ब्रेकिंग
BSF Attari Border News: अटारी सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का नया शेड्यूल जारी; शाम 5:30 बजे शुरू होगी पर... Batala Viral Video: गुरु नानक देव जी के विवाह पर्व में ट्रैक्टर स्टंट पड़ा भारी; तेज रफ्तार में पलटा... Dubai Visa Fraud: 90 हजार में दुबई भेजा, छीना पासपोर्ट और मुर्गीखाने में रखा! जालंधर के पीड़ित ने सु... Amritsar Flooding Alert: तरनतारन रोड के पास नहर टूटने से मचा हड़कंप; मिट्टी की बोरियों से दरार भरने ... Punjab Gold Silver Price Today: पंजाब में उछले सोना-चांदी के दाम; जालंधर में 24 कैरेट सोना ₹1.58 लाख... Ferozepur Central Jail: केंद्रीय जेल फिरोजपुर में फिर चला तलाशी अभियान; 10 और मोबाइल फोन बरामद, कैदि... Etah Fake University Scam: एटा में चायवाले के नाम पर चल रही थी फर्जी यूनिवर्सिटी; भेद खुला तो प्रिंस... Bihar Flood Relief: सीएम सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दान दी एक महीने की सैलरी; नितिन नब... Durg News Today: फेसबुक पोस्ट पर बवाल; भिलाई-3 थाने पहुंचे कांग्रेसी, भाजयुमो नेता पर FIR और गिरफ्ता... Agra Mahakumbh Ambikapur: सीएम विष्णु देव साय ने किया 'अग्र महाकुंभ 2026' का शुभारंभ; अग्रवाल समाज क...
देश

पुलिस मुलाजिम ने अपने ही साले पर चलाई गोलियां, जाने क्या है वजह

मोगा (आज़ाद): थाना चड़िक के पास पड़ते गांव चुप्पकीती के पास घरेलू झगड़े कारण मोगा पुलिस में तैनात बलराम सिंह ने अपने साले मनदीप सिंह को घेर लिया। मनदीप सिंह को जान से मार देने की धमकी के साथ बलराम सिंह ने गोलियां चला दी और फिर उसकी दोनों टांगें तोड़ दी, जिसको सिविल अस्पताल मोगा दाखिल करवाया गया। इस संबंध में मनदीप सिंह की शिकायत पर उसके जीजे बलराम सिंह और उसके साथियों सुन्दर सिंह निवासी दातेवाल, तरसेम सिंह निवासी गांव रंडयाला के इलावा कुछ अन्य अज्ञात हथियारबंद व्यक्तियों के खिलाफ जानलेवा हमला करने और अन्य धारायों के अंतर्गत मामला थाना सीटी साउथ में दर्ज कर लिया गया है।

थाना चड़िक के इंचार्ज थानेदार कुलवंत सिंह ने बताया कि पुलिस को दिए शिकायत पत्र में मनदीप सिंह निवासी गांव चुप्पकीती ने कहा कि उसकी बहन का विवाह करीब 9 साल पहले धार्मिक रीति-रिवाजों के अनुसार बलराम सिंह के साथ हुआ था, जिनके तीन बच्चे हैं। उसने आरोप लगाया कि बलराम सिंह जो मोगा पुलिस में तैनात है, अक्सर ही मेरी बहन के साथ मार-पाट करता रहता है, हमने कई बार उनको समझाने का प्रयास भी किया। बीते एक महीने पहले भी उसने मेरी बहन को मार-पाट कर जख्मी कर दिया था, जिसको सिविल अस्पताल मोगा दाखिल करवाया गया था।

बहन अब उनके पास ही रह रही है और उसका जीजा बलराम सिंह धमकियां देता था कि वह उसे छोड़ेगा नहीं। गत दिन जब वह अपने मोटरसाइकिल पर जा रहा था तो रास्ते में कुछ आरोपियों ने उसे गांव चुप्पकीती के पास घेर लिया और उसकी दोनों टांगों को तोड़ दिया और उसका पर्स जिसमें करीब 2 हज़ार रुपए थे, उसके इलावा उसका मोबाइल फोन, सोने की चैन छीनने के बाद धमकियां देते हुए वहां से भाग गए। थाना प्रमुख ने कहा कि वह मामले को गंभीरता के साथ ले रहे हैं और आरोपियों को काबू करने के लिए छापेमारी की जा रही है, जिनके जल्दी ही काबू आ जाने की संभावना है।

Related Articles

Back to top button