ब्रेकिंग
Police Action Chhindwara: सीसीटीवी फुटेज की मदद से तीन शातिर लुटेरे गिरफ्तार, 43 हजार रुपये बरामद Malva Nritya Mahotsav 2026: सेमी-क्लासिकल डांस में चमकी सौम्या, मिला प्रतिष्ठित 'मालवा नृत्य महोत्सव... STF Action in Bhopal: बौद्ध धर्म प्रचार के नाम पर फर्जी पासपोर्ट बनवाने का मामला, 70 संदिग्ध चिन्हित Municipal Corporation Sagar: एमआईसी के प्रस्तावों को लंबित रखने का आरोप, आयुक्त के कार्यप्रणाली के ख... Ramleela Chhindwara 2026: छोटी बाजार में सजी भगवान राम की लीला, कोरोना काल में भी नहीं रुका था मंचन ... Congress Protest Bhopal: चुनाव आयोग के बाहर कांग्रेस नेताओं का हंगामा, पूरे प्रदेश में आंदोलन का ऐला... Madhya Pradesh Politics: पटवारी बोले- 'जब प्रदेश के पटवारी ही सरकार की नहीं सुनते, तो सरकार खटारा है... Delhi Building Accident: नई बनी इमारत ढहने से हड़कंप, राहत और बचाव कार्य जारी, घायलों को अस्पताल में... Coal India PME Update: कोलकर्मियों की हर साल होगी स्वास्थ्य जांच? प्रस्तावित नई व्यवस्था के खिलाफ मु... Muslim Personal Law: नाबालिग बेटी की कस्टडी मामले में हाईकोर्ट का निर्देश, बच्चे का कल्याण सबसे सर्व...
खेल

Franklin Templeton के यूनिटधारकों को मिलने वाली है मोटी रकम, जानिए पूरी डिटेल

नई दिल्‍ली। फ्रैंकलिन टेंपलटन (Franklin Templeton Mutual Fund) की छह बंद योजनाओं के यूनिटधारकों को एसबीआई फंड्स मैनेजमेंट (एसबीआई एमएफ) सोमवार से सातवीं किस्त के रूप में 1,115 करोड़ रुपये से कुछ अधिक रकम बांटेगी।

Franklin Templeton Mutual Fund के एक प्रवक्ता ने कहा, ‘‘इस भुगतान के बाद कुल वितरण 25,114 करोड़ रुपये पर पहुंच जाएगा, जो 23 अप्रैल, 2020 को कंपनी की छह योजनाओं के प्रबंधन के तहत परिसंपत्तियों (एयूएम) का 99.6 प्रतिशत बैठेगा।’’ उसी दिन कंपनी ने इन योजनाओं को बंद करने की घोषणा की थी।

फरवरी में Franklin Templeton Mutual Fund यूनिटधारकों को पहली किस्त के रूप में 9,122 करोड़ रुपये दिए गए थे। अप्रैल में निवेशकों को 2,962 करोड़ रुपये, मई में 2,489 करोड़ रुपये, जून में 3,205 करोड़ रुपये, जुलाई में 3,303 करोड़ रुपये और सितंबर में 2,918 करोड़ रुपये का वितरण किया गया।

प्रवक्ता ने कहा, एसबीआई एमएफ सभी छह बंद योजनाओं के यूनिटधारकों को सोमवार से 1,115.5 करोड़ रुपये की अगली किस्त का वितरण करेगी। इससे पहले Franklin Templeton Mutual Fund ने कहा था कि उसने बंद पड़ी छह कर्ज योजनाओं के अंशधारकों को अगस्त तक 21,000 करोड़ रुपये से ज्‍यादा रकम लौटाई है।

यह रकम की 23 अप्रैल, 2020 तक प्रबंधन अधीन संपत्ति (एयूएम) का 84 प्रतिशत थी। Mutual Fund ने बीते साल ही अपनी छह कर्ज वाली म्यूचुअल फंड योजनाओं को बंद करने की घोषणा की थी। Franklin Templeton ने बाजार में दबाव और तरलता की कमी का हवाला देते हुए योजनाओं को बंद करने की घोषणा की थी।

Related Articles

Back to top button