ब्रेकिंग
BSF Attari Border News: अटारी सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का नया शेड्यूल जारी; शाम 5:30 बजे शुरू होगी पर... Batala Viral Video: गुरु नानक देव जी के विवाह पर्व में ट्रैक्टर स्टंट पड़ा भारी; तेज रफ्तार में पलटा... Dubai Visa Fraud: 90 हजार में दुबई भेजा, छीना पासपोर्ट और मुर्गीखाने में रखा! जालंधर के पीड़ित ने सु... Amritsar Flooding Alert: तरनतारन रोड के पास नहर टूटने से मचा हड़कंप; मिट्टी की बोरियों से दरार भरने ... Punjab Gold Silver Price Today: पंजाब में उछले सोना-चांदी के दाम; जालंधर में 24 कैरेट सोना ₹1.58 लाख... Ferozepur Central Jail: केंद्रीय जेल फिरोजपुर में फिर चला तलाशी अभियान; 10 और मोबाइल फोन बरामद, कैदि... Etah Fake University Scam: एटा में चायवाले के नाम पर चल रही थी फर्जी यूनिवर्सिटी; भेद खुला तो प्रिंस... Bihar Flood Relief: सीएम सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दान दी एक महीने की सैलरी; नितिन नब... Durg News Today: फेसबुक पोस्ट पर बवाल; भिलाई-3 थाने पहुंचे कांग्रेसी, भाजयुमो नेता पर FIR और गिरफ्ता... Agra Mahakumbh Ambikapur: सीएम विष्णु देव साय ने किया 'अग्र महाकुंभ 2026' का शुभारंभ; अग्रवाल समाज क...
देश

महिला से बेटा और पोता ने की मारपीट, बीच बचाव करने वाले को भी पीटा

बिलासपुर। चांटीडीह में युवक अपने बेटे के साथ मिलकर अपनी ही मां से मारपीट कर रहा था। इसे देख महिला का छोटा बेटा बीच-बचाव के लिए पहुंच गया। इससे नाराज युवक ने अपने बेटे के साथ मिलकर छोटे भाई की भी पिटाई कर दी। मारपीट से आहत छोटे भाई ने अपनी मां के साथ थाने में पहुंचकर घटना की शिकायत की है। इस पर पुलिस जुर्म दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। चांटीडीह के किसानपारा में रहने वाले राजेंद्र साहू रोजी मजदूरी करते हैं। बुधवार की रात आठ बजे वे अपने घर में खाना खा रहे थे

इसी बीच घर के बाहर उन्होंने झगड़े की आवाज सुनी। इस पर वे खाना छोड़कर बाहर निकले। बाहर में उनकी मां शांति साहू से उनका बड़ा भाई सुरेश अपने बेटे सुरजीत के साथ मिलकर मारपीट कर रहा था। मां से मारपीट होता देख राजेंद्र वहां पहुंचकर बीच-बचाव करने लगा। इस पर सुरेश ने अपने भाई से गाली-गलौज करते हुए झगड़े से दूर रहने कहा। अपनी मां से मारपीट का विरोध करने पर सुरेश ने अपने बेटे के साथ मिलकर राजेंद्र की भी पिटाई कर दी।

मारपीट के बीच सुरजीत ने घर से डंडा लेकर अपने चाचा के सिर में मार दिया। इससे उनकी सिर में चोटे आई है। आसपास के लोगों ने किसी तरह बीच-बचाव किया। मारपीट से आहत राजेंद्र ने इसकी शिकायत सरकंडा थान में की है। पीड़ित ने बताया कि सुरेश और उसका बेटा सुरजीत आए दिन घर में हंगामा करते हैं। इस पर पुलिस ने सुरेश और सुरजीत के खिलाफ जुर्म दर्ज कर लिया है।

Related Articles

Back to top button