ब्रेकिंग
Rahul Gandhi on CEC: 'ज्ञानेश कुमार को जाना ही होगा, PM करवाएंगे इस्तीफा', CWC बैठक में राहुल गांधी ... 'मुसलमानों को निशाना बनाने की साजिश', धर्मवार आंकड़े मांगने पर भड़के ओवैसी Delhi Pollution GRAP 2026: सर्दियों से पहले CAQM का बड़ा फैसला, BS-III पेट्रोल और BS-IV डीजल गाड़ियो... चुनाव प्रक्रिया पर फिर उठे गंभीर सवाल: महाराष्ट्र के मुख्य निर्वाचन अधिकारी की चिट्ठी से मचा सियासी ... BJP State Incharges Meeting: बीजेपी मुख्यालय में 4 घंटे चली मैराथन बैठक, नितिन नबीन ने प्रभारियों को... Smriti Irani on Congress: हार की बौखलाहट में चुनाव आयोग पर हमला कर रही कांग्रेस, स्मृति ईरानी का तीख... Delhi Police Drug Bust: लेडी डॉन पार्वती के घर से सोना, नकदी और 4 संपत्तियों के कागजात जब्त; अंतरराज... Ketan Agarwal Murder Case: पुणे में रूह कंपाने वाली साजिश, 5,053 पन्नों की चार्जशीट में 'डेथ कैप मशर... Agra-Lucknow Expressway Accident: फिरोजाबाद में भीषण सड़क हादसा, इटावा DFO विकास नायक और उनके ड्राइव... Former IAS Divya Mittal: पूर्व IAS दिव्या मित्तल की राजनीति में एंट्री, बिना किसी दल के बनाएंगी अपना...
मनोरंजन

Netflix ने व्यूअरशिप में पारदर्शिता के लिए उठाया यह बड़ा कदम, टॉप वेब सीरीज और फिल्मों की वीकली रेटिंग का होगा खुलासा

नई दिल्ली। ओटीटी प्लेटफॉर्म्स की दुनिया में व्यूअरशिप की पारदर्शिता को लेकर अक्सर सवाल उठाये जाते हैं। सारे प्लेटफॉर्म्स अपने-अपने शोज की व्यूअरशिप का दावा तो करते हैं, मगर टीआरपी की तर्ज पर ऐसा कोई आंकड़ा जारी नहीं किया जाता, जिससे ग्राहक या दर्शक को सीधे पता चल सके कि कौन सा शो सबसे अधिक देखा गया।

अब नेटफ्लिक्स ने इस असमंजस को दूर करने के लिए बड़ा कदम उठाते हुए फैसला किया है कि हर हफ्ते टॉप शोज और फिल्मों की रैंकिंग जारी करेगा। अभी तक नेटफ्लिक्स किसी देश में सबसे अधिक देखी ट्रेंडिंग शोज और फिल्मों की लिस्ट अपने प्लेटफॉर्म पर नियमित तौर पर जारी करता है, मगर अब यह लिस्ट देखे गये घंटों के आधार पर हर मंगलवार को जारी की जाएगी।

टॉप 10 ऑन नेटफ्लिक्स लिस्ट में बीते हफ्ते में सोमवार से रविवार तक के टॉप कंटेंट की रेटिंग होगी। इसमें दोनों तरह का कंटेंट शामिल होगा। नेटफ्लिक्स ओरिजिनल और लाइसेंस्ड। यानी दर्शकों को उन फिल्मों की सही रैंकिंग पता चल सकेगी, जो नेटफ्लिक्स का अपना प्रोडक्शन नहीं हैं। एक पोस्ट में कंपनी ने बताया कि लिस्ट को ग्लोबल टॉप 10 फिल्म्स (अंग्रेजी), टीवी (अंग्रेजी), फिल्म्स (गैर-अंग्रेजी) और टीवी (गैर-अंग्रेजी) केटेगरीज में बांटा गया है। इनमें 90 देशों का कंटेंट शामिल रहेगा। वेब साइट फिलहाल अंग्रेजी और स्पेनिश में उपलब्ध है। अगले साल से यह और कई भाषाओं में उपलब्ध करवायी जाएगी।

साप्ताहिक लिस्ट के साथ डेली कंट्री टॉप 10 की लिस्ट जारी रहेगी, जिससे लोगों को पता चल जाए कि दूसरे लोग क्या देख रहे हैं। नई मेगा हिट्स के साथ पुरानी लिस्टों को भी अपडेट किया जा रहा है, जो किसी टाइटल के पहले 28 दिनों में देखे गये घंटों के आधार पर है। पोस्ट में कहा गया है कि लोग समझना चाहते हैं कि स्ट्रीमिंग वर्ल्ड में सफलता का आखिर क्या मतलब होता है। इन लिस्ट से ऐसे सवालों के सीधे और सरल जवाब मिल जाएंगे। बता दें, नेटफ्लिक्स की सीरीज स्क्विड गेम ने पूरी दुनिया में सफलता का नया कीर्तिमान बनाया है, जिसके बाद व्यूअरशिप को लेकर सरगर्मी तेज हुई है।

Related Articles

Back to top button