ब्रेकिंग
BSF Attari Border News: अटारी सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का नया शेड्यूल जारी; शाम 5:30 बजे शुरू होगी पर... Batala Viral Video: गुरु नानक देव जी के विवाह पर्व में ट्रैक्टर स्टंट पड़ा भारी; तेज रफ्तार में पलटा... Dubai Visa Fraud: 90 हजार में दुबई भेजा, छीना पासपोर्ट और मुर्गीखाने में रखा! जालंधर के पीड़ित ने सु... Amritsar Flooding Alert: तरनतारन रोड के पास नहर टूटने से मचा हड़कंप; मिट्टी की बोरियों से दरार भरने ... Punjab Gold Silver Price Today: पंजाब में उछले सोना-चांदी के दाम; जालंधर में 24 कैरेट सोना ₹1.58 लाख... Ferozepur Central Jail: केंद्रीय जेल फिरोजपुर में फिर चला तलाशी अभियान; 10 और मोबाइल फोन बरामद, कैदि... Etah Fake University Scam: एटा में चायवाले के नाम पर चल रही थी फर्जी यूनिवर्सिटी; भेद खुला तो प्रिंस... Bihar Flood Relief: सीएम सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दान दी एक महीने की सैलरी; नितिन नब... Durg News Today: फेसबुक पोस्ट पर बवाल; भिलाई-3 थाने पहुंचे कांग्रेसी, भाजयुमो नेता पर FIR और गिरफ्ता... Agra Mahakumbh Ambikapur: सीएम विष्णु देव साय ने किया 'अग्र महाकुंभ 2026' का शुभारंभ; अग्रवाल समाज क...
खेल

न्यूजीलैंड के खिलाफ भारतीय टीम ने जीता टास, इस खिलाड़ी को मिला डेब्यू करने का मौका

नई दिल्ली। Ind vs Nz 1st Test: कानपुर के ग्रीनपार्क स्टेडियम में भारत और न्यूजीलैंड टीम आमने-सामने हैं। दोनों टीमों के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच में भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने टास जीता है और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। इस मुकाबले के साथ भारत के लिए एक खिलाड़ी ने अपना टेस्ट डेब्यू भी किया है।

भारतीय टीम के लिए श्रेयस अय्यर को डेब्यू करने का मौका मिला है। विराट कोहली को पहले टेस्ट मैच में आराम दिए जाने के कारण उनको टेस्ट टीम में चुना गया था। हालांकि, उस समय उनका खेलना तय नहीं था, क्योंकि शुभमन गिल से मध्य क्रम में बल्लेबाजी कराए जाने का विचार था, लेकिन केएल राहुल चोटिल होकर टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए। ऐसे में शुभमन गिल अपने परंपरागत ओपनिंग स्लाट पर चले गए

वहीं, मध्य क्रम में एक बल्लेबाज के लिए जगह खाली हो गई। हालांकि, सूर्यकुमार यादव को केएल राहुल के रिप्लेसमेंट के तौर पर टीम के साथ जोड़ा गया था, लेकिन टेस्ट डेब्यू करने का मौका श्रेयस अय्यर को मिला है। इसके पीछे का कारण ये है कि श्रेयस अय्यर ने सीमित ओवरों की क्रिकेट में न्यूजीलैंड के गेंदबाजों को अच्छी तरह खेला है और वे नेट्स में भी शानदार लय में नजर आ रहे थे।

दाएं हाथ के बल्लेबाज श्रेयस अय्यर की बात करें तो उन्होंने अपना पहला इंटरनेशनल मैच नवंबर 2017 में खेला था। वहीं, चार साल के बाद उनको टेस्ट क्रिकेट में मौका मिला है। टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू करने के बाद उनको अगले ही महीने वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में भी मौका मिला था, लेकिन वे ज्यादा समय तक टीम का हिस्सा नहीं रहे, लेकिन दो साल से वे टीम इंडिया के रेगुलर मेंबर बन चुके हैं।

भारत की प्लेइंग इलेवन

मयंक अग्रवाल, शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे(कप्तान), श्रेयस अय्यर, रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, आर अश्विन, रवींद्र जडेजा, उमेश यादव और इशांत शर्मा

Related Articles

Back to top button