ब्रेकिंग
Jantar Mantar Protest: दिल्ली में SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ MCIM का बड़ा प्रदर्शन, कई सांसद होंगे श... BJP News: 'सार्वजनिक जीवन में रखें शुचिता', पार्टी नेताओं को महंगे तोहफों से बचने की सलाह; चुनावी रा... Hyderabad Crime: मणिकोंडा के फ्लोटिला अपार्टमेंट में 'चड्डी गैंग' का धावा, महिला पर हमला कर लाखों की... Mumbai Illegal Construction: मुंबई में 14 फीट से ऊपर बने मकानों पर घमासान, कांग्रेस और शिवसेना UBT न... Kanpur Flood News: पांडु नदी के उफान में फंसा गर्भवती महिला का परिवार, 25 मिनट में NDRF ने किया सुरक... UP Politics: यूपी में राज्यसभा की 10 सीटों का सियासी गणित, 8 वोटों की खातिर क्या फिर होगी क्रॉस वोटि... Agra News: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के पैतृक घर पर कांग्रेस का हंगामा, दीवार पर पोती कालिख; ... Traffic Challan Recovery: नहीं भरा ट्रैफिक चालान तो कट जाएगी बिजली! सुप्रीम कोर्ट का बिजली बिल से जो... Barapullah Phase 3 Inauguration: दिल्ली को मिली बड़ी सौगात, अमित शाह कल करेंगे बारापुला फेज-3 का उद्... UP Crime News: फतेहपुर के मलवां कस्बे में भीषण सिलेंडर विस्फोट, मकान मलबे में तब्दील; सीएमओ ने की 4 ...
मनोरंजन

आनुपमा के ‘बेटे’ पारस कलनावत को डेट कर चुकीं हैं उर्फी जावेद, इस वजह से टूटा था एक्ट्रेस का दिल

नई दिल्ली। बिग बॉस ओटीटी की कंटेस्टेंट उर्फी जावेद हर तरफ छाईं हुईं हैं। बिग बॉस के घर से निकले के बाद उर्फी अपने फैशन सेंस की वजह से चर्चाओं में बनी रहती हैं। उर्फी जावेद की तस्वीरें व वीडियोज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल होती हैं। फैन फॉलोइंग का तो पता नहीं पर एक्ट्रेस की ट्रोलिंग जबरदस्त होती है।

उर्फी की परसनल लाइफ की बात करें तो कम लोग जानते हैं कि उर्फी जावेद सीरियल ‘अनुपमां’  फेम एक्टर पारस कलनावत को डेट कर चुकी हैं और पारस उर्फी को लेकर सीरियस भी थे। पर कुछ ऐसा हुआ कि दोनों की लवस्टोरी आगे नहीं बढ़ पाई और इनके रास्ते अलग हो गए

दरअसल, पारस कलनावत और उर्फी जावेद की मुलाकात साल 2017 में सीरियल ‘मेरी दुर्गा’ के सेट पर हुई थी। यहीं पर दोनों की दोस्ती हुई और फिर इनका रिश्ता दोस्ती से आगे बढ़ा। जल्द ही दोनों ने एकदूसरे को डेट करना शुरू कर दिया। शुरुआत में तो इस जोड़े ने अपने रिलेशनशिप को छुपाकर रखा। बाद में इस रिश्ते को पब्लिक कर दिया।

माना जाता है कि पारस अपने इस रिश्ते को आगे लेकर जाना चाहते थे लेकिन ऐसा हुआ नहीं। उर्फी जावेद और पारस कलनावत का रिश्ता ज्यादा लंबा चल नहीं पाया। हैरानी की बात ये है कि दोनों का रिश्ता महज 9 महीने में टूट गया था। उर्फी जावेद ने पारस से अचानक ब्रेकअप कर दिया था और एक्ट्रेस के इस फैसले ने पारस को भी हैरान कर दिया था।

 उर्फी जावेद ने मीडियो को पारस संग अपने ब्रेकअप की वजह भी बताई थी। उन्होंने कहा कि वो और पारस कलनावत एक-दूसरे से बिल्कुल अलग हैं। पारस को पार्टी करना पसंद नहीं और उर्फी को पार्टी एनिमल हैं। इतना ही नहीं, पारस नॉनवेज नहीं खाते हैं और उर्फी को नॉनवेज काफी पसंद है। इस दौरान उर्फी ने अपनी और पारस की जोड़ी को अपोजिट पेयर बताया था और कहा था कि ऐसी स्थिति में ब्रेकअप करना ही सही था।

Related Articles

Back to top button