ब्रेकिंग
BSF Attari Border News: अटारी सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का नया शेड्यूल जारी; शाम 5:30 बजे शुरू होगी पर... Batala Viral Video: गुरु नानक देव जी के विवाह पर्व में ट्रैक्टर स्टंट पड़ा भारी; तेज रफ्तार में पलटा... Dubai Visa Fraud: 90 हजार में दुबई भेजा, छीना पासपोर्ट और मुर्गीखाने में रखा! जालंधर के पीड़ित ने सु... Amritsar Flooding Alert: तरनतारन रोड के पास नहर टूटने से मचा हड़कंप; मिट्टी की बोरियों से दरार भरने ... Punjab Gold Silver Price Today: पंजाब में उछले सोना-चांदी के दाम; जालंधर में 24 कैरेट सोना ₹1.58 लाख... Ferozepur Central Jail: केंद्रीय जेल फिरोजपुर में फिर चला तलाशी अभियान; 10 और मोबाइल फोन बरामद, कैदि... Etah Fake University Scam: एटा में चायवाले के नाम पर चल रही थी फर्जी यूनिवर्सिटी; भेद खुला तो प्रिंस... Bihar Flood Relief: सीएम सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दान दी एक महीने की सैलरी; नितिन नब... Durg News Today: फेसबुक पोस्ट पर बवाल; भिलाई-3 थाने पहुंचे कांग्रेसी, भाजयुमो नेता पर FIR और गिरफ्ता... Agra Mahakumbh Ambikapur: सीएम विष्णु देव साय ने किया 'अग्र महाकुंभ 2026' का शुभारंभ; अग्रवाल समाज क...
देश

मुंबई में 2008 में हुए आतंकी हमले की 13वीं बरसी, गृहमंत्री सहित कई लोगों ने दी श्रद्धांजलि

नई दिल्ली। 26/11 Mumbai Attack: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में साल 2008 में हुए आतंकी हमले की आज 13वीं बरसी है। इस हमले को भारत के इतिहास का सबसे भयावह आतंकी हमला कहा जाता है। साल 2008 में 26 नवंबर के दिन 10 पाकिस्तानी आतंकवादी समुद्र मार्ग से मुंबई पहुंचे थे और कई स्थानों पर अंधाधुंध गोलीबारी की थी जिसमें 18 सुरक्षाकर्मी समेत 166 लोग मारे गए थे। साथ ही कई अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

गृहमंत्री ने कहा- कृतज्ञ राष्ट्र सदैव आपके बलिदान का ऋणी रहेगा

मुंबई हमले के 13वीं बरसी पर गृहमंत्री अमित शाह ने श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि मुंबई 26/11 आतंकी हमलों में जान गंवाने वालों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि देता हूँ और उन सभी सुरक्षाकर्मियों के साहस को सलाम करता हूं, जिन्होंने कायरतापूर्ण हमलों में आतंकवादियों का डटकर सामना किया। पूरे देश को आपकी वीरता पर गर्व रहेगा। कृतज्ञ राष्ट्र सदैव आपके बलिदान का ऋणी रहेगा।

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा- आतंकवाद को जड़ से मिटाने हेतु संकल्पित

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने माइक्रोब्लागिंग एप कू पर पोस्ट कर कहा कि मुंबई 26/11 आतंकी हमले में काल-कवलित हुए सभी निर्दोष नागरिकों व मां भारती की रक्षा हेतु बलिदान देने वाले समस्त वीर जवानों को भावपूर्ण नमन व विनम्र श्रद्धांजलि। हम सभी उनके शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं। आइए, एकजुट होकर आतंकवाद को जड़ से मिटाने हेतु संकल्पित हों।

महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी, डिप्टी सीएम अजीत पवार और गृह मंत्री दिलीप वलसे पाटिल ने मुंबई में 26/11 के आतंकी हमलों में जान गंवाने वालों को श्रद्धांजलि दी।

मुंबई हमला: जाने उस दिन क्या हुआ था

आतंकियों ने सबसे पहले रात 9.30 बजे छात्रपति शिवाजी रेलवे टर्मिनट पर गोलीबार की। आतंकियों ने एके47 से 15 मिनट गोलीबारी कर 52 लोगों की जान ले ली साथ ही 100 से ज्यादा लोग घायल हो गए। वहीं, इस बाद रात करीब 10.30 बजे विले पारले इलाके में एक टैक्सी को बम से आतंकियों ने उड़ा दिया था। इसमें टैक्सी ड्राइवर समेत एक यात्री की मौत हो गई थी। वहीं, इसके तुरंत 15 मिनट बाद बोरीबंदर से एक और टैक्सी को बम से उड़ा दिया जिसमें दो यात्रियों की मौत हो गई। वहीं, करीब 15 लोग घायल हो गए थे। आतंकियों ने मुंबई के ताज होटल, ओबेरॉय ट्राइडेंट होटल और नरीमव हाउस में भी हमला बोला। वहीं, सुरक्षा बलों ने 29 नवंबर की सुबह तक हमलावर 9 आतंकियों को मार गिराया था। वहीं, अजमल कसाब पुलिस गिरफ्त में था।

Related Articles

Back to top button