ब्रेकिंग
West Bengal Politics: टीएमसी छोड़ने के बाद कोयल मल्लिक को मिला बड़ा राजनीतिक तोहफा, बीजेपी ने दिया राज... दिल्ली में वायु प्रदूषण के खिलाफ सख्ती: ‘ऑपरेशन क्लीन एयर’ के तहत CAQM ने रिंग रोड पर चलाया विशेष नि... मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग पर दिल्ली में घमासान: इंडिया गेट पर AAP का विरोध मार्च, सौरभ भ... Amritsar Border Security: अमृतसर में पाकिस्तान के आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, एके-47 और हैंड ग्रेनेड ... Delhi VIP Theft News: राज्यसभा सांसद डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल के सरकारी आवास में चोरी, गटर का ढक्कन... मुजफ्फरपुर में पुलिस की शर्मनाक करतूत: अंतरजातीय विवाह से जुड़ी समस्या को लेकर पहुंची महिला को बाल प... Delhi High Court Notice: करोल बाग में मेट्रो निर्माण के लिए पेड़ काटने पर दिल्ली हाईकोर्ट सख्त, DDA ... पश्चिम बंगाल में समान नागरिक संहिता (UCC) का ऐलान: सीएम शुभेंदु अधिकारी ने मांगे 6 महीने, 'लव जिहाद'... Seoni Murder Case: मध्य प्रदेश के सिवनी में सनसनीखेज हत्याकांड, मां और मामा ने मिलकर की 22 वर्षीय यु... विपक्ष की रैली पर आशीष शेलार का तीखा हमला: मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन को बताया ‘लोमड़ियों ...
देश

भारत में 543 दिन में सबसे कम कोरोना संक्रमण के मामले, 24 घंटे में 236 मरीजों की मौत

नई दिल्ली। देश में कोरोना संक्रमण के नए मामलों में दिन पर दिन गिरावट दर्ज की जा रही है। दो दिन में तो संक्रमण के मामले 10 हजार से भी नीचे दर्ज किए गए हैं। हालांकि दुनियाभर के कई देशों में इस जानलेवा वायरस ने कहर मचाया हुआ है। वहीं, भारत में स्थिति काफी बेहतर होती जा रही है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में देश में संक्रमण के साढ़े सात हजार मामले सामने आए हैं जो 543 दिन में सबसे कम हैं। वहीं, इस दौरान 236 मरीजों की इस वायरस के कारण जान चली गई है। इसके अलावा देश में 12 हजार से ज्यादा रिकवरी दर्ज की गई हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 7,579 नए मामले सामने आए हैं और 236 मौतें दर्ज की गई हैं। इसके अलावा 24 घंटे में 12,202 रिकवरी दर्ज की गई हैं और इसके साथ ही सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 1,13,584 हो गई है, जो 536 दिनों में सबसे कम है।

कुल मामलों में से साढ़े तीन हजार से ऊपर मामले सिर्फ केरल से हैं। मंत्रालय के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में केरल में कोरोना संक्रमण के 3698 मामले सामने आए हैं और 75 लोगों की इस दौरान मृत्यु हो गई है। इसके अलावा यहां 7515 रिकवरी भी हुई हैं।

देश में सक्रिय मामले कुल मामलों के एक फीसद से भी कम हैं, जो वर्तमान में 0.33 प्रतिशत है, यह मार्च 2020 के बाद सबसे कम है। इसके अलावा, देश में ठीक होने वालों की संख्या 3,39,46,749 हो गई है। अभी रिकवरी रेट 98.32 फीसद है।

मंत्रालय ने कहा, ‘दैनिक सकारात्मकता दर (0.79 प्रतिशत) पिछले 50 दिनों में 2 फीसद से कम देखी गई है। वहीं, साप्ताहिक सकारात्मकता दर (0.93 प्रतिशत) पिछले 60 दिनों में 2 फीसद से कम है।’ पिछले 24 घंटे में कोरोना वैक्सीन की 71,92,154 खुराक दी गई हैं। आज सुबह 7 बजे तक की अनंतिम रिपोर्टों के अनुसार, भारत का COVID-19 टीकाकरण कवरेज 117.63 करोड़ (1,17,63,73,499) से अधिक हो गया है।

Related Articles

Back to top button