ब्रेकिंग
धार्मिक यात्रा का दुखद अंत: भोपाल के पास खूनी संघर्ष, ट्रैक्टर से टकराई पिकअप; 5 श्रद्धालुओं ने मौके... सड़क पर शव रख किन्नरों का बवाल: सागर में मर्डर या सुसाइड? जबरन गोमांस खिलाने के आरोपों ने बढ़ाई पुलि... केरल में खेल जगत को लगा सदमा: SAI हॉस्टल में मिली दो महिला खिलाड़ियों की लाश, सुसाइड या साजिश? जांच ... संवैधानिक संकट या सियासी साज़िश? रांची में ED बनाम पुलिस; बाबूलाल मरांडी बोले— 'नहीं सहेंगे बंगाल जै... नोएडा-ग्रेटर नोएडा के 'लापता' वोटर्स पर एक्शन: 1.76 लाख लोगों को नोटिस भेजेगा प्रशासन, पेशी के बाद ह... BMC इलेक्शन 2026: मतदान केंद्र पर फिल्मी सितारों की कतार, सुनील शेट्टी के 'खास मैसेज' ने युवाओं में ... काव्या मारन का मास्टरस्ट्रोक: जिस खिलाड़ी पर लगाया दांव, उसने पहले ही मैच में टीम को बना दिया चैंपिय... ईरान का ट्रंप को खौफनाक अल्टीमेटम: सरकारी टीवी पर जारी किया 'डेथ वारंट', लिखा— इस बार गोली सीधे पार ... RBI का बड़ा मास्टरस्ट्रोक: भारतीय बैंकिंग को मिलेगी नई ऊर्जा, युवाओं के लिए खुलेंगे करियर के हजारों ... Google Gemini हुआ पहले से ज्यादा ‘स्मार्ट’, ऐप में जुड़ा Personal Intelligence फीचर
मनोरंजन

पति संग अलगाव की खबरों के बीच प्रियंका चोपड़ा ने शेयर किया पहला पोस्ट, ‘मैट्रिक्स’ के पोस्टर में दिखा नया अंदाज

नई दिल्ली। बॉलीवुड की ‘देसी गर्ल’ कही जाने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इस समय काफी चर्चा में बनी हुई हैं। प्रियंका चोपड़ा ने बीते दिन अपने नाम के आगे से पति निक जोनस का सरनेम हटा लिया है। जिसके बाद से इन दोनों के बीच अलगाव होने के कयास लगाए जा रहे हैं। इन अफवाहों बीच अब प्रियंका चोपड़ा ने अपना पहला पोस्ट शेयर किया है। प्रियंका ने अपनी आगामी फिल्म से अपना पहला लुक शेयर किया है। जिसे खूब पसंद किया जा रहा है।

प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। बीते दिन उनके द्वारा उठाए गए इस कदम के बीच अब उन्होंने पहला सोशल मीडिया पोस्ट किया है। प्रियंका ने हाल ही में अपनी आगामी और मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘द मैट्रिक्स रेसरेक्शन’ का पहला पोस्टर शेयर किया है। इस पोस्टर में प्रियंका चोपड़ा का पहला लुक भी नजर आ रहा है। जिसे खूब पसंद भी किया जा रहा है।

प्रियंका चोपड़ा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए ये पोस्टर शेयर किया है। इस पोस्टर में प्रियंका चोपड़ा का लुक भी बेहद अलग नजर आ रहा है। जिसे पसंद भी किया जा रहा है। प्रियंका चोपड़ा की इस फिल्म का दर्शकों को बड़ी ही बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है। फिल्म में प्रियंका इंटरनेशनल स्टार्स कियानु रीव्स, कैरी-ऐनी मॉस, जैडा पिंकेट स्मिथ के साथ नजर आने वाली हैं। ये इस फिल्म का चौथा पोस्टर है इससे पहले शेयर किए गए पोस्टर्स में प्रियंका नजर नहीं आई थीं। जिससे उनके दर्शकों में थोड़ी उदासी देखने को मिली थी। इस नए पोस्टर में प्रियंका चोपड़ा का किरदार बेहद इम्प्रेसिव नजर आ रहा है।

बता दें कि प्रियंका चोपड़ा ने बीते दिन अपने नाम के आगे से पति का सरनेम ‘जोनस’ हटा दिया था। जिसके बाद से ही एक्ट्रेस काफी चर्चा में आ गई थीं। जिसके बाद प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा ने इन अफवाहों पर लगाम लगाने के लिए बयान जारी किया है। उन्होंने बताया कि प्रियंका का ऐसा करने के पीछे कोई कारण नहीं है उन्होंने बस ऐसे ही नाम हटा दिया है, प्रियंका और निक के बीच सबकुछ ठीक है।

Related Articles

Back to top button