ब्रेकिंग
Punjab High Court Notice to Govt: डीए/डीआर भुगतान में विफलता पर मुख्य सचिव तलब; तरुण चुग का मान सरका... Jalandhar BJP News: जालंधर में भाजपा बस्ती बावा खेल मंडल की नई टीम घोषित; मिशन 2027 को लेकर कार्यकर्... Punjab UDISE Survey 2026-27: यूडाइस सर्वे के काम में देरी पर शिक्षा विभाग सख्त; 30 सितंबर तक अल्टीमे... Punjab Crime News: गुरदासपुर केंद्रीय जेल में कैदियों में भिड़ंत; सायरन बजते ही इलाके में हड़कंप, 2 ... Jashpur Wildlife News: जशपुर में खेत के पास मिला नर दंतैल हाथी का शव; दुलदुला वन परिक्षेत्र में मची ... Jashpur Crime Action: जशपुर में गुंडागर्दी पर बड़ा एक्शन! हवाई फायर कर मोबाइल लूटने वाले BRCC की सेव... Baloda Bazar Ganesh Visarjan: बलौदा बाजार में गणेश विसर्जन से पहले पुलिस का फ्लैग मार्च; उपद्रवियों ... Chhattisgarh Infrastructure News: कवर्धा शहर को जाम से मिलेगी मुक्ति; ₹54 करोड़ की 4-लेन फोरलेन परिय... EC Voter List SIR Row: दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति पर छत्तीसगढ़ में सियासी घमासान; कांग्रेस बोली- 'ज... FJCCI Demand Ranchi: उद्घाटन के 3 साल बाद भी बंद पड़ा रांची ट्रांसपोर्ट नगर! FJCCI ने परिवहन सचिव रा...
देश

देश के इन राज्यों में भारी बारिश से हालात खराब, पुडुचेरी में स्कूल-कालेज भी बंद; प्रशासन अलर्ट

नई दिल्ली। एक तरफ देश के कई हिस्सों में इस वक्त ठंड से लोगों की कंपकंपी छूटने लगी है तो वहीं, दूसरी तरफ कई इलाके ऐसे हैं जहां भारी बारिश हो रही है। इसके चलते लोगों को रोजमर्रा के कामों में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी समेत कई राज्यों में इन दिनों लगातार बारिश हो रही है। इसके चलते स्कूल-कालेज बंद कर दिए गए हैं। इसके अलावा मौसम विभाग ने इन इलाकों में भारी बारिश से अत्यधिक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

भारी बारिश के कारण लोगों के सामने आ रही परेशानियों को देखते हुए प्रशासन सख्त हो गया है। बता दें कि दक्षिण भारत के कई इलाकों में इस वक्त काफी बारिश हो रही है। तमिलनाडु के चेन्नई में पिछले दिनों काफी ज्यादा बारिश देखने को मिली जिस वजह से लोगों को काफी दिक्कतें भी हुईं।

पुडुचेरी में दो दिनों के लिए स्कूल-कालेज बंद

पुडुचेरी में भी इस वक्त भारी बारिश हो रही है। इस वजह से यहां प्रशासन ने स्कूल कालेज बंद करने का फैसला लिया है। शिक्षा मंत्री ए नारायणसामी ने एक बयान में कहा है कि पुडुचेरी में दो दिन 26 नवंबर और 27 नवंबर के लिए स्कूल-कालेज बंद रहेंगे। इसका मतलब आज और कल छात्रों की छुट्टी रहेगी।

तमिलनाडु के मदुरै में बारिश के कारण जलभराव

तमिलनाडु के कई हिस्सों में लगातार बारिश हो रही है, जिसके चलते कई जगहों पर जलभराव देखा गया है। इसके चलते जिला प्रशासनने स्कूलों की छुट्टी कर दी है।

केरल के जिलों में ओरेंज और येलो अलर्ट जारी

केरल के कई जिलों में मौसम विभाग ने बारिश का अलर्ट जारी करेगा। आईएमडी ने पांच जिलों के लिए ओरेंज अलर्टऔर छह जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। ओरेंज अलर्ट का मतलब अत्यधिक भारी बारिश जबकि येलो अलर्ट भारी के संकेत को दर्शाता है। आईएमडी के अनुसार तिरुवनंतपुरम, कोल्लम, पठानमथिट्टा, कोट्टायम और इडुक्की में ऑरेंज अलर्ट और अलापुझा, एर्नाकुलम, त्रिशूर, पलक्कड़, मलप्पुरम और वायनाड में येलो अलर्ट जारी किया गया है।

Related Articles

Back to top button