ब्रेकिंग
Nomadic Elephant 2026: पिथौरागढ़ में भारत-मंगोलिया का संयुक्त सैन्य अभ्यास, रूम इंटरवेंशन और बोख कुश... Yogi Adityanath Delhi Visit: पीएम मोदी और जेपी नड्डा से मिले सीएम योगी आदित्यनाथ, यूपी चुनाव और संगठ... सोशल मीडिया पर दिखावा पड़ा भारी: यूट्यूबर मधुमिता के घर से ₹1 करोड़ के सोने-हीरे के जेवर चोरी Delhi Festive Preparations: रामलीला, दुर्गा पूजा और छठ पर्व के लिए दिल्ली सरकार ने बनाई 3 विशेष समित... वोटर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया हुई बेहद आसान: अब दफ्तरों के चक्कर लगाने से मिलेगी मुक्ति, घर आएंगे BLO मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर गरमाई सियासत: राहुल गांधी ने साझा किया जिजी थॉमसन का दावा UKSSSC VPDO Scam: 2016 भर्ती घोटाले में हरीश रावत से ईडी ने किए सवाल-जवाब, कांग्रेस ने बताया बदले की... Sambhal News: आचार्य प्रमोद कृष्णम को बब्बर खालसा से जुड़ी धमकी, विदेशी नंबर से ऑडियो कॉल; गृह मंत्र... Roorkee News Today: रुड़की में दोहरे हत्याकांड से सनसनी, गांव में भारी पुलिस बल तैनात; एसएसपी बोले- ... Election Commission Reforms: चुनाव आयोग में पारदर्शिता की नई पहल, SIR प्रोसेस, ECINet और अधिकारियों ...
मनोरंजन

अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नंदा को सिद्धांत चतुर्वेदी कर रहे हैं डेट? मीनाज जाफरी संग जुड़ चुका है नाम

नई दिल्ली। अमिताभ बच्चन के परिवार की बेटियां फिल्मों से दूर ही रही है पर बावजूद इसके वो खबरों में जरूर छाई रहतीं हैं। बिग बी की नातिन नव्या नवेली नंदा को लेकर मीडिया में खबरें आ रही कि वो आजकल किसी एक्टर को डेट कर रहीं हैं। अगर आपके जेहन में जावेद जाफरी के बेटे मीनाज जाफरी का नाम आ रहा है तो हम आपको बता दें कि ये सही जवाब नहीं है।

सिद्धांत चतुर्वेदी संग जुड़ा नाम

दरअसल, श्वेता नंदा की बेटी नव्या नवेली नंदा का नाम गली बॉय फेस सिद्धांत चतुर्वेदी से जुड़ रहा है। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट्स के अनुसार, नव्या और सिद्धांत एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। खबरों में बताया जा रहा है कि नव्या और सिद्धांत का यह रिलेशनशिप काफी सीरियस है। हालांकि अभी इस बारे में कुछ भी कन्फर्म नहीं कहा जा सकता है।

कभी मीनाज को लेकर आईं थीं खबरें

वैसे नव्या नंदा को लेकर इस तरह की खबरें आती रहती हैं। इससे पहले खबर आई थी कि नव्या, जावेद जाफरी के बेटे मीजान जाफरी को डेट कर रही हैं। हालांकि मीजान ने एक इंटरव्यू में साफ कहा था कि वह नव्या के बहुत अच्छे दोस्त हैं लेकिन वे एक-दूसरे को डेट नहीं कर रहे हैं। और ऐसी न्यूज आने के बाद से उन्हें जलसा जाने में शर्मिंदगी महसूस होती है।

बॉलीवुड में नहीं रखेंगी कदम

नव्या ने एक न्यूज पोर्टल को दिए अपने पहले इंटरव्यू में साफ कर दिया है कि वह बॉलीवुड में अपना करियर नहीं बनाना चाहती हैं। उन्होंने साफ कहा कि वो अपने पिता के साथ फैमिली बिजनेस ज्वाइन करना चाहती हैं। नव्या अपने परिवार की चौथी पीढ़ी और पहली महिला हैं। उनके अनुसार, अपने परदादा एचपी नंदा द्वारा छोड़ी गई विरासत को आगे बढ़ाना उनके लिए गर्व की बात है।

‘बंटी बबली 2’ में नजर आए सिद्धांत

इस बीच वर्कफ्रंट की बात करें तो सिद्धांत चतुर्वेदी की फिल्म ‘बंटी और बबली 2’ 19 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म में सैफ अली खान, रानी मुखर्जी और शरवरी वाघ भी मुख्य भूमिका में हैं। सिद्धांत को इससे पहले वेब सीरीज इनसाइड एज और फिल्म गली बॉय में देखा जा चुका है।

Related Articles

Back to top button