ब्रेकिंग
एशियाई पैरा खेलों में ऐतिहासिक प्रदर्शन करने वाले भारतीय खिलाड़ियों से मिले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोद... कोलकाता का एसआरएफटीआई संस्थान 11 दिसंबर तक बंद, छात्रों और प्रशासन के बीच तनाव के बाद बड़ा फैसला सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा मामला, दिल्ली पुलिस ने अदालत में दाखिल की चार्जशीट— 6 लोगों को बनाया गया ... एनआईए की अपील पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, सचिन वाझे की जमानत हुई रद्द यूपी की वोटर लिस्ट में 2.4 करोड़ मतदाताओं का बड़ा अंतर, विधानसभा और पंचायत सूची में भारी विरोधाभास बिहार के दरभंगा में बदमाशों की गोली से ASI घायल, गश्ती के दौरान उजान गांव के पास हुआ हमला हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में 11,320 फीट की ऊंचाई पर बसा है बेहद खूबसूरत और शांत गांव चित्रकुल, ... रणबीर-यश की 'रामायण' में रावण के एक सिंहासन को बनाने में खर्च हुए 1 करोड़ रुपये, जानिए दिलचस्प बातें सिनेमाघरों में रिलीज हुई रणबीर कपूर, यश और साई पल्लवी की महात्वाकांक्षी फिल्म 'रामायण', रिलीज से पहल... यूरोप में बम की झूठी धमकियों से मचा हड़कंप, एक हफ्ते में दूसरी बार 12 से ज्यादा विमानों का बदला गया ...
देश

धान पर सियासत, भाजपा ने सीएम भूपेश बघेल को डूबी फसल की दिखाई तस्वीर

रायपुर। छत्तीसगढ़ में बारिश के बाद धान की फसल के नुकसान को लेकर सियासत तेज हो गई है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल उत्तर प्रदेश के चुनावी दौरे पर हैं। ऐसे में भाजपा ने निशाना साधते हुए कहा कि डूबे धान की चिंता सरकार को नहीं है। पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर ने कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया को ट्रैग करते हुए ट्वीट किया और कहा कि मुख्यमंत्री बघेल छत्तीसगढ़ की भी चिंता कर लें। वहीं, सरकार अब बारिश से फसल नुकसान पर मुआवजा देने की तैयारी कर रही है

अजय चंद्राकर ने ट्वीट किया-कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी पुनिया जी, मैं आपको छत्तीसगढ़ में किसानों की दुर्दशा की फोटो भेज रहा हूं। आपके कृषि मंत्री रविंद्र चौबे का कहना है कि बारिश से किसानों को कोई क्षति नहीं हुई है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अभी उत्तर प्रदेश को संभाल रहे हैं, उन्हें छत्तीसगढ़ का हाल बता दीजिएगा। एक अन्य ट्वीट में चंद्राकर ने छत्तीसगढ़ माडल पर निशाना साधा है। चंद्राकर ने कहा कि छत्तीसगढ़ का निजाम चाहता है कि गांजा, हेरोइन और शराब की तस्करी हो। पुलिस (बेचारी) में कितना भी परिवर्तन कर लीजिए, कोई फर्क नहीं पड़ेगा। उत्तर प्रदेश में छत्तीसगढ़ के इसी माडल में चुनाव लड़िएगा।

पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अब चावल से एथेनाल बनाने को लेकर जुमलेबाजी कर रहे हैं। किसानों का पूरा धान खरीदने से बचने की बदनीयती ही इस प्रदेश सरकार के किसान विरोधी चरित्र की परिचायक हो गई है। इसलिए चावल से एथेनाल बनाने का जुमला उछालकर मुख्यमंत्री बघेल प्रदेश और अन्न्दाता किसानों को भ्रमित करने की कोशिश रहे हैं। सीएम बघेल केंद्र के खिलाफ प्रलाप करते समय अपनी सुध-बुध इस कदर खो बैठते हैं कि उन्हें अपनी ही पार्टी लाइन याद नहीं रहती।

कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने चावल से एथेनाल बनाने के फैसले पर सवाल उठाते हुए इसे गरीबों के चावल पर हाथ साफ करना बताया था। उन्होंने कहा था कि इससे देश में चावल की कमी होगी और गरीब भूखे रह जााएंगे। चंद्राकर ने कहा कि मुख्यमंत्री बघेल या तो राहुल गांधी के विचारों के विरुद्ध जाकर अपनी एक नई लाइन खींचने में लगे हैं, या फिर वे प्रदेश की जनता के साथ धोखाधड़ी का एक और नया अध्याय खोलने में लगे हैं।

Related Articles

Back to top button