ब्रेकिंग
Congress Election Result: अभिषेक चौधरी को मिले सबसे ज्यादा 6.15 लाख वोट, राजस्थान यूथ कांग्रेस अध्यक... Rajasthan Kinnar House Theft: पुरानी रंजिश की आशंका के तहत पुलिस कर रही जांच, अज्ञात आरोपियों की तला... Chimur Ashramshala Controversy: डैंड्रफ की समस्या के नाम पर छात्रों के साथ अजीब सलूक, वायरल तस्वीरों... BJP vs Shinde Sena: नागपुर में बीजेपी के सामने बागी पूर्व विधायक की चुनौती, सीटों के बंटवारे के बाद ... Ulhasnagar Mahayuti Crisis: महाराष्ट्र में महायुति में पड़ी फूट! बीजेपी ने शिंदे सेना से अलग होने का... CM Vishnu Deo Sai Singapore Visit: छत्तीसगढ़-सिंगापुर साझेदारी से खुलेंगे विकास के नए रास्ते, ग्रीन ... Chhattisgarh PMAY Success: छत्तीसगढ़ में बिना सरकारी खर्च के मिली 25,413 आवासों के लिए जमीन, केंद्र ... Kanker Divyang Camp: जगदलपुर में 7 अक्टूबर को लगेगा निःशुल्क दिव्यांग शिविर, कलेक्टर कुन्दन कुमार ने... Raipur Police Reshuffle: मुख्यमंत्री और राजभवन सुरक्षा में बदले गए अधिकारी, गृह विभाग ने जारी किया न... Sahibganj Murder Mystery Solved: साहिबगंज में गौरचंद्र बागती हत्याकांड का खुलासा, चचेरा भाई ही निकला...
देश

राजनाथ सिंह बोले- अगर किसी देश ने भारत की तरफ आंख उठाकर देखा तो मुंहतोड़ जवाब मिलेगा

जम्मू। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि भारतीय सेना देश की हर एक इंच जमीन की रक्षा करने में सक्षम है। अगर किसी देश ने भारत की ओर आंख उठाकर भी देखा तो उसे मुंहतोड़ जवाब मिलेगा।

रक्षामंत्री ने वीरवार को पूर्वी लद्दाख के चुशुल में चीन के सामने वीरवार को रेजांग ला बैटल डे पर चुशुल में नए रेजांग ला वार मेमोरियल का उद्घघाटन किया। रेजांग ला के वीरों को श्रद्धांजलि देने के बाद रक्षामंत्री ने कहा कि भारत ने कभी किसी देश की जमीन पर कब्जा करने की नीयत कभी नही रखी। किसी देश ने ऐसा दुस्साहस किया तो हमारी ओर से उसे कड़ा जवाब दिया गया। रक्षामंत्री के साथ इस मौके पर चीफ आफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत व सेना की उत्तरी कमान के वरिष्ठ सैन्य अधिकारी भी मौजूद थे।

रक्षामंत्री ने रेजांग ला के वीरों को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि 1962 की लड़ाई में वीरगति को प्राप्त हुए सैनिकों को समर्पित नया युद्ध स्मारक सेना के दृढ़ संकल्प और अदम्य साहस की मिसाल है। यह केवल इतिहास के पन्नो में ही अमर नहीं है, बल्कि हमारे दिलों में भी धड़कता है।

रक्षामंत्री ने कहा कि रेजांगला का ऐतिहासिक युद्ध 18,000 फीट की ऊँचाई पर जिन विषम परिस्थितियों में लड़ा गया उसकी कल्पना करना भी मुश्किल है। मेज़र शैतान सिंह व उनके साथी सैनिक ‘आखिरी गोली और आखिरी साँस’ तक लड़े। उन्हाेंने बहादुरी और बलिदान का नया अध्याय लिखा। रेजांग ला पहुंचकर मैने उन 114 बहादुर सैनिकों की स्मृतियों को नमन किया जिन्होंने लद्दाख़ की दुर्गम पहाड़ियों 1962 की लड़ाई में सर्वोच्च बलिदान दिया था। रक्षामंत्री ने कहा कि रेज़ांग ला का युद्ध, विश्व की दस सबसे अधिक चुनौतीपूर्ण सैन्य संघर्षों में से एक है।

Related Articles

Back to top button