपरांत चेकअप के दौरान उनका शुगर लेवल काफी हाई होना पाया गया। जिसे चिकित्सा के दौरान स्थिर कर दिया गया है । इसी दौरान सुबह 9.30 बजे नंद कुमार बघेल को रायपुर के लिए हेलीकाप्टर से रवाना कर दिया गया ।
इस दौरान सुबह 8.55 से पर रायपुर से विशेष हेलीकॉप बैकुन्ठपुर के पुलिस लाइन ग्राउंड में उतरा । जहां पर उनके देखरेख में रात भर मौजूद रहे सरगुजा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष एवं भरतपुर सोनहत विधायक गुलाब कमरों उनके साथ बीती रात मौजूद रहे । वही उनको लेकर रायपुर रवाना हुए। इस दौरान चिकित्सकों के साथ पूरी रात कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक भी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button