ब्रेकिंग
Gwalior Achleshwar Mahadev Trust Election 2026: अचलेश्वर महादेव न्यास चुनाव की तारीख तय; 11 अक्टूबर ... West Zone Judiciary Conference 2026: ग्वालियर में न्यायिक शिक्षा पर बड़ा आयोजन; 60 से ज्यादा जज और C... Delhi High-Tech Parking News: इलेक्ट्रिक वाहनों को पार्किंग फीस में 50 प्रतिशत की छूट, एनडीएमसी ने द... Delhi Crime News: पुलिसकर्मी बनकर 17 वर्षीय नाबालिग के साथ दरिंदगी, मुख्य आरोपी एनकाउंटर के बाद गिरफ... Monsoon Update 2026: मानसून की विदाई के बीच कई राज्यों में मूसलाधार बरसात का दौर जारी, जानें मौसम वि... CGSSB Lecturer Vacancy 2026: 8 विषयों में होगी शिक्षकों की भर्ती; 29 नवंबर को संभावित परीक्षा, व्याप... Durg Crime News: कॉलेज की फीस भरने के लिए बने चैन स्नेचर; दुर्ग में इंजीनियरिंग के दो छात्र-छात्रा ग... Korba News: छोटे भाई को बचाने भालू से भिड़ा बड़ा भाई! छातीबहार के जंगल में हादसा, एनजीओ की लापरवाही ... Janjgir Gambling Raid: बनारी में सूने मकान में चल रहा था हाई-प्रोफाइल जुआ; पुलिस ने निकाला कारोबारिय... Durg Cylinder Theft Case: 36 भरे एलपीजी सिलेंडर चोरी करने वाला आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे; खरीदने वाल...
देश

तहसील न्यायालय में किसान से मारपीट, दी जान से मारने की धमकी

बिलासपुर। तहसील न्यायालय में पेशी के लिए आए किसान से गांव के लोगों ने मारपीट की। साथ ही उसे वाहन से कुचलवाने की धमकी देकर जमीन का मामला वापस लेने कहा। पीड़ित किसान ने इसकी शिकायत कोटा थाने में की है। इस पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। कोटा थाना क्षेत्र के खैरझिटी में रहने वाले सुनील भार्गव किसान हैं। गांव के मनीराम, कृपाराम, थानूराम व श्याम से उनका जमीन संबंधी विवाद चल रहा है। इसके लिए उन्होंने तहसील न्यायालय में मामला लगाया है।

गुस्र्वार को तहसील न्यायालय में उनकी पेशी थी। वहीं, न्यायालय से मनीराम और उसके भाईयों के लिए भी नोटिस जारी किया गया था। सभी पेशी में उपस्थित होने के लिए न्यायलय आए हुए थे। न्यायालय परिसर में ही उनका आमना-सामना हो गया। इस दौरान मनीराम ने अपने भाईयों के साथ मिलकर सुनील से जमीन संबंधी विवाद को लेकर गाली-गलौज शुरू कर दी। इसका विरोध करने पर मनीराम ने अपने भाईयों के साथ मिलकर सुनील की पिटाई शुरू कर दी। उन्होंने सुनील को जान से मरवा देने की धमकी देते हुए मामला वापस लेने के लिए दबाव डाला। मारपीट से आहत किसान ने इसकी शिकायत कोटा थाने में की है। इस पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले को जांच में लिया है।

गांव में भी हो चुका है विवाद

सुनील का गांव के मनीराम और उसके परिवार से जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है। उनके बीच इसे लेकर गांव में भी विवाद हो चुका है। इसके बाद सुनील ने मामले को न्यायालय में पेश कर दिया। इसे लेकर वे सुनील से रंजिश रखते हैं। पहले भी उन्होंने सुनील को जान से मारने की धमकी दी है।

Related Articles

Back to top button